• होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?
Voice For Men
Advertisement
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
Voice For Men
No Result
View All Result
Home हिंदी कानून क्या कहता है

”पति के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करना क्रूरता है”: पंजाब एंड हरियाणा HC ने मंजूर की पति की तलाक अर्जी, पत्नी को स्थायी भरण-पोषण के रूप में 10 लाख रुपये देने का आदेश

Team VFMI by Team VFMI
November 3, 2022
in कानून क्या कहता है, हिंदी
0
voiceformenindia.com

Punjab & Haryana High Court (Representation Image)

29
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsappTelegramLinkedin

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट (Punjab and Haryana High Court) ने हाल ही में एक व्यक्ति द्वारा दायर तलाक की याचिका पर फैसला सुनाते हुए कहा कि पत्नी द्वारा अपने पति के खिलाफ झूठे और फर्जी मामले दायर करना क्रूरता के समान है। हाई कोर्ट ने इस मामले में पति के पक्ष में तलाक का फैसला सुनाया है। हालांकि, पत्नी की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए, जस्टिस रितु बाहरी और जस्टिस निधि गुप्ता की खंडपीठ ने दोनों पक्षकारों के बीच सभी विवादों के पूर्ण और अंतिम निपटान के रूप में पत्नी को 10 लाख रुपये का स्थायी भरण-पोषण (एलुमनी) भी देने का आदेश दिया है।

क्या है पूरा मामला?

लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, पति/अपीलकर्ता ने हिंदू मैरिज एक्ट, 1955 की धारा 13 के तहत फैमिली कोर्ट में एक याचिका दायर कर प्रतिवादी/पत्नी के साथ अपने विवाह को क्रूरता के आधार पर समाप्त करने की मांग की थी। इसे अतिरिक्त जिला न्यायाधीश, तरनतारन ने मई 2017 में खारिज कर दिया था। उसी को चुनौती देते हुए उसने हाईकोर्ट में वर्तमान याचिका दायर की थी। उसने प्रस्तुत किया कि उसने प्रतिवादी/पत्नी से साल 2009-2010 में शादी किया था। उनके शादी से कोई बच्चा पैदा नहीं हुआ था और शुरू से ही उसकी पत्नी अपने वैवाहिक घर में उसके माता-पिता के साथ न रहकर अलग रहना चाहती थी।

पति का तर्क

पति का यह भी कहना था कि उसकी पत्नी ने अपने वैवाहिक कर्तव्यों का पालन नहीं किया और छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा किया और उसके माता-पिता का अपमान किया। साथ ही वह गलत शब्दों का उपयोग करती थी। उसने अपीलकर्ता और उसके परिवार के सदस्यों को झूठे दहेज के मामले में फंसाने की धमकी भी दी थी। यह भी कहा गया कि अक्टूबर 2013 में, प्रतिवादी के पिता उसे ले गए और वह अपना सारा सामान और सोने के गहने अपने साथ ले गई। फिर वह कभी वापस नहीं आई। इसके बाद, उसने उसके और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 406, 498-A और 120-B के तहत मामला दर्ज करवा दिया। हालांकि, बाद में उन सभी को इस मामले में कोर्ट ने बरी कर दिया था।

पत्नी का आरोप

दूसरी ओर, पत्नी ने आरोप लगाया कि दहेज की अधिक मांग के चलते उसके ससुराल वालों ने उसके साथ बुरा व्यवहार किया। उसे पीटा गया और जब उसके पास उपरोक्त एफआईआर दर्ज करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा, तो उसने उनके खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया। उसने आगे कहा कि अक्टूबर 2013 में उसे ससुराल से निकाल दिया गया था।

हाई कोर्ट का फैसला

शुरुआत में कोर्ट ने इस तथ्य पर ध्यान दिया कि अपीलकर्ता की पत्नी द्वारा उनके खिलाफ दायर मामले में अपीलकर्ता-पति और उसके परिवार के सदस्यों को बरी कर दिया गया था। कोर्ट ने यह भी नोट किया कि ट्रायल कोर्ट ने यह कहते हुए बहुत स्पष्ट निष्कर्ष दिए थे कि पत्नी अपने मामले को साबित करने में पूरी तरह से विफल रही है।

लाइव लॉ के अनुसार कोर्ट ने कहा, ”हालांकि हमने माना है कि प्रतिवादी-पत्नी के कृत्य अपीलकर्ता-पति के खिलाफ क्रूरता के समान हैं, लेकिन, हम उसकी आवश्यकताओं से बेखबर नहीं हैं। यह रिकॉर्ड में आया है कि अपीलकर्ता CrPC की धारा 125 के तहत अंतरिम भरण-पोषण के तौर पर प्रतिमाह 2500 रुपये का भुगतान कर रहा है और कोर्ट ने HMA की धारा 24 के तहत भी 3,000 रुपये प्रति माह देने का निर्देश दिया था। इन परिस्थितियों में, हम पति को यह निर्देश देना सही मानते हैं कि पति अपनी पत्नी को पक्षकारों के बीच सभी विवादों के पूर्ण और अंतिम निपटान के रूप में एकमुश्त स्थायी भरण-पोषण के तौर पर 10,00,000/- (केवल 10 लाख रुपये) का भुगतान कर दे।”

न्यायालय ने आगे कहा कि, ”हमारे विचार में, एक बार जब पक्षकारों के बीच आपराधिक मुकदमा शुरू हो जाता है तो यह बिना किसी वापसी के एक बिंदु की ओर ले जाता है। अगर यह पत्नी द्वारा केवल पति और उसके परिवार को परेशान करने और अपमानित करने के लिए दायर किया गया झूठा मामला है, तो परिणामी कड़वाहट शायद ही कभी कोई जगह या सुलह का कारण छोड़ती है।”

