राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक गांव में शादी के एक दिन बाद ही दुल्हन ने एक बच्ची को जन्म दिया है। इससे नाराज पति ने पत्नी को साथ रखने से इनकार कर दिया है। काफी बवाल के बाद मायके पक्ष के लोग बेटी और उसकी बच्ची को अपने साथ ले गए। पुलिस का दावा है कि पार्टियों के बीच आपस में समझौता हो गया है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, 26 जून को ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले शख्स की शादी सिकंदराबाद की एक युवती से हुई थी। सुहागरात के दिन अचानक उसके पेट में तेज दर्द होने लगा। इस पर ससुरालवाले घबरा गए और आनन-फानन उसको दनकौर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पता चला कि दुल्हन सात महीने की गर्भवती है। इसके बाद पति और ससुरालवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। इतना ही नहीं इसके अगले दिन दुल्हन ने सात महीने की बच्ची को जन्म भी दिया। मामले की सूचना दुल्हन के मायके वालों को भी दी गई, जिसके बाद वह भी अस्पताल पहुंच गए।
ससुरालवालों ने महिला को घर रखने से किया इनकार
मायके पक्ष के लोगों से बातचीत के दौरान दूल्हा और उसके परिवार के लोगों ने दुल्हन को अपने साथ रखने से इनकार कर दिया। दूल्हे पक्ष का आरोप है कि करीब पांच महीने पहले रिश्ता तय हुआ था, तब उन्होंने लड़की को भी देखा था। उन्हें इसकी (गर्भवती होने की) जानकारी नहीं थी। दुल्हन पक्ष ने भी उनसे यह बात छिपाई है, जिससे उन्होंने दुल्हन को साथ रखने से इनकार कर दिया है। इसके बाद दुल्हन पक्ष अपनी बेटी और नवजात शिशु को लेकर बुलंदशहर चला गया। इस मामले में अभी तक लड़के पक्ष की ओर से पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। बताया जा रहा है कि लड़की के परिजनों ने यह बात लड़के वालों से छिपाई थी। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों का समझौता होगा गया है।
पुरुषों के लिए समान अधिकारों के बारे में ब्लॉगिंग करना या जेंडर पक्षपाती कानूनों के बारे में लिखना अक्सर विवादास्पद माना जाता है, क्योंकि कई लोग इसे महिला विरोधी मानते हैं। इस वजह है कि अधिकांश ब्रांड हमारे जैसे पोर्टल पर विज्ञापन देने से कतराते हैं।
इसलिए, हम दानदाताओं के रूप में आपके समर्थन की आशा करते हैं जो हमारे काम को समझते हैं और इस उद्देश्य को फैलाने के इस प्रयास में भागीदार बनने के इच्छुक हैं। मीडिया में एक तरफा जेंडर पक्षपाती नेगेटिव का मुकाबला करने के लिए हमारे काम का समर्थन करें।
हमें तत्काल दान करने के लिए, ऊपर "अभी दान करें" बटन पर क्लिक करें। बैंक ट्रांसफर के माध्यम से दान के संबंध में जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। click here.