कर्नाटक पुलिस (Karnataka police) ने एक हनी ट्रैप गैंग (Honey Trap Gang) का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में रविवार को बेंगलुरु में एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गैंग के फरार चार सदस्यों की तलाश शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला?
गिरफ्तार महिला की पहचान प्रिया (Priya) के रूप में हुई है। गिरफ्तारी दिलीप कुमार नाम के एक व्यक्ति की शिकायत के बाद की गई। दिलीप ने आरोपी महिला से सोशल मीडिया के जरिए परिचय किया। उसने दिलीप को अपने घर आने के लिए कहा। महिला ने कहा कि वह अकेली है।
दिलीप जब प्रिया के घर पहुंचकर जाल में फंसा तो चार लोग अंदर आए और उसे चाकू से धमकाया। उन्होंने उसे आरोपी के बगल में खड़ा कर दिया और फोटो और वीडियो ले लिया। उन्होंने उसे धमकी भी दी कि अगर उसने उनकी बात नहीं मानी तो वे उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड कर देंगे।
समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, दिलीप ने उन्हें 26,000 रुपये, अपने आईफोन (iPhone) और कार की चाबी दे दी। उसने अपने भाई से UPI के जरिए पैसे ट्रांसफर करवाए। आरोपी ने कार की चाबी वापस करने के लिए 60 हजार रुपये मांगे थे।
दिलीप ने घटना को लेकर सद्दुगुंटेपल्या थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। कर्नाटक पुलिस ने आरोपी प्रिया को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
क्या होता है हनीट्रैप?
दरअसल, हनीट्रैप जासूसी का एक अनोखा तरीक होता है। खुफिया जानकारी इस्तेमाल करने के लिए हनीट्रैप का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें आमतौर पर खूबसूरत लड़कियों का इस्तेमाल कर किसी शख्स से राज उगलवाए जाते हैं। फिर उसकी तस्वीरें, वीडियो या फिर मैसेज के जरिए ब्लैकमेल किया जाता है। इसमें अक्सर लड़कियां टार्गेट शख्स को अपने हुस्न के जाल में फंसाकर उनसे किसी खास मुद्दे पर खुफिया जानकारी हासिल कर लेती हैं। अक्सर सेना के जवानों की हनीट्रैप में फंसने की खबरें सामने आती रहती हैं।
Join our Facebook Group or follow us on social media by clicking on the icons below
If you find value in our work, you may choose to donate to Voice For Men Foundation via Milaap OR via UPI: voiceformenindia@hdfcbank (80G tax exemption applicable)