उत्तर प्रदेश के शामली (Shamli of Uttar Pradesh) से एक कलयुगी मां की शर्मनाक हरकत सामने आई है। पति-पत्नी के बीच घरेलू झगड़े के बाद गायत्री नाम की महिला ने मासूम की निर्मम हत्या कर दी। पीड़ित घरवालों ने बताया कि पति के साथ जब भी कभी झगड़ा होता था तो गायत्री अक्सर कहती थी कि तुम्हारे घर को बर्बाद कर दूंगा। यही सोचकर उसने अपने बेटे की हत्या कर दी, ताकी पूरे परिवार की खुशियां समाप्त हो जाए।
क्या है पूरा मामला?
अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक, शामली में झिंझाना क्षेत्र के गागौर गांव निवासी पंकज एक किसान है। वह अपने पिता की करीब 15 बीघा जमीन में खेती करते हैं। पंकज की मां मुन्नी देवी ने पत्रकारों को बताया कि पंकज की शादी दो साल पहले गायत्री से हुई थी। गायत्री पहले पति एवं अपने दो बच्चे छोड़कर यहां आई थी। शादी के बाद से ही वह अक्सर पंकज के साथ झगड़ा करती थी।
मुन्नी देवी ने बताया कि झगड़े के दौरान वह अक्सर कहती थी कि तुम्हारे घर का नाश कर दूंगी। बेटे की हत्या कर उसने अपनी कही बात सच कर दिखाई। परिजनों ने बताया गया 15 अप्रैल को करीब 9 बजे अर्श खेल रहा था, तभी पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया।
इसके बाद गायत्री अपने बच्चे को लेकर किचन में चली गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। थोड़ी देर बाद उसने दरवाजा खोला और फिर अपने कमरे में सोने चली गई। रात करीब 12 बजे पंकज ने देखा की मासूम की सांस थमी हुई है। इसके बाद उसने अपनी मां को तुरंत इसकी जानकारी दी। इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई।
शख्स ने की थी तीसरी शादी
रिपोर्ट के मुताबिक, गायत्री के साथ पंकज की तीसरी शादी थी। इससे पहले दो पत्नियों को उसने छोड़ दिया था। पड़ोसियों ने बताया कि पंकज भी अक्सर शराब पीकर गायत्री के साथ झगड़ा करता था। इससे दोनों के बीच ज्यादातर मनमुटाव ही रहता था। झगड़े के चलते गायत्री अक्सर घर छोड़कर चली जाती थी। हालांकि, फिर कुछ दिन बाद अपने ससुराल वापस लौट आती थी। फिलहाल, इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। एक अधिकारी ने कहा कि शिकायत मिलने पर पुलिस उचित कार्रवाई करेगी।
Join our Facebook Group or follow us on social media by clicking on the icons below
If you find value in our work, you may choose to donate to Voice For Men Foundation via Milaap OR via UPI: voiceformenindia@hdfcbank (80G tax exemption applicable)













