• होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?
Voice For Men
Advertisement
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
Voice For Men
No Result
View All Result
Home हिंदी सोशल मीडिया चर्चा

“एडल्ट्री कानून के डिक्रिमिनलाइजेशन होने के बाद खुलेआम विवाहित महिलाओं को बेवफाई के लिए उकसा रहे हैं डेटिंग ऐप”

Team VFMI by Team VFMI
February 5, 2023
in सोशल मीडिया चर्चा, हिंदी
0
voiceformenindia.com

Gleeden Dating App Promotes Extramarital Affairs (Representation Image)

22
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsappTelegramLinkedin

सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में 158 साल पुराने एंटी एडल्ट्री कानून (Adultery Law) को यह कहते हुए रद्द कर दिया था कि यह असंवैधानिक है क्योंकि यह महिलाओं को ‘पति की संपत्ति’ के रूप में मानता है। 2018 से पहले यह भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 497 के तहत दंडनीय अपराध था।  इस जुर्म में पाच साल की सजा और जुर्माने का प्रावधान भी था। सितंबर 2018 में तत्कालीन चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) दीपक मिश्रा ने इस कानून को असंवैधानिक करार देते हुए कहा था, “एडल्ट्री को अपराध की कैटेगरी में नहीं रखा जा सकता है और यह जुर्म होना भी नहीं चाहिए।”

ये फैसला सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की संविधान पीठ ने जोसेफ शाइनी की याचिका पर सुनाया था जिसमें एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर बनाने को अपराध मानने वाली IPC की धारा 497 को असंवैधानिक ठहराया गया था। इस बीच, एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिससे पता चलता है कि एडल्ट्री कानून के डिक्रिमिनलाइजेशन होने के बाद डेटिंग ऐप खुलेआम विवाहित महिलाओं को पतियों के खिलाफ बेवफाई के लिए उकसा रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, विवाह के छह साल बाद राजधानी दिल्ली की 36 वर्षीय फैशन डिजाइनर सोनाली जैन (बदला हुआ नाम) को अब पहले जैसा शादी का आनंद नहीं आ रहा है, जिसकी वह इच्छा रखती हैं। हालांकि, वह बूढ़े माता-पिता की वजह से अपने पति को तलाक नहीं दे सकती हैं। इसलिए, उन्होंने निजी तौर पर डेट करने का फैसला किया। सोनाली ने बताया कि Gleeden (एक ऐसा ऐप जो केवल विवाहित लोगों के लिए है) ने उन्हें एक ऐसे रिश्ते को टूटने से बचाने में मदद किया जो क्रोध, मतभेद और अनादर से भर चुका है।

यूजर्स का कहना है कि ग्लीडेन पर कोई भी अपनी वैवाहिक स्थिति के बारे में झूठ बोले बिना खुले तौर पर एक संतोषजनक रिश्ता पा सकता है। जैन को इस डेटिंग ऐप पर एक ऐसा साथी मिला जो शादीशुदा भी है और तलाक देने में असमर्थ है। इस ऐप पर जब वे आधिकारिक तौर पर जुड़ते हैं, तो उनका नया साथी सच्चा पति हो जाता है। जैन कहती हैं, “एक पति वह होता है जो आपकी आत्मा का साथी हो। आपको इसके लिए सामाजिक स्वीकृति या सरकारी कागजात की आवश्यकता नहीं है। अपने-अपने दिल से हम एक साथ हैं। दूसरे क्या सोचते हैं इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि कोई ऐ नहीं जानता कि हम बहुत खुश हैं।”

जैन का कहना है कि उनका ‘आधिकारिक’ पति इस नए साथी के बारे में जानता है। उसे मेरे नए रिस्ते से कोई आपत्ति नहीं है क्योंकि वह भी किसी अन्य महिला के साथ संबंध में है। उन्होंने उसे तलाशने की अनुमति दे दी है। सोनाली कहती हैं, “यदि आप एक दूसरे को सुखी नहीं रख सकते, तो कब तक दु:ख भोगोगे? हमने एक दूसरे के लिए सबसे अच्छा काम किया है और इसने वास्तव में हमें सार्वजनिक रूप से एक दूसरे के लिए अच्छा और दयालु बना दिया है।”

जैन जैसी कई महिलाएं खुले रिश्तों के लिए ऐसे डेटिंग ऐप का सहारा ले रही हैं। ग्लीडेन इंडिया के कंट्री मैनेजर सिबिल शिडेल ने कहा कि वह लोग आज ग्लीडेन जैसे ऐप का अधिक सहारा ले रहे हैं, जहां कपल के बीच तलाक का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि कई कपल अब इस बारे में खुली चर्चा करना कर रहे हैं। एक लंबे समय तक चलने वाले विवाह में एक कपल अब एक दूसरे से कनेक्ट नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत में भी इस तरह के खुले रिश्ते तेजी से स्वीकार्य हो रहे हैं। अगर सार्वजनिक क्षेत्र में नहीं तो निश्चित रूप से निजी स्थानों पर तो इनकी संख्या काफी अधिक है।

ग्लीडेन को आधिकारिक तौर पर 2017 में भारत में लॉन्च किया गया था। लॉन्चिंग के बाद इसके यूजर्स की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि देखी गई है। तीन साल के भीतर इस डेटिंग ऐप के 10 लाख यूजर्स हो गए थे और अब बढ़कर 20 लाख हो गए हैं। यह उनके वैश्विक यूजर्स आधार का लगभग 20 प्रतिशत है, जिससे भारत उनके लिए एक महत्वपूर्ण बाजार बन गया है। ग्लीडेन अपनी सफलता का श्रेय उन जरूरतों को देता है, जिनकी वह पूर्ति कर रहा है। यह ऐप उन लोगों के लिए है, जो शादी से दुखी हैं और उसे समाप्त नहीं किया जा सकता है। यह किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने का अवसर प्राप्त करता है, जिससे वे अपनी वैवाहिक स्थिति के बारे में झूठ बोले बिना जुड़ सकते हैं।

