महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) की सभी तरह की बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं को किराए में 50 प्रतिशत की रियायत मिलेगी। मुंबई सहित राज्यभर में महिला यात्रियों को 17 मार्च से MSRTC द्वारा संचालित सभी बसों के किराए में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। राज्य सरकार के स्वामित्व वाले परिवहन निगम ने यह घोषणा की है।
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, MSRTC की तरफ से जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि यह लाभ ‘महिला सम्मान योजना’ के तहत दिया जाएगा और रियायती टिकटों पर होने वाले व्यय की भरपाई राज्य सरकार निगम को करेगी।
आपको बता दें कि राज्य के वित्तमंत्री का प्रभार भी संभाल रहे डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 9 मार्च को वित्तवर्ष 2023-24 के लिए पेश राज्य बजट में महिला यात्रियों को सार्वजनिक परिवहन निकाय की बसों में यात्रा करने पर किराए में 50 प्रतिशत रियायत देने की घोषणा की थी।
विज्ञप्ति के मुताबिक, MSRTC 15,000 से अधिक बसें चलाती है, जिनमें रोजाना 50 लाख से अधिक लोग यात्रा करते हैं। अब यह विभिन्न सामाजिक समूहों को किराए में 33 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक की रियायत दे रहा है।
MSRTC के अधिकारियों ने कहा कि यह निर्धारित करना मुश्किल होगा कि इस योजना से कितनी महिलाओं को लाभ होगा, क्योंकि वे पहले जेंडर से जुड़े टिकट जारी नहीं कर रही थीं। उन्होंने कहा कि MSRTC को उम्मीद है कि महिला यात्रियों की आबादी उसके कुल बस यात्रियों के 35-40 फीसदी के दायरे में होगी।
भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर, महाराष्ट्र सरकार ने 75 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को किराए में 100 प्रतिशत रियायत देने और 65 से 74 साल की आयु के यात्रियों को 50 प्रतिशत रियायत देने की घोषणा की थी।
Join our Facebook Group or follow us on social media by clicking on the icons below
If you find value in our work, you may choose to donate to Voice For Men Foundation via Milaap OR via UPI: voiceformenindia@hdfcbank (80G tax exemption applicable)













