• होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?
Voice For Men
Advertisement
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
Voice For Men
No Result
View All Result
Home हिंदी ताजा खबरें

Anjan Das Delhi Murder: महिला ने बेटे के साथ मिलकर की अपने पति की निर्मम हत्या, डिस्पोज करने से पहले शव को 10 टुकड़े कर फ्रिज में रखा

Team VFMI by Team VFMI
December 3, 2022
in ताजा खबरें, हिंदी
0
voiceformenindia.com

Anjan Das Delhi Murder: Woman & Son Chop Husband Into Pieces

81
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsappTelegramLinkedin

दिल्ली के त्रिलोकपुरी में श्रद्धा हत्याकांड जैसा ही एक और मामला सामने आया है। श्रद्धा वालकर हत्याकांड की तरह ही दिल्ली के पांडव नगर में एक महिला द्वारा बेटे के साथ मिलकर अपने पति की कथित तौर पर हत्या करके उसके शव के 10 टुकड़े करने का मामला सामने आया है। पति की हत्या कर उसकी पत्नी ने शव के 10 टुकड़े कर दिए थे। उसके बॉडी पार्ट्स को फ्रिज में रखा और कई दिन तक बेटे के साथ मिलकर आसपास के इलाकों में उन्हें फेंकती रही। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हाल ही में आरोपी महिला और उसके बेटे को पति की हत्या कर शव के 10 टुकड़े करके फ्रिज में रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पांडव नगर और पूर्वी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में मां-बेटे द्वारा पति के शरीर के अंगों को ठिकाने लगाते हुए एक CCTV फुटेज भी बरामद किया है।

क्या है पूरा मामला?

पीड़ित की पहचान पांडव नगर निवासी अंजन दास (Anjan Das) के रूप में हुई है, जिसकी हत्या उसकी पत्नी पूनम दास और बेटे दीपक दास ने की थी। अंजन दास लिफ्ट मैन का काम करता था। अधिकारियों के मुताबिक, जहां हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है, वहां आरोपी का घर दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में है।

पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में अपने पति की कथित रूप से हत्या करने और उसके शव के टुकड़े करने के लिए महिला और उसके बेटे ने जिन हथियारों का इस्तेमाल किया था, दिल्ली पुलिस अब तक उनका पता नहीं लगा पाई है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी महिला तथा उसके बेटे को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हत्याकांड की पूरी कहानी

पुलिस ने बताया कि अंजन दास (45) की कल्याणपुरी निवासी उसकी पत्नी पूनम (48) और सौतेले बेटे दीपक (25) ने 30 मई को हत्या करके शव के 10 टुकड़े किए और उन्हें एक फ्रिज में रखा। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार अभी बरामद नहीं किया गया है और मामले की जांच जारी है। दोनों आरोपी इस समय पुलिस की हिरासत में हैं।

पुलिस के अनुसार, इस जघन्य अपराध का कारण यह तथ्य था कि दास अपनी सौतेली बेटी और दीपक की पत्नी के प्रति कथित तौर पर गलत इरादे रखता था। पुलिस के अनुसार, साथ ही वह पूनम की कमाई बिहार में अपनी दूसरी पत्नी और 8 बच्चों को भी भेज रहा था। पूनम इलाके में घरेलू सहायिका के तौर पर काम करती थी।

पुलिस ने कहा कि दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए पुलिस अधिकारी अमित गोयल ने कहा कि दीपक की शादी के बाद अंजन के परिवार की स्थिति और खराब हो गई। मृतक कथित तौर पर अपनी पत्नी और दीपक की एक बहन के प्रति गलत इरादे रखता था, जो उनके साथ रहती थी।

उन्हें इस बात की भी चिंता थी कि अंजन उनकी सारी कमाई ले लेता था, लेकिन खुद नहीं कमा रहा था। पुलिस ने कहा कि जब पूनम को पता चला कि उसके पति ने उसके गहने बेच दिए हैं और अपनी पहली पत्नी को पैसे भेज दिए हैं, तो वह आगबबूला हो गई, जो अपने 8 बच्चों के साथ बिहार में रहती थी।

