• होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?
Voice For Men
Advertisement
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
Voice For Men
No Result
View All Result
Home हिंदी पुरुषों के लिए आवाज

UP: झगड़ालू पत्नी से बचने के लिए एक महीने से ताड़ के पेड़ पर रहा था शख्स, उतारने के लिए करनी पड़ी मशक्‍कत

Team VFMI by Team VFMI
September 5, 2022
in पुरुषों के लिए आवाज, हिंदी
0
voiceformenindia.com

UP man lives on top of a palm tree for almost a month to get away from his quarrelling wife (Image: Social Media)

14
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsappTelegramLinkedin

ज्यादातर घरों में पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़ा होना आम बात है। लेकिन, कपल ऐसे मामलों को सॉरी बोलकर खुद हल कर लेते हैं। हालांकि, उत्तर प्रदेश से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी से लगातार हो रहे झगड़ों से बचने के लिए करीब एक महीने तक एक ताड़ के पेड़ को अपना घर बना लिया था। जी हां, उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के राम प्रवेश झगड़ालू पत्नी से बचने के लिए लगभग एक महीने से अपने गांव में स्थित एक ताड़ के पेड़ के ऊपर रह रहे थे। पुलिस और प्रशासन को उसे उतारने के लिए 3 दिन तक मशक्‍कत करनी पड़ी। अंतत: 28 अगस्त को उसे पेड़ से उतार लिया गया। राम प्रवेश के नीचे उतरते ही पुलिस ने हिरासत में लेते हुए मेडिकल के लिए भेज दिया।

क्या है पूरा मामला?

हिंदुस्तान के मुताबिक, बसारथपुर के दलित बस्ती निवासी 42 वर्षीय रामप्रवेश ताड़ी निकालने का काम करता था। सीजन खत्म होने पर मेहनत मजदूरी करते हुए तीन बच्चों और परिवार का पालन करने लगा। ग्रामीणों का कहना है कि उसके मन में पत्‍नी का डर बैठ गया कि वह उसे पीटेगी। एक महीने पहले पत्नी से झगड़ा होने पर वह वह ताड़ के पेड़ पर रहने लगा था।

उनके पिता विष्णुराम ने दावा किया कि रामप्रवेश की पत्नी के साथ झगड़े के बाद पेड़ उनके बेटे का अंतिम उपाय था। कथित तौर पर प्रवेश की पत्नी उसे रोज मारती है। इसलिए अपनी की पिटाई से परेशान उन्होंने पेड़ के ऊपर रहने का फैसला किया।

रामप्रवेश ने पेड़ से एक रस्सी बांध रखी थी और परिवार वाले उसी रस्सी से बांधकर उसको खाना-पानी देते थे। इतना ही नहीं वह पेड़ पर ही सोता था। यदि कोई उसे समझाने या फिर उतारने की कोशिश करता था, तो वह पेड़ पर रखे ईंट-पत्थरों से हमला कर देता था।

जानकारी के मुताबिक, रामप्रवेश पत्नी के डर से 32 दिनों से ताड़ के पेड़ पर ही रह रहा था। जिसके बाद उसे मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ताड़ के पेड़ से रेस्क्यू किया गया। जब रेस्क्यू टीम शख्स को नीचे उतारने का प्रयास कर रही थी, उसी वक्त व्यक्ति 100 फीट की ऊंचाई से नीचे सीधे मछली की जाल पर गिरा।

पेड़ को अपना निवास स्थान बनाने के प्रवेश के फैसले से बारासथपुर के ग्रामीणों, खासकर महिलाओं में नाराजगी थी। पिता विशूनराम का आरोप है कि उनकी बहू और उसके बेटे का आए दिन झगड़ा होता रहता है और बहू अक्सर उसके बेटे के साथ मारपीट करती है। हालांकि, टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स के पिता के दावे के विपरीत, दीपक नाम के ग्राम प्रधान ने कहा कि दरार वास्तव में पिता और बेटे के बीच थी।

वौइस् फॉर मेंस के लिए दान करें!

पुरुषों के लिए समान अधिकारों के बारे में ब्लॉगिंग करना या जेंडर पक्षपाती कानूनों के बारे में लिखना अक्सर विवादास्पद माना जाता है, क्योंकि कई लोग इसे महिला विरोधी मानते हैं। इस वजह है कि अधिकांश ब्रांड हमारे जैसे पोर्टल पर विज्ञापन देने से कतराते हैं।

इसलिए, हम दानदाताओं के रूप में आपके समर्थन की आशा करते हैं जो हमारे काम को समझते हैं और इस उद्देश्य को फैलाने के इस प्रयास में भागीदार बनने के इच्छुक हैं। मीडिया में एक तरफा जेंडर पक्षपाती नेगेटिव का मुकाबला करने के लिए हमारे काम का समर्थन करें।

योगदान करें! (80G योग्य)

हमें तत्काल दान करने के लिए, ऊपर "अभी दान करें" बटन पर क्लिक करें। बैंक ट्रांसफर के माध्यम से दान के संबंध में जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। click here.

सोशल मीडियां

Tags: #पुरुषोंकीआवाजपुरुषों पर घरेलू हिंसालिंग पक्षपाती कानून
Team VFMI

Team VFMI

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वौइस् फॉर मेंन

VFMI ने पुरुषों के अधिकार और लिंग पक्षपाती कानूनों के बारे में लेख प्रकाशित किए.

सोशल मीडिया

केटेगरी

  • कानून क्या कहता है
  • ताजा खबरें
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • हिंदी

ताजा खबरें

voiceformenindia.com

कक्षा VII में महिला रिश्तेदार द्वारा मेरा यौन उत्पीड़न किया गया था, मैं लंबे समय तक परेशान रहा: एक्टर पीयूष मिश्रा

March 8, 2023
voiceformenindia.com

UP: बेटे और बहू के खराब बर्ताव से दुखी बुजुर्ग ने राज्यपाल के नाम की अपनी 1 करोड़ रुपये की संपत्ति

March 8, 2023
  • होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?

© 2019 Voice For Men India

No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English

© 2019 Voice For Men India

योगदान करें! (८०जी योग्य)