दिल्ली की एक 36 वर्षीय महिला को 5 लोगों ने गाजियाबाद में कथित तौर पर अगवा कर लिया और उसके साथ 2 दिन तक गैंगरेप किया। दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष ने ट्वीट कर दावा किया कि महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाली गई है। लेकिन डॉक्टरों के कहा कि महिला ने कोई अंदरूनी चोट नहीं है। पुलिस के मुताबिक, महिला का आरोपियों से संपत्ति विवाद है। गाजियाबाद के एसपी ने प्रथम दृष्टया मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच की बात कही है।
क्या है पूरा मामला?
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘दिल्ली की लड़की गाजियाबाद से रात में वापिस आ रही थी जब उसे जबरन गाड़ी में उठा ले गए। 5 लोगों ने 2 दिन बलात्कार किया और उसके गुप्तांगों में रॉड घुसाई। सड़क किनारे बोरी में मिली तब भी रॉड उसके अंदर थी। अस्पताल में जिंदगी के लिए लड़ रही है। SSP गाजियाबाद को नोटिस इशू किया है।’
पुलिस का बयान
NDTV के मुताबिक, गाजियाबाद पुलिस को मंगलवार को सैटेलाइट टाउन को दिल्ली से जोड़ने वाले आश्रम रोड के पास पड़ी एक महिला के बारे में जानकारी दी गई। महिला ने सरकारी अस्पताल में जांच कराने से इनकार कर दिया तो पुलिस उसे गुरु तेग बहादुर अस्पताल ले गई और शिकायत दर्ज कर ली।
पुलिस के अनुसार, महिला रविवार को गाजियाबाद में जन्मदिन की पार्टी के बाद दिल्ली लौट रही थी और उसके भाई ने उसे बस स्टैंड पर छोड़ दिया। पुलिस ने कहा कि जब वह बस का इंतजार कर रही थी, तभी एक कार महिला के पास पहुंची और पांच लोगों ने उसे उसमें जबरन खींच लिया। वे उसे एक अज्ञात स्थान पर ले गए और कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया।
पुलिस ने बताया कि महिला का सुसराल दुर्गा पूरी शाहदरा मे है। वहीं की प्रॉपर्टी है, जिसको लेकर विवाद चल रहा है। आरोपी भी दिल्ली के रहने वाले हैं। दिल्ली में कोर्ट के जरिए महिला ने मुकदमा दर्ज कराने की कोशिश की थी।
गाजियाबाद के पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, “ऐसा कहा जा रहा है कि उनका (पीड़ित और आरोपी) संपत्ति विवाद है और मामला विचाराधीन है। हम सभी आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं।” दिल्ली महिला आयोग ने गाजियाबाद के एसपी को नोटिस जारी कर आरोपियों का ब्योरा मांगा है। फिलहाल, गाजियाबाद पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Ghaziabad Gang Rape | “No Internal Injury Found Inside Victim’s Body”: Hospital
POLICE STATEMENT
Ghaziabad Gang Rape Case False
https://www.youtube.com/watch?v=7GaMgVa2IxI
Join our Facebook Group or follow us on social media by clicking on the icons below
If you find value in our work, you may choose to donate to Voice For Men Foundation via Milaap OR via UPI: voiceformenindia@hdfcbank (80G tax exemption applicable)