इंडिया टुडे के विश्लेषण के अनुसार, पारंपरिक डेटिंग वेबसाइटों और ऐप्स पर लगभग 30 प्रतिशत यूजर्स अपनी वैवाहिक स्थिति के बारे में झूठ बोल रहे हैं। यह रिश्ते में गलत व्याख्या और गलत उम्मीदों को जन्म देता है। शिडेल कहते हैं, “ग्लीडेन इन समान विचारधारा वाले लोगों से मिलने के लिए एक सुरक्षित वातावरण दे रहा है। उन्होंने कहा कि 2018 में एडस्ट्री को अपराध की कैटेगरी से बाहर किए जाने के बाद भारत में ग्राहकों की संख्या में भारी उछाल आया है।

After Decriminalisation Of Adultery Law, Dating App in India Openly Promotes Infidelity By Married Couples

Join our Facebook Group or follow us on social media by clicking on the icons below

Donate to Voice For Men India

If you find value in our work, you may choose to donate to Voice For Men Foundation via Milaap OR via UPI: voiceformenindia@hdfcbank (80G tax exemption applicable)

Donate Now (80G Eligible)

Follow Us

Team VFMI

Team VFMI

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

योगदान करें! (80G योग्य)
  • Trending
  • Comments
  • Latest
mensdayout.com

पत्नी को 3,000 रुपए भरण-पोषण न देने पर पति को 11 महीने की सजा, बीमार शख्स की जेल में मौत

February 24, 2022
hindi.mensdayout.com

छोटी बहन ने लगाया था रेप का झूठा आरोप, 2 साल जेल में रहकर 24 वर्षीय युवक POCSO से बरी

January 1, 2022
hindi.mensdayout.com

Marital Rape Law: मैरिटल रेप कानून का शुरू हो चुका है दुरुपयोग

January 24, 2022
hindi.mensdayout.com

राजस्थान की अदालत ने पुलिस को दुल्हन के पिता पर ‘दहेज देने’ के आरोप में केस दर्ज करने का दिया आदेश

January 25, 2022
hindi.mensdayout.com

Swiggy ने महिला डिलीवरी पार्टनर्स को महीने में दो दिन पेड पीरियड लीव देने का किया ऐलान, क्या इससे भेदभाव घटेगा या बढ़ेगा?

1
hindi.mensdayout.com

पत्नी को अंतरिम गुजारा भत्ता देने के दौरान नहीं, एडल्ट्री का फैसला बाद में होगा: दिल्ली हाई कोर्ट

0
hindi.mensdayout.com

ब्रिटेन की अदालत ने दुबई के शासक को तलाक के रूप में पत्नी को 5,500 करोड़ रुपये गुजारा भत्ता देने का दिया आदेश, पढ़िए सबसे महंगे Divorce की पूरी कहानी

0
hindi.mensdayout.com

Maharashtra Shakti Bill: अब महाराष्ट्र में यौन उत्पीड़न की झूठी शिकायत दर्ज करने वालों को होगी 3 साल तक की जेल और 1 लाख रुपये का जुर्माना

0
voiceformenindia.com

पंजाब एंड हरियाणा HC ने विवाहित पुरुष और तलाकशुदा महिला के साथ रहने पर जताई आपत्ति, व्यक्ति की पत्नी को 25,000 रुपये देने का दिया आदेश

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पतियों पर हिंसा का आरोप लगाने वाली महिलाओं को मध्यस्थता के लिए भेजने के खिलाफ PIL दायर

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को स्वीकार करने वाली पत्नी बाद में तलाक के मामले में इसे क्रूरता नहीं कह सकती: दिल्ली HC

October 9, 2023
voiceformenindia.com

बहू द्वारा उत्पीड़न की शिकायत के बाद TISS की पूर्व डॉयरेक्टर, उनके पति और बेटे पर मामला दर्ज

October 9, 2023

सोशल मीडिया

नवीनतम समाचार

voiceformenindia.com

पंजाब एंड हरियाणा HC ने विवाहित पुरुष और तलाकशुदा महिला के साथ रहने पर जताई आपत्ति, व्यक्ति की पत्नी को 25,000 रुपये देने का दिया आदेश

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पतियों पर हिंसा का आरोप लगाने वाली महिलाओं को मध्यस्थता के लिए भेजने के खिलाफ PIL दायर

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को स्वीकार करने वाली पत्नी बाद में तलाक के मामले में इसे क्रूरता नहीं कह सकती: दिल्ली HC

October 9, 2023
voiceformenindia.com

बहू द्वारा उत्पीड़न की शिकायत के बाद TISS की पूर्व डॉयरेक्टर, उनके पति और बेटे पर मामला दर्ज

October 9, 2023
वौइस् फॉर मेंन

VFMI ने पुरुषों के अधिकार और लिंग पक्षपाती कानूनों के बारे में लेख प्रकाशित किए.

सोशल मीडिया

केटेगरी

  • कानून क्या कहता है
  • ताजा खबरें
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • हिंदी

ताजा खबरें

voiceformenindia.com

पंजाब एंड हरियाणा HC ने विवाहित पुरुष और तलाकशुदा महिला के साथ रहने पर जताई आपत्ति, व्यक्ति की पत्नी को 25,000 रुपये देने का दिया आदेश

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पतियों पर हिंसा का आरोप लगाने वाली महिलाओं को मध्यस्थता के लिए भेजने के खिलाफ PIL दायर

October 9, 2023
  • होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?

© 2019 Voice For Men India

No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English

© 2019 Voice For Men India