उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले (Lalitpur district of Uttar Pradesh) से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सात फेरे लेने से पहले ऐन मौके पर शादी टूटने से एक युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि युवक शादी टूटने की वजह से काफी परेशान था। बताया जा रहा था। युवक की कुछ दिनों पहले शादी थी, लेकिन दुल्हन पक्ष वालों ने जेवर नहीं लाने के कारण उसकी बारात बिना दुल्हन की ही लौटा दी थी। इसी वजह से अपमान के चलते युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। फिलहाल, क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
क्या है पूरा मामला?
दैनिक भास्कर के मुताबिक, यह मामला तहसील तालबेहट के पाली के बरौदाडांग हाल गांव का है। बैजनाथ के 21 वर्षीय बेटे दीपक सहरिया का शव 6 जून की दोपहर घर से 500 मीटर दूर खेत में पेड़ से लटकता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया गया।
3 जून को थी शादी
रिपोर्ट के मुताबिक, युवक दीपक सहरिया की 3 जून को शादी थी। दीपक की शादी जखौरा थाना क्षेत्र के गांव सिरसी में तय हुई थी। युवक की बारात भी पहुंची गई थी। शादी में घरात और बारात पक्ष के लोग उल्लास में डूबे हुए थे। बताया जा रहा है कि शादी की करीब आधी रस्म अदा हो चुकी थी। सिर्फ दूल्हा और दुल्हन फेरे लेने वाले थे। इस दौरान अचानक लड़की पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात चलती रही। लेकिन लड़की पक्ष का परिवार शादी करने के लिए राजी नहीं हुआ। इसके बाद दूल्हा बारात लेकर वापस घर लौट आया।
जेवर के कारण तोड़ दिया रिश्ता
रिपोर्ट के मुताबिक, दुल्हन पक्ष ने जेवर नहीं लाने के कारण रिश्ता तोड़ दिया। लड़के पक्ष ने समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। भास्कर के मुताबिक, लड़की पक्ष ने उसी रात दुल्हन की किसी दूसरे लड़के से शादी कर जले पर नमक छिड़कने का काम किया। आरोप है कि लड़के ने इससे दुखी होकर अपनी जान दी।
परिवार का बयान
मृतक के बड़े भाई महेश ने बताया कि दीपक तीन बहनों, दो भाइयों में सबसे छोटा था। 3 दिन पहले (खुदकुशी वाले दिन से) उसकी बारात बिना शादी के लौट आई थी। तभी से वह किसी से बातचीत नहीं कर रहा था। बहन ने आगे बताया कि बारात लौटने पर वह अपमानित महसूस कर रहा था। बड़ी बहन भागवती ने बताया कि शादी के दिन ही माता-पिता घर छोड़कर चले गए थे। अभी तक उनका कुछ पता नहीं है। 6 जून को दीपक दुकान जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद ग्रामीणों ने उसका शव मिलने की जानकारी दी।
पुलिस का बयान
मामले में थानाध्यक्ष पाली कामता प्रसाद ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच से ऐसा लग रहा है कि युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में अभी तक तहरीर नहीं मिली है। शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।
Join our Facebook Group or follow us on social media by clicking on the icons below
If you find value in our work, you may choose to donate to Voice For Men Foundation via Milaap OR via UPI: voiceformenindia@hdfcbank (80G tax exemption applicable)