मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने ढाई महीने पहले अपने पति की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पत्नी पर आरोप है कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को खाने में जहर दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 45 वर्षीय महिला और उसके 45 वर्षीय प्रेमी को इस मामले में गिरफ्तार किया है।
क्या है पूरा मामला?
मुंबई क्राइम ब्रांच ने 45 वर्षीय कविता नाम की महिला और 45 साल के उसके प्रेमी हितेश जैन को अपने पति कमल कांत शाह (45) की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि कविता अपने पति के खाने में लगातार आर्सेनिक और थैलियम मिला रही थी। धीमे जहर के कारण कमलकांत को 3 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया और 17 दिन बाद उसकी मौत हो गई।
धीमा जहर देकर की हत्या
पुलिस के अनुसार, मृतक कमलकांत शाह सांताक्रूज वेस्ट के रहने वाले थे। उनका गारमेंट का कारोबार था। उन्होंने 2002 में कविता से शादी की थी। कपल के दो बच्चे एक 20 साल की बेटी और एक 17 साल का बेटा है। 45 साल के हितेश जैन, शाह के दोस्त थे क्योंकि वे भी गारमेंट व्यवसाय में थे और विले पार्ले में रहते थे। क्राइम ब्रांच से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि बॉम्बे अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट (जहां शाह को भर्ती कराया गया था) में उनके शरीर में थैलियम और आर्सेनिक होने की पुष्टि हुई है।
ऐसे हुआ हत्याकांड का खुलासा
यूनिट 9 के सीनियर इंस्पेक्टर संजय खटाडे ने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा, “परिस्थितिजन्य, तकनीकी साक्ष्य और मेडिकल एविडेंस के आधार पर कविता और जैन को शुक्रवार दो दिसंबर को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।” अधिकारी ने कहा, “जैन और कविता के बीच एक दशक से अधिक समय से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर थे। इस वजह से कविता और शाह के बीच झगड़ा होता रहता था। ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों शादी करना चाहते थे और शाह की संपत्ति भी हासिल करना चाहते थे।’
अधिकारी ने आगे बताया कि जब जून में शाह की माां का निधन हो गया, तो जैन और कविता ने शाह को मारने की योजना बनाई। इसके बाद उन्होंने उसके खाने में आर्सेनिक मिलाना शुरू कर दिया। खटाडे ने कहा कि उन्होंने उन्हें कई बार जहर दिया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई और शाह को शुरू में 27 अगस्त को अंधेरी के क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बाद में उन्हें 3 सितंबर को बॉम्बे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया, जहां 19 सितंबर को उनकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने सांताक्रूज पुलिस को इस बारे में सूचित किया था, जिसने शाह की बहन कविता लालवानी का बयान दर्ज किया था। शाह की बहन को उनकी मौत में साजिश का शक था।
दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट का मामला बाद में अक्टूबर में मुंबई क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया था और यूनिट 9 ने शाह की पत्नी, जैन और कुछ रिश्तेदारों और दोस्तों के बयान दर्ज करके एक जांच शुरू की थी। सबूतों के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर कविता और जैन को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने कहा कि दोनों को अदालत में पेश किया गया और फिलहाल 8 दिसंबर तक उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
पुरुषों के लिए समान अधिकारों के बारे में ब्लॉगिंग करना या जेंडर पक्षपाती कानूनों के बारे में लिखना अक्सर विवादास्पद माना जाता है, क्योंकि कई लोग इसे महिला विरोधी मानते हैं। इस वजह है कि अधिकांश ब्रांड हमारे जैसे पोर्टल पर विज्ञापन देने से कतराते हैं।
इसलिए, हम दानदाताओं के रूप में आपके समर्थन की आशा करते हैं जो हमारे काम को समझते हैं और इस उद्देश्य को फैलाने के इस प्रयास में भागीदार बनने के इच्छुक हैं। मीडिया में एक तरफा जेंडर पक्षपाती नेगेटिव का मुकाबला करने के लिए हमारे काम का समर्थन करें।
हमें तत्काल दान करने के लिए, ऊपर "अभी दान करें" बटन पर क्लिक करें। बैंक ट्रांसफर के माध्यम से दान के संबंध में जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। click here.