• होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?
Voice For Men
Advertisement
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
Voice For Men
No Result
View All Result
Home हिंदी ताजा खबरें

राजस्थान से मध्य प्रदेश में रह रही अपनी पत्नी को घर लाने गया था पति, ससुराल वालों ने पीट-पीट कर मार डाला

Team VFMI by Team VFMI
May 23, 2023
in ताजा खबरें, हिंदी
0
voiceformenindia.com

Husband Murder Madhya Pradesh India

18
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsappTelegramLinkedin

मध्य प्रदेश के खंडवा (Khandwa of Madhya Pradesh) से सामने आई एक खौफनाक घटना में राजस्थान के रहने वाले एक व्यक्ति (जिसने अंतरजातीय विवाह किया था) को उसके ससुराल वालों ने उस समय पीट-पीट कर मार डाला, जब वह अपनी पत्नी को घर लाने गया था। बताया जा रहा है कि यह मामला ऑनर किलिंग का है, जहां पति को उसके ससुराल वालों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।

क्या है पूरा मामला?

राजस्थान के सीकर के रहने वाले राजेंद्र सैनी (36) की शादी अमरीन से 2021 में हुई थी। शादी से पहले से ही दोनों जयपुर में साथ रह रहे थे। 13 मई को राजेंद्र को उसके ससुराल वालों ने पिपलोदा थाने के सिंगोट इलाके में उस समय बेरहमी से पीट दिया, जब वह अपनी पत्नी को घर लाने गया था। बाद में, जब राजेंद्र 15 मई को अपने ससुराल वालों के खिलाफ कई बार पिटाई करने का आरोप लगाते हुए शिकायत करने के लिए पुलिस स्टेशन गया, तो पुलिस ने उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा क्योंकि उन्हें उस पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं मिले थे। इसके बाद वह व्यक्ति भर्ती हो गया। हालांकि, 16 मई को उसकी मृत्यु हो गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजेंद्र सैनी ने मध्य प्रदेश के सिंगोट की अमरीन से लव-मैरिज की थी। शादी के बाद दोनों राजस्थान में रहने लगे थे। अमरीन को परिवार ने बहला-फुसलाकर उसे अपने पास बुलवा लिया। चार महीने होने के बाद भी जब पत्नी घर नहीं लौटी तो उसे राजेंद्र ससुराल लेने पहुंचा। दो बार उसे पीट-पीटकर ससुराल वालों ने भगा दिया। तीसरी बार वह फिर पत्नी से मिलने की जिद करने लगा तो अमरीन के माता-पिता, भाई समेत अन्य लोगों ने उसे बेरहमी से खूब पीटा। बताया जा रहा है कि मारपीट में राजेंद्र को अंदरूनी चोट लगने से उसकी तबीयत बिगड़ गई और बाद में मौत हो गई।

पुलिस का बयान

स्थानीय पुलिस द्वारा मीडिया में दिए गए बयान के अनुसार, शव का पोस्टमार्टम कराया गया और राजेंद्र के शव को परिजनों को सौंप दिया गया। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए पिपलोदा थाना प्रभारी हरि किशन सोनी ने कहा कि राजेंद्र ने प्रेम प्रसंग के बाद 2021 में अमरीन से शादी की थी और उसके साथ जयपुर में रह रहा था। अमरीन करीब पांच-छह महीने पहले अपने परिजनों से मिलने खंडवा आई थी और वहीं रह रही थी। SI सोनी ने आगे कहा कि राजेंद्र अपनी पत्नी को साथ लेने खंडवा आया था। इस दौरान पति और उसकी पत्नी के परिजनों के बीच कहासुनी हुई और बाद में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरा हिंदू दामाद को ससुराल में इस कदर पीटा गया कि उसकी मौत हो गई।

सोनी ने यह भी कहा कि राजेंद्र 15 मई को अपनी ससुराल वालों की शिकायत लेकर थाने आया था। मेडिकल जांच के बाद आरोपी पत्नी के परिजनों के खिलाफ IPC की धारा 323, 504 के तहत मामला दर्ज किया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान शख्स की मौत हो गई। पुलिस अब आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 302 (हत्या) की धारा भी जोड़ रही है। पुलिस ने मृतक शख्स के साले सलमान (18), सास मुन्नीबाई और ससुर मुमताज को अपने दामाद राजेंद्र की हत्या के आरोप में हिरासत में लिया है। फिलहाल, मामले में आगे की जांच जारी है।

Rajasthan Man Beaten To Death By In-Laws When He Visited To Get His Wife Home

Join our Facebook Group or follow us on social media by clicking on the icons below