पुनम देवी ने अपने बेटे के साथ मिलकर अंजन दास की हत्या के बाद शव के टुकड़े किए। पूनम मूलरुप से झारखंड के देवघर की रहने वाली है। गांव वालों ने बताया कि दीपक अंजन दास के दूसरे पति कल्लू का बेटा है। पूनम देवी ने भी दो शादियां की थी। अंजन दास उसका तीसरा पति है।

CCTV में कैद हुए आरोपी

मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों में दीपक देर रात हाथ में बैग लिए टहलता हुआ दिखा। उनके पीछे उनकी मां पूनम भी नजर आईं। पुलिस के मुताबिक, 5 जून को दिल्ली के रामलीला मैदान में शरीर के कुछ अंग बरामद हुए थे। फिर अगले 3 दिनों में दो पैर, दो जांघ, एक खोपड़ी और एक बांह बरामद हुई और फिर मामला दर्ज किया गया। गोयल ने कहा कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। यह एक जघन्य हत्या की तरह लग रहा था। गोयल ने कहा कि फुटेज का विश्लेषण किया गया, डोर-टू-डोर सत्यापन किया गया और शव की पहचान की गई।

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि मां-बेटे ने 30 मई को अंजन को शराब पिलाई और उसमें नींद की गोलियां मिला दी। फिर उन्होंने उसका गला काट दिया और शरीर को एक दिन के लिए घर में छोड़ दिया ताकि खून पूरी तरह से निकल जाए। फिर शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर डाले। पुलिस ने पांडव नगर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 302 (हत्या) और 201 (सबूतों को गायब करना और गलत जानकारी देना) के तहत मामला दर्ज किया है।

VFMI टेक

– सोशल मीडिया चैंपियन जो आफताब पूनावाला को फांसी देने के लिए चिल्ला रहे थे, उन्होंने अचानक अंजन दास को घरेलू दुर्व्यवहार करने वाला और महिलावादी करार देना शुरू कर दिया है।
– क्या किसी अभियुक्त के बयान को कभी भी सच्चाई के रूप में लिया जा सकता है?
– चलिए मान लेते हैं कि मृतक के खिलाफ लगाए गए आरोपों में पूरी तरह सच्चाई है, फिर भी क्या इस तरह की जघन्य और सुनियोजित हत्याकां़ को जायज ठहराया जा सकता है?

WATCH | Anjan Das Delhi Murder: Woman & Son Murder Husband; Chop Body Into 10 Pieces & Refrigerate Before Disposing

वौइस् फॉर मेंस के लिए दान करें!

पुरुषों के लिए समान अधिकारों के बारे में ब्लॉगिंग करना या जेंडर पक्षपाती कानूनों के बारे में लिखना अक्सर विवादास्पद माना जाता है, क्योंकि कई लोग इसे महिला विरोधी मानते हैं। इस वजह है कि अधिकांश ब्रांड हमारे जैसे पोर्टल पर विज्ञापन देने से कतराते हैं।

इसलिए, हम दानदाताओं के रूप में आपके समर्थन की आशा करते हैं जो हमारे काम को समझते हैं और इस उद्देश्य को फैलाने के इस प्रयास में भागीदार बनने के इच्छुक हैं। मीडिया में एक तरफा जेंडर पक्षपाती नेगेटिव का मुकाबला करने के लिए हमारे काम का समर्थन करें।

योगदान करें! (80G योग्य)

हमें तत्काल दान करने के लिए, ऊपर "अभी दान करें" बटन पर क्लिक करें। बैंक ट्रांसफर के माध्यम से दान के संबंध में जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। click here.

