• होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?
Voice For Men
Advertisement
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
Voice For Men
No Result
View All Result
Home हिंदी ताजा खबरें

UP: पत्नी से परेशान सिंगर ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर कर ली खुदकुशी, सिर्फ 2 साल पहले हुई थी शादी

Team VFMI by Team VFMI
June 21, 2023
in ताजा खबरें, हिंदी
0
voiceformenindia.com

Hyderabad man ends life due to harassment by wife, in-laws (Representation Image)

104
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsappTelegramLinkedin

उत्तर प्रदेश के जालौन (Jalaun of Uttar Pradesh) से एक और पति की दुखद खुदकुशी की खबर सामने आई , जहां अपनी पत्नी से परेशान एक सिंगर ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसने खुदकुशी करने से पहले लाइव वीडियो में कहा कि मैं बहुत खुश हूं जो तुमने (पत्नी) ये सब किया। फिर उसने अपने घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में फांसी लगा ली। इसके बाद पीड़ित परिवार के सदस्यों को रिश्तेदारों ने फोन करके घटना की जानकारी दी गई। फिर तुरंत लोग सिंगर के कमरे में पहुंचे और उसको पंखे से नीचे उतारा। फिर उसे पास के एक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

क्या है पूरा मामला?

दैनिक भास्कर के मुताबिक, मृतक युवक की पहचान 26 वर्षीय उदय प्रकाश के तौर पर हुई है। वह म्यूजिशियन था। साथ में गाना भी गाता था। युवक की शादी 2 साल पहले हुई थी। उदय की पत्नी का नाम 21 वर्षीय मोना श्रीवास है। कपल का एक 1 साल का बेटा भी है। यह घटना जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बघौरा की है। सिंगर ने 18 जून की देर शाम फांसी लगा ली। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष से शिकायत मिलते ही आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

पत्नी पर गंभीर आरोप

पीड़ित परिवार वालों का आरोप है कि सिंगर ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों से परेशान होकर खुदकुशी किया है। मृतक ने परिजनों ने आरोप लगाया कि 15 दिन पहले भी उसके ससुरालवालों ने उसके साथ मारपीट की थी। इसके बाद पत्नी उसको छोड़कर अपने मायके चली गई थी। पत्नी द्वारा छोड़कर जाने के बाद बाद से वह बहुत परेशान रहने लगा।

पीड़ित परिवार का आरोप

उदय के पिता संतराम ने भास्कर से कहा, “उदय प्रकाश को उसके ससुराल के लोग लगातार परेशान कर रहे थे। जिससे वह मानसिक तनाव में था। शादी के कुछ महीने के बाद से ही उसकी पत्नी उससे लड़ाई करना शुरू कर दी थी। वह कहती थी कि उसको ससुरालवालों के साथ नहीं रहना है। वह उदय से अलग घर में रहने के लिए दबाव बना रही थी। जिसके लिए मेरा बेटा तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर वह अक्सर बेटे से झगड़ा करके मायके चली जाती थी।”

पिता ने आगे बताया, “15 दिन पहले ही बहू ने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर मेरे बेटी की बेरहमी से पिटाई की थी। इतना ही नहीं, बहू ने मेरे खिलाफ छेड़छाड़ और बेटे पर मारपीट का केस दर्ज करवा दिया था। जिसके कारण बेटा बहुत परेशान था। हादसे वाले दिन वह बहुत दुखी था। हमें लगा कि कुछ देर वह अकेले रहेगा, तो सही हो जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उसने तो अपनी जान ही दे दी।”

पुलिस का बयान

पुलिस के मुताबिक, युवक के दो और भाई हैं। बड़ा भाई ठेला लगाने का काम करता है। जबकि छोटा भाई मजदूरी का काम करता है। इस मामले में उरई कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार राठौर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सभी पहलुओं पर जांच करने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवक ने किन परिस्थितियों में खुदकुशी की है, इसका पता लगाया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है। खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

वौइस् फॉर मेंस के लिए दान करें!

पुरुषों के लिए समान अधिकारों के बारे में ब्लॉगिंग करना या जेंडर पक्षपाती कानूनों के बारे में लिखना अक्सर विवादास्पद माना जाता है, क्योंकि कई लोग इसे महिला विरोधी मानते हैं। इस वजह है कि अधिकांश ब्रांड हमारे जैसे पोर्टल पर विज्ञापन देने से कतराते हैं।

इसलिए, हम दानदाताओं के रूप में आपके समर्थन की आशा करते हैं जो हमारे काम को समझते हैं और इस उद्देश्य को फैलाने के इस प्रयास में भागीदार बनने के इच्छुक हैं। मीडिया में एक तरफा जेंडर पक्षपाती नेगेटिव का मुकाबला करने के लिए हमारे काम का समर्थन करें।

योगदान करें! (80G योग्य)

हमें तत्काल दान करने के लिए, ऊपर "अभी दान करें" बटन पर क्लिक करें। बैंक ट्रांसफर के माध्यम से दान के संबंध में जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। click here.