Donate to Voice For Men India

If you find value in our work, you may choose to donate to Voice For Men Foundation via Milaap OR via UPI: voiceformenindia@hdfcbank (80G tax exemption applicable)

Donate Now (80G Eligible)

Follow Us

Team VFMI

Team VFMI

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

योगदान करें! (80G योग्य)
  • Trending
  • Comments
  • Latest
mensdayout.com

पत्नी को 3,000 रुपए भरण-पोषण न देने पर पति को 11 महीने की सजा, बीमार शख्स की जेल में मौत

February 24, 2022
hindi.mensdayout.com

छोटी बहन ने लगाया था रेप का झूठा आरोप, 2 साल जेल में रहकर 24 वर्षीय युवक POCSO से बरी

January 1, 2022
hindi.mensdayout.com

Marital Rape Law: मैरिटल रेप कानून का शुरू हो चुका है दुरुपयोग

January 24, 2022
hindi.mensdayout.com

राजस्थान की अदालत ने पुलिस को दुल्हन के पिता पर ‘दहेज देने’ के आरोप में केस दर्ज करने का दिया आदेश

January 25, 2022
hindi.mensdayout.com

Swiggy ने महिला डिलीवरी पार्टनर्स को महीने में दो दिन पेड पीरियड लीव देने का किया ऐलान, क्या इससे भेदभाव घटेगा या बढ़ेगा?

1
hindi.mensdayout.com

पत्नी को अंतरिम गुजारा भत्ता देने के दौरान नहीं, एडल्ट्री का फैसला बाद में होगा: दिल्ली हाई कोर्ट

0
hindi.mensdayout.com

ब्रिटेन की अदालत ने दुबई के शासक को तलाक के रूप में पत्नी को 5,500 करोड़ रुपये गुजारा भत्ता देने का दिया आदेश, पढ़िए सबसे महंगे Divorce की पूरी कहानी

0
hindi.mensdayout.com

Maharashtra Shakti Bill: अब महाराष्ट्र में यौन उत्पीड़न की झूठी शिकायत दर्ज करने वालों को होगी 3 साल तक की जेल और 1 लाख रुपये का जुर्माना

0
voiceformenindia.com

पंजाब एंड हरियाणा HC ने विवाहित पुरुष और तलाकशुदा महिला के साथ रहने पर जताई आपत्ति, व्यक्ति की पत्नी को 25,000 रुपये देने का दिया आदेश

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पतियों पर हिंसा का आरोप लगाने वाली महिलाओं को मध्यस्थता के लिए भेजने के खिलाफ PIL दायर

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को स्वीकार करने वाली पत्नी बाद में तलाक के मामले में इसे क्रूरता नहीं कह सकती: दिल्ली HC

October 9, 2023
voiceformenindia.com

बहू द्वारा उत्पीड़न की शिकायत के बाद TISS की पूर्व डॉयरेक्टर, उनके पति और बेटे पर मामला दर्ज

October 9, 2023

सोशल मीडिया

नवीनतम समाचार

voiceformenindia.com

पंजाब एंड हरियाणा HC ने विवाहित पुरुष और तलाकशुदा महिला के साथ रहने पर जताई आपत्ति, व्यक्ति की पत्नी को 25,000 रुपये देने का दिया आदेश

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पतियों पर हिंसा का आरोप लगाने वाली महिलाओं को मध्यस्थता के लिए भेजने के खिलाफ PIL दायर

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को स्वीकार करने वाली पत्नी बाद में तलाक के मामले में इसे क्रूरता नहीं कह सकती: दिल्ली HC

October 9, 2023
voiceformenindia.com

बहू द्वारा उत्पीड़न की शिकायत के बाद TISS की पूर्व डॉयरेक्टर, उनके पति और बेटे पर मामला दर्ज

October 9, 2023
वौइस् फॉर मेंन

VFMI ने पुरुषों के अधिकार और लिंग पक्षपाती कानूनों के बारे में लेख प्रकाशित किए.

सोशल मीडिया

केटेगरी

  • कानून क्या कहता है
  • ताजा खबरें
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • हिंदी

ताजा खबरें

voiceformenindia.com

पंजाब एंड हरियाणा HC ने विवाहित पुरुष और तलाकशुदा महिला के साथ रहने पर जताई आपत्ति, व्यक्ति की पत्नी को 25,000 रुपये देने का दिया आदेश

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पतियों पर हिंसा का आरोप लगाने वाली महिलाओं को मध्यस्थता के लिए भेजने के खिलाफ PIL दायर

October 9, 2023
  • होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?

© 2019 Voice For Men India

No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English

© 2019 Voice For Men India