राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम (Gurugram) में कई पुरुषों के खिलाफ रेप और मारपीट का कथित तौर पर फर्जी मामला दर्ज कराने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। महिला ने पिछले साल कई लड़कों के खिलाफ कथित तौर पर दुष्कर्म और मारपीट की फर्जी शिकायत दर्ज कराई थी।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, इंडिया टीवी के मुताबिक पुलिस ने महिला के खिलाफ IPC की धारा 182 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 29 नवंबर 2022 को महिला ने दुष्कर्म और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। बाद में पुलिस जांच महिला द्वारा लगाए गए सभी आरोप फर्जी पाए गए। इसके बाद पुलिस ने महिला को कई पुरुषों के खिलाफ कथित तौर पर दुष्कर्म और मारपीट का फर्जी मामला दर्ज कराने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
बाउंसरों पर लगाया था मारपीट का आरोप
महिला ने अपनी शिकायत में दावा किया था कि एक व्यक्ति ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए हैं और गुरुग्राम के सहारा मॉल में काम करने वाले बाउंसरों ने उसके साथ मारपीट की और उन्होंने उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया। महिला ने यह भी आरोप लगाया था कि उस दौरान PCR पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसकी शिकायत को नजरअंदाज कर दिया। पुलिस ने महिला द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की जांच करते हुए घटनास्थल और आसपास के CCTV कैमरों की जांच की। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला मौके से सुरक्षित निकल रही है।
पुलिस जांच में फर्जी निकला मामला
पूर्वी DCP नीतीश अग्रवाल ने कहा कि पुलिस द्वारा मौके पर मौजूद लोगों और सहारा मॉल के कर्मचारियों से पूछताछ में महिला द्वारा लगाए गए आरोप झूठे और निराधार पाए गए। महिला द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की हर एंगल से जांच की गई। लेकिन कोई भी आरोप सही नहीं पाया गया। इसके बाद लड़कों के खिलाफ दर्ज फर्जी FIR को रद्द कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि इस मामले में महिला द्वारा झूठे आरोप लगाने और पुलिस को गुमराह करने का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल, महिला को गिरफ्तार कर मामले में आगे की जांच जारी है।
पुरुषों के लिए समान अधिकारों के बारे में ब्लॉगिंग करना या जेंडर पक्षपाती कानूनों के बारे में लिखना अक्सर विवादास्पद माना जाता है, क्योंकि कई लोग इसे महिला विरोधी मानते हैं। इस वजह है कि अधिकांश ब्रांड हमारे जैसे पोर्टल पर विज्ञापन देने से कतराते हैं।
इसलिए, हम दानदाताओं के रूप में आपके समर्थन की आशा करते हैं जो हमारे काम को समझते हैं और इस उद्देश्य को फैलाने के इस प्रयास में भागीदार बनने के इच्छुक हैं। मीडिया में एक तरफा जेंडर पक्षपाती नेगेटिव का मुकाबला करने के लिए हमारे काम का समर्थन करें।
हमें तत्काल दान करने के लिए, ऊपर "अभी दान करें" बटन पर क्लिक करें। बैंक ट्रांसफर के माध्यम से दान के संबंध में जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। click here.