इसके अलावा, कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसलों पर भी ध्यान दिया कि अगर पत्नी अपने पति या जीवनसाथी के खिलाफ झूठी शिकायत दायर करती है, तो यह क्रूरता है और तलाक के लिए पर्याप्त आधार है। इस प्रकार, यह मानते हुए कि पत्नी का कृत्य क्रूरता के समान है, हाई कोर्ट ने इस तथ्य पर ध्यान दिया कि दोनों पक्ष अक्टूबर 2013 से अलग रह रहे हैं, और पक्षकारों का आचरण इस बात का सबूत है कि उनके बीच अपूरणीय मतभेद हैं, जिसने विवाह को एक मात्र कानूनी कल्पना बना दिया है। नतीजतन, अपील को अनुमति दे दी गई।

READ ORDER | Punjab & Haryana HC Dissolves Marriage Since Wife Filed False Cases; Orders Husband To Pay Permanent Alimony

Join our Facebook Group or follow us on social media by clicking on the icons below

Donate to Voice For Men India

If you find value in our work, you may choose to donate to Voice For Men Foundation via Milaap OR via UPI: voiceformenindia@hdfcbank (80G tax exemption applicable)

Donate Now (80G Eligible)

Follow Us

Team VFMI

Team VFMI

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

योगदान करें! (80G योग्य)
  • Trending
  • Comments
  • Latest
mensdayout.com

पत्नी को 3,000 रुपए भरण-पोषण न देने पर पति को 11 महीने की सजा, बीमार शख्स की जेल में मौत

February 24, 2022
hindi.mensdayout.com

छोटी बहन ने लगाया था रेप का झूठा आरोप, 2 साल जेल में रहकर 24 वर्षीय युवक POCSO से बरी

January 1, 2022
hindi.mensdayout.com

Marital Rape Law: मैरिटल रेप कानून का शुरू हो चुका है दुरुपयोग

January 24, 2022
hindi.mensdayout.com

राजस्थान की अदालत ने पुलिस को दुल्हन के पिता पर ‘दहेज देने’ के आरोप में केस दर्ज करने का दिया आदेश

January 25, 2022
hindi.mensdayout.com

Swiggy ने महिला डिलीवरी पार्टनर्स को महीने में दो दिन पेड पीरियड लीव देने का किया ऐलान, क्या इससे भेदभाव घटेगा या बढ़ेगा?

1
hindi.mensdayout.com

पत्नी को अंतरिम गुजारा भत्ता देने के दौरान नहीं, एडल्ट्री का फैसला बाद में होगा: दिल्ली हाई कोर्ट

0
hindi.mensdayout.com

ब्रिटेन की अदालत ने दुबई के शासक को तलाक के रूप में पत्नी को 5,500 करोड़ रुपये गुजारा भत्ता देने का दिया आदेश, पढ़िए सबसे महंगे Divorce की पूरी कहानी

0
hindi.mensdayout.com

Maharashtra Shakti Bill: अब महाराष्ट्र में यौन उत्पीड़न की झूठी शिकायत दर्ज करने वालों को होगी 3 साल तक की जेल और 1 लाख रुपये का जुर्माना

0
voiceformenindia.com

पंजाब एंड हरियाणा HC ने विवाहित पुरुष और तलाकशुदा महिला के साथ रहने पर जताई आपत्ति, व्यक्ति की पत्नी को 25,000 रुपये देने का दिया आदेश

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पतियों पर हिंसा का आरोप लगाने वाली महिलाओं को मध्यस्थता के लिए भेजने के खिलाफ PIL दायर

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को स्वीकार करने वाली पत्नी बाद में तलाक के मामले में इसे क्रूरता नहीं कह सकती: दिल्ली HC

October 9, 2023
voiceformenindia.com

बहू द्वारा उत्पीड़न की शिकायत के बाद TISS की पूर्व डॉयरेक्टर, उनके पति और बेटे पर मामला दर्ज

October 9, 2023

सोशल मीडिया

नवीनतम समाचार

voiceformenindia.com

पंजाब एंड हरियाणा HC ने विवाहित पुरुष और तलाकशुदा महिला के साथ रहने पर जताई आपत्ति, व्यक्ति की पत्नी को 25,000 रुपये देने का दिया आदेश

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पतियों पर हिंसा का आरोप लगाने वाली महिलाओं को मध्यस्थता के लिए भेजने के खिलाफ PIL दायर

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को स्वीकार करने वाली पत्नी बाद में तलाक के मामले में इसे क्रूरता नहीं कह सकती: दिल्ली HC

October 9, 2023
voiceformenindia.com

बहू द्वारा उत्पीड़न की शिकायत के बाद TISS की पूर्व डॉयरेक्टर, उनके पति और बेटे पर मामला दर्ज

October 9, 2023
वौइस् फॉर मेंन

VFMI ने पुरुषों के अधिकार और लिंग पक्षपाती कानूनों के बारे में लेख प्रकाशित किए.

सोशल मीडिया

केटेगरी

  • कानून क्या कहता है
  • ताजा खबरें
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • हिंदी

ताजा खबरें

voiceformenindia.com

पंजाब एंड हरियाणा HC ने विवाहित पुरुष और तलाकशुदा महिला के साथ रहने पर जताई आपत्ति, व्यक्ति की पत्नी को 25,000 रुपये देने का दिया आदेश

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पतियों पर हिंसा का आरोप लगाने वाली महिलाओं को मध्यस्थता के लिए भेजने के खिलाफ PIL दायर

October 9, 2023
  • होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?

© 2019 Voice For Men India

No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English

© 2019 Voice For Men India