तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई (Chennai) में एक महिला ने 12 साल में 5 पुरुषों से शादी की। पुरुषों को ब्लैकमेल करने वाली दुल्हन शादी करने के कुछ ही दिनों में पति को छोड़कर भाग जाती थी। साथ ही सोने के गहने और नकदी लेकर फरार हो जाती थी। फिलहाल महिला को चेन्नई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, चेन्नई पुलिस ने महिला के पांचवें पति के शिकायत पर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मदुरै की रहने वाली 32 वर्षीया अबिनया (Abinaya) की यह पांचवीं शादी थी। शादी करने के बाद महिला गहना और मोटा माल लेकर फरार हो जाती है। शुक्रवार दो दिसंबर को अबिनया की किस्मत खराब थी, जब उसे पांचवें पति की शिकायत पर तांबरम में गिरफ्तार कर लिया गया। महिला पांचवें पति से भी शादी करने के बाद पैसे और गहने लेकर भाग गई थी।
ब्लैकमेल के लिए खरीदी थी 32 सिम कार्ड
पुलिस ने कहा कि महिला के दूसरे पति 45 वर्षीय सेंथिल कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया, क्योंकि इस ब्लैकमैल के खेल में वे आपस में मिले हुए थे। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि अबिनया ने अपने आधार कार्ड का इस्तेमाल कर 32 सीम कार्ड लिया था। वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के लिए कई मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करती थी। वह पुरुषों को ब्लैकमेल करने के लिए उन्हें अंतरंग मैसेज भेजने का लालच देती थी। अबिनया ने अगस्त में पांचवें शख्स से शादी की थी।
महिला ने खुद को बताया था अनाथ
अबिनया ने अगस्त में ताम्बरम में नटराजन (Natrajan) नाम के शख्स से पांचवी शादी की थी। नटराजन रंगनाथपुरम का रहने वाला है। ताम्बरम में अबिनया और नटराजन एक बेकरी में साथ काम करते थे। महिला ने नटराजन को बताया था कि वह अनाथ है। दोनों की शादी एक मंदिर में हुई थी। नटराजन के माता-पिता ने शादी की पूरी व्यवस्था की थी। शादी के बाद नटराजन एक अलग घर में अबिनया के साथ रहने लगा था। दिवाली से पहले नटराजन दर्जी की दुकान पर नए कपड़े लेने गया। इसी दौरान अबिनया 17 तोला सोना के गहने और 20,000 रुपए नकद लेकर भाग गई। नटराजन ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू की और शुक्रवार को अबिनया को गिरफ्तार कर लिया।
2011 में हुई थी पहली शादी
पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान अबिनया ने स्वीकार किया कि उसने 2011 में विजय नाम के शख्स से पहली शादी की थी और उसके साथ एक बच्चा भी था। 2013 में उसने अपने बच्चे और विजय को छोड़ दी और 10 तोला सोना लेकर भाग गई। इसके बाद उन्होंने सेंथिल कुमार से शादी की। वे सबसे लंबे समय तक साथ रहे। अबिनया फिर चेन्नई आ गई और अपना नाम बदलकर कयालवेली रख लिया और 2020 में केलमबक्कम के ऑटो ड्राइवर पन्नीरसेल्वम से शादी कर ली।
छह महीने में उसने पनीरसेल्वम को छोड़ दिया और दूसरे आदमी से शादी कर ली। उसने फिर से अपना नाम बदलकर अबिनया रख लिया और तांबरम में एक बेकरी में काम करने लगी, जहां उसकी मुलाकात नटराजन से हुई। एक जांच अधिकारी ने कहा कि सभी मामलों में अबिनया ने अपने पतियों को सोने के आभूषण गिफ्ट में देने के लिए फुसलाती। जब उसे लगता था कि अब और गहने या कीमती गिफ्ट नहीं मिलेंगे तो वह पति को छोड़ देती थी।
न्यायिक हिरासत में भेजी गई महिला
फिलहाल, गिरफ्तार महिला और सेंथिल कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने इनके पास से चार तोला सोने के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस ने कहा कि महिला सोशल मीडिया पर कुछ और पुरुषों को निशाना बना रही थी। वह उन्हें उनके द्वारा भेजे गए मैसेज का उपयोग करके पैसे के लिए ब्लैकमेल करती थी। पुलिस ने कहा कि सेंथिल कुमार को पता था कि वह क्या कर रही है और उसने उसकी मदद की।
Madurai Woman Arrested For Marrying Five Men In 12-Years, Leaving After Stealing Cash & Jewelry
Join our Facebook Group or follow us on social media by clicking on the icons below
If you find value in our work, you may choose to donate to Voice For Men Foundation via Milaap OR via UPI: voiceformenindia@hdfcbank (80G tax exemption applicable)













