गुजरात के कच्छ जिले (Gujarat Kutch district) से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने कथित तौर पर अपने प्रेमी की मदद से अपने पति की हत्या कर दी। यह घटना जिले के गांधीधाम तालुका के आदिपुर गांव में हुई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय विनोद राजगर के रूप में हुई है। पुलिस ने शोभा राजगर (40) और घनश्याम पुरी गोस्वामी (42) को 17 मई को गिरफ्तार किया था। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।
क्या है पूरा मामला?
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह हत्यकांड का मामला 16 मई की है। शोभा नाम की आरोपी महिला का पिछले छह महीने से गोस्वामी के साथ अवैध संबंध था। विनोद और शोभा के दो बच्चे एक लड़का और एक लड़की हैं। विनोद का शव 16 मई को मुंद्रा सर्किल के पास एक झोपड़ी के पीछे झाड़ियों में मिला था। माना जा रहा है कि मृतक के माथे पर चोट के निशान होने के कारण किसी भारी हथियार से वार किया गया है।
विनोद के भाई सुनल ने 17 मई को शिकायत दर्ज कराई थी। विनोद आदिपुर गांव में फैक्ट्री में काम करता था। 16 मई की सुबह मृतक काम के सिलसिले में निकला था। हालांकि देर शाम तक वह घर नहीं लौटा। इसके बाद सुनील ने उसकी तलाश शुरू की।
एक गवाह ने कथित तौर पर सुनीला को बताया कि विनोद का घटना के दिन शोभा और गोस्वामी के साथ झगड़ा हुआ था। गवाह ने सुनील को बताया कि गोस्वामी ने कथित तौर पर पीड़ित के सिर पर एक पत्थर और फिर एक पंप से मारा, जिसका उपयोग मशीनों में तेल भरने के लिए किया जाता है।
इस हमले से विनोद की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद शोभा और गोस्वामी ने उसके शरीर को झाड़ियों में फेंक दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान शुरू किया गया। फिर उन्हें 17 मई को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल, मामले में आगे की जांच जारी है।
Join our Facebook Group or follow us on social media by clicking on the icons below
If you find value in our work, you may choose to donate to Voice For Men Foundation via Milaap OR via UPI: voiceformenindia@hdfcbank (80G tax exemption applicable)