पंजाब के पटियाला (Patiala of Punjab) से एक पत्नी द्वारा अपने पति की दर्दनाक हत्या का खौफनाक मामला सामने आया है। पुलिस ने भादसों के गांव रन्नो से लापता 38 वर्षीय जसवीर सिंह की हत्या के मामले में उसकी पत्नी, पत्नी के प्रेमी और प्रेमी के दो साथियों केस दर्ज किया है। इन सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, जसवीर सिंह की 2011 में प्रभजोत कौर निवासी संगरूर के साथ शादी हुई थी। कपल के 2 बच्चे हैं। जसवीर और प्रभजोत के वैवाहिक संबंध अच्छे नहीं थे। प्रभजोत कौर 8-10 महीने से कुलदीप सिंह उर्फ रिंकू निवासी झंबाली सानी के संपर्क में थी। दोनों का आपस में सोशल मीडिया पर संपर्क रहा। रिंकू दुबई से 2 दिसंबर को अपने गांव आया था। इस दौरान रिंकू और प्रभजोत के आपस में संबंध गहरे हो गए।
जसवीर जब मामले की जानकारी हुई वह दोनों को ऐसा करने से रोका। इसके बाद प्रभजोत और रिंकू ने जसवीर को मारने के प्लान बनाया। रिंकू ने अपने गांव झंबाली के प्रदीप सिंह उर्फ दुल्ला और जगपाल सिंह उर्फ बुट्टा के साथ मिलकर जसवीर को पहले बहाने से सरहिंद बुलाया और फिर शराब पिलाकर उसके गले और सिर पर हमला कर नहर में फेंक दिया।
जांच में पुलिस ने पाया कि पत्नी और प्रेमी की हरकतों से पति जसवीर सिंह परेशान था और वह कई बार नाराजगी चुका था। इसके चलते नाराज पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर जसवीर सिंह की हत्या कर दी। SSP वरुण शर्मा ने भास्कर को बताया कि लापता जसवीर सिंह की शिकायत मिलने के बाद एसपीडी हरवीर सिंह अटवाल, डीएसपी नाभा दविंदर अत्री, डीएसपीडी सुखअमृत सिंह रंधावा की अगुवाई में सीआईए इंस्पेक्टर शमिंदर सिंह और थाना भादसों इंचार्ज एसआई मोहन सिंह की टीमों का गठन करके पड़ताल शुरू की गई।
पुलिस ने मृतक की पत्नी प्रभजोत कौर निवासी गांव रन्नो कुलदीप सिंह उर्फ रिंकू, प्रदीप सिंह उर्फ दुल्ला, जगपाल सिंह उर्फ बुट्टा निवासी गांव झंबाली सानी भादसों को बस स्टैंड के नजदीक से गिरफ्तार किया है। इसके बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 13 जनवरी तक पुलिस को रिमांड मिला। एसएसपी ने बताया कि 4 जनवरी को रेशम सिंह निवासी गांव रन्नो ने पुलिस को बताया था कि 2 जनवरी 2023 की शाम करीब 5 बजे 38 वर्षीय जसवीर सिंह बाइक लेकर सरहिंद गया था लेकिन वापस नहीं आया।
पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो जसवीर का बाइक और मोबाइल सानीपुर नजदीक सरहिंद भाखड़ा नहर के किनारे बरामद हुआ। एसएसपी ने बताया कि डेडबॉडी 9 जनवरी को खेड़ी गंडिया नहर से बरामद हुई थी। चारों आरोपियों को गिरफ्तार करके वारदात में इस्तेमाल बाइक, दातर और मृतक जसवीर सिंह का मोबाइल बरामद कर लिया है। फिलहाल, मामले में आगे की जांच जारी है।
Join our Facebook Group or follow us on social media by clicking on the icons below
If you find value in our work, you may choose to donate to Voice For Men Foundation via Milaap OR via UPI: voiceformenindia@hdfcbank (80G tax exemption applicable)