सोशल मीडियां

Team VFMI

Team VFMI

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

योगदान करें! (80G योग्य)
  • Trending
  • Comments
  • Latest
mensdayout.com

पत्नी को 3,000 रुपए भरण-पोषण न देने पर पति को 11 महीने की सजा, बीमार शख्स की जेल में मौत

February 24, 2022
hindi.mensdayout.com

छोटी बहन ने लगाया था रेप का झूठा आरोप, 2 साल जेल में रहकर 24 वर्षीय युवक POCSO से बरी

January 1, 2022
hindi.mensdayout.com

Marital Rape Law: मैरिटल रेप कानून का शुरू हो चुका है दुरुपयोग

January 24, 2022
hindi.mensdayout.com

राजस्थान की अदालत ने पुलिस को दुल्हन के पिता पर ‘दहेज देने’ के आरोप में केस दर्ज करने का दिया आदेश

January 25, 2022
hindi.mensdayout.com

Swiggy ने महिला डिलीवरी पार्टनर्स को महीने में दो दिन पेड पीरियड लीव देने का किया ऐलान, क्या इससे भेदभाव घटेगा या बढ़ेगा?

1
voiceformenindia.com

पंजाब एंड हरियाणा HC ने विवाहित पुरुष और तलाकशुदा महिला के साथ रहने पर जताई आपत्ति, व्यक्ति की पत्नी को 25,000 रुपये देने का दिया आदेश

0
hindi.mensdayout.com

Maharashtra Shakti Bill: अब महाराष्ट्र में यौन उत्पीड़न की झूठी शिकायत दर्ज करने वालों को होगी 3 साल तक की जेल और 1 लाख रुपये का जुर्माना

0
https://hindi.voiceformenindia.com/

पंजाब और हरियाणा HC ने 12 साल से पत्नी से अलग रह रहे पति की याचिका को किया खारिज, कहा- ‘तुच्छ आरोप तलाक का आधार नहीं हो सकते’, जानें क्या है पूरा मामला

0
voiceformenindia.com

पंजाब एंड हरियाणा HC ने विवाहित पुरुष और तलाकशुदा महिला के साथ रहने पर जताई आपत्ति, व्यक्ति की पत्नी को 25,000 रुपये देने का दिया आदेश

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पतियों पर हिंसा का आरोप लगाने वाली महिलाओं को मध्यस्थता के लिए भेजने के खिलाफ PIL दायर

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को स्वीकार करने वाली पत्नी बाद में तलाक के मामले में इसे क्रूरता नहीं कह सकती: दिल्ली HC

October 9, 2023
voiceformenindia.com

बहू द्वारा उत्पीड़न की शिकायत के बाद TISS की पूर्व डॉयरेक्टर, उनके पति और बेटे पर मामला दर्ज

October 9, 2023

सोशल मीडिया

नवीनतम समाचार

voiceformenindia.com

पंजाब एंड हरियाणा HC ने विवाहित पुरुष और तलाकशुदा महिला के साथ रहने पर जताई आपत्ति, व्यक्ति की पत्नी को 25,000 रुपये देने का दिया आदेश

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पतियों पर हिंसा का आरोप लगाने वाली महिलाओं को मध्यस्थता के लिए भेजने के खिलाफ PIL दायर

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को स्वीकार करने वाली पत्नी बाद में तलाक के मामले में इसे क्रूरता नहीं कह सकती: दिल्ली HC

October 9, 2023
voiceformenindia.com

बहू द्वारा उत्पीड़न की शिकायत के बाद TISS की पूर्व डॉयरेक्टर, उनके पति और बेटे पर मामला दर्ज

October 9, 2023
वौइस् फॉर मेंन

VFMI ने पुरुषों के अधिकार और लिंग पक्षपाती कानूनों के बारे में लेख प्रकाशित किए.

सोशल मीडिया

केटेगरी

  • कानून क्या कहता है
  • ताजा खबरें
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • हिंदी

ताजा खबरें

voiceformenindia.com

पंजाब एंड हरियाणा HC ने विवाहित पुरुष और तलाकशुदा महिला के साथ रहने पर जताई आपत्ति, व्यक्ति की पत्नी को 25,000 रुपये देने का दिया आदेश

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पतियों पर हिंसा का आरोप लगाने वाली महिलाओं को मध्यस्थता के लिए भेजने के खिलाफ PIL दायर

October 9, 2023
  • होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?

© 2019 Voice For Men India

No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English

© 2019 Voice For Men India