छत्तीसगढ़ के दुर्ग (Durg in Chhattisgarh) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी से इनकार करने पर एक लड़की ने युवक के खिलाफ रेप का केस दर्ज करा दी, जिसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी युवक पेशे से इंश्योरेंस एजेंट है। उसको अपने ही फील्ड की एक लड़की से दो साल पहले प्यार हो गया था। दोनों ने एक दूसरे से शादी का वादा करके आपसी सहमति से शारीरिक संबंध भी बनाए। लड़के ने फिर बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद लड़की ने उसके खिलाफ रेप का मामला दर्ज करा दिया। लड़के के घरवालों ने भी उसे शादी के लिए दबाव बनाया, लेकिन उसने कहा कि लड़की ने उसके साथ बेवफाई की है। उसे जेल जाना मंजूर है, लेकिन वो उस लड़की से शादी नहीं करेगा।
पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
भिलाई की भट्ठी थाना पुलिस ने 15 मई की देर रात सेक्टर 2 सड़क नंबर 14 मकान नंबर 2b निवासी 30 वर्षीय दानेश्वर डडसेना को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया। पीड़िता ने दैनिक भास्कर को बताया कि दानेश्वर इंश्योरेंस एजेंट है। वो भी एक बीमा कंपनी में काम करती है और भिलाई की ही रहने वाली है। लड़की ने बताया कि दो साल पहले दोनों की मुलाकात हुई थी और कुछ दिनों बाद दोनों में प्यार हो गया।
पीड़िता के मुताबिक, दानेश्वर ने उससे शादी का वादा करते हुए उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह पुणे चला गया था। पुणे से लौटने के बाद 30 जनवरी 2023 को वह लड़की से मिला और फिर से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। जब लड़की ने शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद लड़की अपनी मां के साथ भट्ठी थाने गई और आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया।
जेल जाना मंजूर, लेकिन शादी नहीं करूंगा
आरोपी दानेश्वर डडसेना के चाचा ने भास्कर को बताया कि लड़के के पिता को कैंसर की बीमारी है। घर में उसके अलावा उसका एक छोटा भाई और मां-बाप रहते हैं। घरवालों ने दानेश्वर को काफी समझाया कि अगर वह लड़की से प्यार करता है और शारीरिक संबंध बनाया है तो शादी कर ले, लेकिन उसका कहना है कि उसे जेल जाना मंजूर है, लेकिन वो लड़की से शादी नहीं करेगा। उसने कहा कि लड़की ने उसे धोखा दी है। उसका उसके साथ-साथ एक दूसरे लड़के से भी अफेयर है। लड़के ने आरोप लगाया कि ये बात उसने उससे छिपाई और उससे संबंध रखते हुए उससे शादी करना चाहती थी। इसलिए वह किसी भी हालत में लड़की से शादी नहीं करेगा। फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
Join our Facebook Group or follow us on social media by clicking on the icons below
If you find value in our work, you may choose to donate to Voice For Men Foundation via Milaap OR via UPI: voiceformenindia@hdfcbank (80G tax exemption applicable)