बिहार के मधेपुरा (Madhepura of Bihar) से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां ग्रामीणों ने एक नाबालिग लड़के को पहले हाथ-पैर बांधकर जानवरों की तरह अर्धनग्न कर पूरे गांव में घुमाया और फिर उसकी एक विधवा महिला से जबरन शादी करा दी। महिला दो बच्चों की मां है। ग्रामीणों का आरोप है कि दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया था। इसके बाद ग्रामीणों ने 17 वर्षीय नाबालिग पकड़ लिया। साथ ही 25 वर्षीय विधवा महिला को भी बंधक बना लिया। फिर नाबालिग को अर्धनग्न कर पूरे गांव में घुमाया और दो दिन बाद जबरन दोनों की शादी करा दी।
क्या है पूरा मामला?
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला चौसा थाना इलाके के श्यामटोला वार्ड नंबर 16 का है। रिपोर्ट के मुताबिक, नाबालिग का पिछले दो सालों से अफेयर चल रहा था। नाबालिग किशोर पुरैनी थाना इलाके के मकदमपुर गांव का रहने वाला है। दोनों को रविवार सुबह गांव के लोगों ने पकड़ा लिया था। इसके बाद ग्रामीणों ने लड़के का हाथ-पैर बांध कर पूरे गांव में घुमाया। इसके बाद लड़के को छोड़ दिया गया। फिर वह अपने गांव मकदमपुर चला गया।
इसके बाद रविवार 8 जनवरी को महिला ने लड़के को फोन कर अपने घर बुला लिया। रविवार रात में ही लड़का महिला के गांव पहुंच गया। इसके बाद सोमवार को गांव की पंचायत बैठी, जिसमें दोनों की शादी कराने की बात पर सहमति बनी। फिर मंगलवार को दोनों की शादी गांव के ही एक मंदिर में करवा दी गई।
पहले पति ने कर ली थी सुसाइड
कपल की शादी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लड़का और महिला के गांव की दूरी महज चार से पांच किलोमीटर ही है। पांच साल पहले महिला की शादी उत्तर प्रदेश के एक लड़के से हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, उसके पहले पति को नशे की लत थी। उनसे दो बच्चे भी हुए थे। लेकिन, बाद में पहले पति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। चौसा थाना अध्यक्ष किशोर कुमार ने भास्कर को बताया कि अभी तक इस बारे में कोई शिकायत नहीं आई है, अगर आवेदन प्राप्त होता है तो कानून के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
पुरुषों के लिए समान अधिकारों के बारे में ब्लॉगिंग करना या जेंडर पक्षपाती कानूनों के बारे में लिखना अक्सर विवादास्पद माना जाता है, क्योंकि कई लोग इसे महिला विरोधी मानते हैं। इस वजह है कि अधिकांश ब्रांड हमारे जैसे पोर्टल पर विज्ञापन देने से कतराते हैं।
इसलिए, हम दानदाताओं के रूप में आपके समर्थन की आशा करते हैं जो हमारे काम को समझते हैं और इस उद्देश्य को फैलाने के इस प्रयास में भागीदार बनने के इच्छुक हैं। मीडिया में एक तरफा जेंडर पक्षपाती नेगेटिव का मुकाबला करने के लिए हमारे काम का समर्थन करें।
हमें तत्काल दान करने के लिए, ऊपर "अभी दान करें" बटन पर क्लिक करें। बैंक ट्रांसफर के माध्यम से दान के संबंध में जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। click here.