• होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?
Voice For Men
Advertisement
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
Voice For Men
No Result
View All Result
Home हिंदी ताजा खबरें

बेंगलुरू: सहकर्मी के साथ पत्नी की दोस्ती से परेशान बैंक के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट ने की खुदकुशी

Team VFMI by Team VFMI
June 22, 2023
in ताजा खबरें, पुरुषों के लिए आवाज, हिंदी
0
voiceformenindia.com

Hyderabad man ends life due to harassment by wife, in-laws (Representation Image)

47
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsappTelegramLinkedin

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू (Bengaluru) से एक और पति की दुखद खुदकुशी की खबर सामने आई है। एक 42 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की उसके एक सहकर्मी के साथ दोस्ती से परेशान होकर 16 जून को सुब्रमण्यनगर में अपने घर पर खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान एंड्रयू (बदला हुआ नाम) के तौर पर हुई है, जो एक प्राइवेट बैंक में असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत था।

क्या है पूरा मामला?

Deccanherald.com के मुताबिक, एंड्रयू की पत्नी दो बच्चों की मां है और वह राजाजीनगर में स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में प्रशासनिक कर्मचारी के रूप में काम करती हैं। पहले उसका परिवार विद्यारण्यपुरा में रहता था। हाल ही में उन्होंने अपने एक डॉक्टर सहकर्मी से सुब्रमण्यनगर में एक घर किराए पर लिया था, क्योंकि यह अस्पताल के करीब था।

धीरे-धीरे डॉक्टर ने शख्स की पत्नी के साथ घनिष्ठ संबंध विकसित करने लगा और नियमित रूप से उसे घर से उसके अस्पताल छोड़ने जाने लगा। एंड्रयू के पारिवारिक मामलों में भी डॉक्टर शामिल हो गया। इससे पति काफी परेशान रहने लगा था। एंड्रयू ने अपनी चिंताओं को अपनी बहन के साथ साझा किया और कथित तौर पर गंभीर मानसिक तनाव के बारे में उसे जानकारी दी।

बहन ने दर्ज कराई शिकायत

सुब्रमण्यनगर पुलिस में उसकी बड़ी बहन द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, एंड्रयू की पत्नी ने 16 जून को सुबह 8.30 बजे उसे यह बताने के लिए फोन किया कि उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली है। एंड्रयू की बहन ने Deccanherald.com को बताया कि उसने एक दो लाइन का सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने अपने जीवन को समाप्त करने के फैसले के लिए डॉक्टर को दोषी ठहराया है।

सुसाइड नोट के आधार पर उसने डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बहन की शिकायत पर डॉक्टर के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 306 के तहत दर्ज किया गया है। खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। फिलहाल, मामले में आगे की जांच जारी है।

आत्महत्या रोकथाम संपर्क डिटेल्स     

पारिवारिक समस्याओं और झूठे मामलों की धमकियों के कारण संकट में पड़े पुरुष यहां दिए गए लिस्ट में से किसी भी गैर सरकारी संगठन से संपर्क कर सकते हैं। ये संगठन हैं मेन वेलफेयर ट्रस्ट (Men Welfare Trust), माय नेशन होप फाउंडेशन (MyNation Hope Foundation) और वास्तव फाउंडेशन (Vaastav Foundation)

वौइस् फॉर मेंस के लिए दान करें!

पुरुषों के लिए समान अधिकारों के बारे में ब्लॉगिंग करना या जेंडर पक्षपाती कानूनों के बारे में लिखना अक्सर विवादास्पद माना जाता है, क्योंकि कई लोग इसे महिला विरोधी मानते हैं। इस वजह है कि अधिकांश ब्रांड हमारे जैसे पोर्टल पर विज्ञापन देने से कतराते हैं।

इसलिए, हम दानदाताओं के रूप में आपके समर्थन की आशा करते हैं जो हमारे काम को समझते हैं और इस उद्देश्य को फैलाने के इस प्रयास में भागीदार बनने के इच्छुक हैं। मीडिया में एक तरफा जेंडर पक्षपाती नेगेटिव का मुकाबला करने के लिए हमारे काम का समर्थन करें।

योगदान करें! (80G योग्य)

हमें तत्काल दान करने के लिए, ऊपर "अभी दान करें" बटन पर क्लिक करें। बैंक ट्रांसफर के माध्यम से दान के संबंध में जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। click here.

सोशल मीडियां

Team VFMI

Team VFMI

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वौइस् फॉर मेंन

VFMI ने पुरुषों के अधिकार और लिंग पक्षपाती कानूनों के बारे में लेख प्रकाशित किए.

सोशल मीडिया

केटेगरी

  • कानून क्या कहता है
  • ताजा खबरें
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • हिंदी

ताजा खबरें

voiceformenindia.com

पंजाब एंड हरियाणा HC ने विवाहित पुरुष और तलाकशुदा महिला के साथ रहने पर जताई आपत्ति, व्यक्ति की पत्नी को 25,000 रुपये देने का दिया आदेश

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पतियों पर हिंसा का आरोप लगाने वाली महिलाओं को मध्यस्थता के लिए भेजने के खिलाफ PIL दायर

October 9, 2023
  • होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?

© 2019 Voice For Men India

No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English

© 2019 Voice For Men India

योगदान करें! (८०जी योग्य)