सोशल मीडियां

Team VFMI

Team VFMI

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

योगदान करें! (80G योग्य)
  • Trending
  • Comments
  • Latest
mensdayout.com

पत्नी को 3,000 रुपए भरण-पोषण न देने पर पति को 11 महीने की सजा, बीमार शख्स की जेल में मौत

February 24, 2022
hindi.mensdayout.com

छोटी बहन ने लगाया था रेप का झूठा आरोप, 2 साल जेल में रहकर 24 वर्षीय युवक POCSO से बरी

January 1, 2022
hindi.mensdayout.com

Marital Rape Law: मैरिटल रेप कानून का शुरू हो चुका है दुरुपयोग

January 24, 2022
hindi.mensdayout.com

राजस्थान की अदालत ने पुलिस को दुल्हन के पिता पर ‘दहेज देने’ के आरोप में केस दर्ज करने का दिया आदेश

January 25, 2022
hindi.mensdayout.com

Swiggy ने महिला डिलीवरी पार्टनर्स को महीने में दो दिन पेड पीरियड लीव देने का किया ऐलान, क्या इससे भेदभाव घटेगा या बढ़ेगा?

1
voiceformenindia.com

पंजाब एंड हरियाणा HC ने विवाहित पुरुष और तलाकशुदा महिला के साथ रहने पर जताई आपत्ति, व्यक्ति की पत्नी को 25,000 रुपये देने का दिया आदेश

0
hindi.mensdayout.com

Maharashtra Shakti Bill: अब महाराष्ट्र में यौन उत्पीड़न की झूठी शिकायत दर्ज करने वालों को होगी 3 साल तक की जेल और 1 लाख रुपये का जुर्माना

0
https://hindi.voiceformenindia.com/

पंजाब और हरियाणा HC ने 12 साल से पत्नी से अलग रह रहे पति की याचिका को किया खारिज, कहा- ‘तुच्छ आरोप तलाक का आधार नहीं हो सकते’, जानें क्या है पूरा मामला

0
voiceformenindia.com

पंजाब एंड हरियाणा HC ने विवाहित पुरुष और तलाकशुदा महिला के साथ रहने पर जताई आपत्ति, व्यक्ति की पत्नी को 25,000 रुपये देने का दिया आदेश

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पतियों पर हिंसा का आरोप लगाने वाली महिलाओं को मध्यस्थता के लिए भेजने के खिलाफ PIL दायर

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को स्वीकार करने वाली पत्नी बाद में तलाक के मामले में इसे क्रूरता नहीं कह सकती: दिल्ली HC

October 9, 2023
voiceformenindia.com

बहू द्वारा उत्पीड़न की शिकायत के बाद TISS की पूर्व डॉयरेक्टर, उनके पति और बेटे पर मामला दर्ज

October 9, 2023

सोशल मीडिया

नवीनतम समाचार

voiceformenindia.com

पंजाब एंड हरियाणा HC ने विवाहित पुरुष और तलाकशुदा महिला के साथ रहने पर जताई आपत्ति, व्यक्ति की पत्नी को 25,000 रुपये देने का दिया आदेश

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पतियों पर हिंसा का आरोप लगाने वाली महिलाओं को मध्यस्थता के लिए भेजने के खिलाफ PIL दायर

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को स्वीकार करने वाली पत्नी बाद में तलाक के मामले में इसे क्रूरता नहीं कह सकती: दिल्ली HC

October 9, 2023
voiceformenindia.com

बहू द्वारा उत्पीड़न की शिकायत के बाद TISS की पूर्व डॉयरेक्टर, उनके पति और बेटे पर मामला दर्ज

October 9, 2023
वौइस् फॉर मेंन

VFMI ने पुरुषों के अधिकार और लिंग पक्षपाती कानूनों के बारे में लेख प्रकाशित किए.

सोशल मीडिया

केटेगरी

  • कानून क्या कहता है
  • ताजा खबरें
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • हिंदी

ताजा खबरें

voiceformenindia.com

पंजाब एंड हरियाणा HC ने विवाहित पुरुष और तलाकशुदा महिला के साथ रहने पर जताई आपत्ति, व्यक्ति की पत्नी को 25,000 रुपये देने का दिया आदेश

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पतियों पर हिंसा का आरोप लगाने वाली महिलाओं को मध्यस्थता के लिए भेजने के खिलाफ PIL दायर

October 9, 2023
  • होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?

© 2019 Voice For Men India

No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English

© 2019 Voice For Men India