राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में धनकोट गांव के रहने वाले 38 वर्षीय निजी सुरक्षा गार्ड को यौन उत्पीड़न में खुदकुशी के लिए मजबूर नूंह के एक ठग ने किया था। धनकोट चौकी की पुलिस टीम ने छह महीने पुराने सेक्सटॉर्शन मामले में कथित संलिप्तता के आरोप में एक संदिग्ध को नूंह से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 26 साल के शकील उर्फ शौकीन के तौर पर हुई। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि बीते डेढ़ साल के दौरान वो 30 से 35 वारदात इस तरह की कर चुका है। इसी के शिकार पीड़ित एक निजी सुरक्षा गार्ड ने पिछले साल आत्महत्या कर ली थी। सुरक्षा गार्ड दिल्ली में एक किराए के आवास में रहता था। वह सेक्सटॉर्शन कॉल का शिकार हो गया था।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, 15 नवंबर 2022 को धनकोट में 38 साल के व्यक्ति ने खुदकुशी कर ली थी। वह कथित तौर पर 14 नवंबर 2022 को सेक्सटॉर्शन कॉल का शिकार हो गया था। पुलिस जांच में मृतक का मोबाइल फोन चेक करने पर पता चला कि उसके वॉट्सऐप पर एक नंबर से चैटिंग में बार-बार न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रुपयों की मांग की जा रही थी। पैसे मांगने की रेकॉर्डिंग और 72,800 रुपए की ट्रांजैक्शन की डिटेल इस चैट में मिली।
मृतक की पत्नी के बयान पर 6 दिसंबर 2022 को राजेंद्रा पार्क थाना में अवैध वसूली और खुदकुशी के लिए मजबूर करने की धाराओं में FIR दर्ज की गई थी। मामले में जांच करते हुए धनकोट पुलिस चौकी इंचार्ज SI प्रदीप की टीम ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या होता है सेक्सटॉर्शन कॉल?
पुलिस के मुताबिक, आरोपी शकील से पूछताछ में पता चला कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर वॉइस चेंजर ब्लूटूथ हैंडसेट के जरिए अपनी आवाज को लड़की की आवाज में बदल लेता था। लड़की की आवाज में ये लोगों से बात करता था। फिर वीडियो कॉल करते समय ये पीछे स्क्रीन पर एक अश्लील वीडियो चलाता और जिसके पास कॉल करता उससे लड़की की आवाज में बात करते हुए स्क्रीन पर चल रही न्यूड वीडियो दिखाता। सामने वाले व्यक्ति को वह न्यूड वीडियो और लड़की की आवाज के साथ चलने पर ऐसा लगता था जैसे कोई लड़की की न्यूड होकर कॉल कर रही है।
बाद में करते थे ब्लैकमेल
आरोपी जिस व्यक्ति को कॉल करता था, वह उस वीडियो कॉल को रिकॉर्ड कर लेता था। उसके बाद अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ये वॉट्सएप न्यूड वीडियो कॉल की रिकॉर्ड की गई वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उस व्यक्ति पर दबाव बनाकर ब्लैकमेल करता था। आरोपी के कब्जा से लड़के की आवाज को लड़की की आवाज में बदलने वाला 1 वॉइस चेंजर ब्लूटूथ हेडसेट, 1 मोबाइल एवं कैश बरामद किया गया है।
आत्महत्या रोकथाम संपर्क डिटेल्स
पारिवारिक समस्याओं और झूठे मामलों की धमकियों के कारण संकट में पड़े पुरुष यहां दिए गए लिस्ट में से किसी भी गैर सरकारी संगठन से संपर्क कर सकते हैं। ये संगठन हैं मेन वेलफेयर ट्रस्ट (Men Welfare Trust), माय नेशन होप फाउंडेशन (MyNation Hope Foundation) और वास्तव फाउंडेशन (Vaastav Foundation)
पुरुषों के लिए समान अधिकारों के बारे में ब्लॉगिंग करना या जेंडर पक्षपाती कानूनों के बारे में लिखना अक्सर विवादास्पद माना जाता है, क्योंकि कई लोग इसे महिला विरोधी मानते हैं। इस वजह है कि अधिकांश ब्रांड हमारे जैसे पोर्टल पर विज्ञापन देने से कतराते हैं।
इसलिए, हम दानदाताओं के रूप में आपके समर्थन की आशा करते हैं जो हमारे काम को समझते हैं और इस उद्देश्य को फैलाने के इस प्रयास में भागीदार बनने के इच्छुक हैं। मीडिया में एक तरफा जेंडर पक्षपाती नेगेटिव का मुकाबला करने के लिए हमारे काम का समर्थन करें।
हमें तत्काल दान करने के लिए, ऊपर "अभी दान करें" बटन पर क्लिक करें। बैंक ट्रांसफर के माध्यम से दान के संबंध में जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। click here.