हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के बेटे और कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) पर उनकी पत्नी सुदर्शना सिंह ने घरेलू हिंसा के आरोप लगाए हैं। सुदर्शना ने विक्रमादित्य सिंह के अलावा उनकी मां प्रतिभा सिंह और बहन सहित परिवार के अन्य सदस्यों पर भी प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। राजस्थान की रहने वाली उनकी पत्नी सुदर्शना ने पति समेत पूरे परिवार पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। अगले महीने राजस्थान के उदयपुर कोर्ट में मामले की सुनवाई होनी है।
पत्नी का आरोप
सुदर्शना सिंह चुंडावत मेवाड़ के राजसमंद की रहने वाली है। उसकी शादी 8 मार्च 2019 को विक्रमादित्य से हुई थी। लेकिन लगातार शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर सुदर्शना ने 17 अक्टूबर, 2022 को अपने पति और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। उनके वकील भंवरसिंह देवड़ा ने मीडिया को बताया कि विक्रमादित्य के पिता एवं पूर्व सीएम वीरभद्र का जुलाई 2022 में निधन हो गया था, कुछ देर बाद सुदर्शना को उदयपुर भेजा गया।
सुदर्शना ने कहा कि उसके पति विक्रमादित्य ने कई बार कहा कि वह अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज नहीं लाई। जिसपर उसने कहा कि वह एक उच्च परिवार से संबंधित है और वह उसकी तुलना में वह एक निम्न परिवार की है। सुदर्शना का कहना है कि उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
पति की सफाई
विक्रमादित्य सिंह ने न्यूज18 से बातचीत में कहा कि यह मेरा फैमिली मैटर है। उदयपुर कोर्ट में मामला चल रहा है और यह दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं इस पर टीका-टिप्पणी नहीं करूंगा, जो भी जवाब होगा, मैं कोर्ट में जवाब दूंगा। बता दें कि हिमाचल में मौजूद समय में कैबिनेट गठन को लेकर खींचतान चल रही है। विक्रमादित्य सिंह कैबिनेट मंत्री बनने की रेस में हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि कोई राजनीतिक मसला नहीं है। सब लोगों के परिवार में कभी ना कभी कोई बात आ जाती है। मेरा जीवन खुली किताब है। लोग मेरे काम करने के तरीके और जीवन शैली को जानते हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि इस समय यह खबर आना और इसे पेश करना, इसके पीछे बहुत सारी ताकतें हो सकती हैं।
कोर्ट ने किया तलब
विक्रमादित्य सिंह और उनके परिवार को पत्नी सुदर्शना की शिकायत पर 13 जनवरी को उदयपुर कोर्ट में पेश होना होगा। हिमाचल में कांग्रेस विधायक और शिमला शाही परिवार के सदस्य विक्रमादित्य को सुदर्शना सिंह चुंडावत द्वारा दायर मामले में उदयपुर अदालत ने तलब किया है। घरेलू हिंसा के मामले में विक्रमादित्य सिंह सहित उनकी मां प्रतिभा सिंह, बहन अपराजिता और बहनोई अंगद सिंह के खिलाफ समन जारी किया गया है। पिछले बुधवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश होना था, लेकिन कोई पेश नहीं हुआ। ऐसे में अब कोर्ट ने उन्हें 13 जनवरी को पेश होने का आदेश दिया है।
Join our Facebook Group or follow us on social media by clicking on the icons below
If you find value in our work, you may choose to donate to Voice For Men Foundation via Milaap OR via UPI: voiceformenindia@hdfcbank (80G tax exemption applicable)













