कर्नाटक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की नशे में धूत सड़क पर जमकर हंगामा कर रही है। मणिपाल (Manipal in Karnataka) में चार नवंबर की रात नशे की हालत में एक लड़की द्वारा अन्य लोगों के साथ मारपीट करने का वीडियो वायरल हो रहा है।
क्या है पूरा मामला?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लड़की शराब के नशे में हंगामा करती नजर आ रही है। यह घटना मणिपाल में डीसी ऑफिस रोड के पास उस समय हुई जब एक लड़की और एक युवक पिज्जा की दुकान पर आए और दुकान के कर्मचारियों के साथ मारपीट करने की कोशिश की।
दुकान के स्टाफ ने उन्हें बाहर जाने को कहा तो, लड़की ने उसे गाली देना शुरू कर दिया और मारपीट करने की कोशिश की। लड़की काफी नशे की हालत में थी। एक बार वह अपना नियंत्रण भी खो बैठी और सड़क पर गिर गई।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की चलने की हालत में नहीं है और वह एक बार लुढ़कने लगी। बाद में लड़की सड़क पर सोती नजर आई। हंगामा बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की को अस्पताल ले गई।
Join our Facebook Group or follow us on social media by clicking on the icons below
If you find value in our work, you may choose to donate to Voice For Men Foundation via Milaap OR via UPI: voiceformenindia@hdfcbank (80G tax exemption applicable)













