• होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?
Voice For Men
Advertisement
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
Voice For Men
No Result
View All Result
Home हिंदी ताजा खबरें

UP: पत्नी के थे तीन लड़कों से अवैध संबंध, पति ने जताई आपत्ति तो करवा दी हत्या

Team VFMI by Team VFMI
April 24, 2023
in ताजा खबरें, पुरुषों के लिए आवाज, हिंदी
0
voiceformenindia.com

Delhi: Husband hires 2 men for killing wife as she seeks divorce, refuses to take care of ailing son (Representation Image)

71
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsappTelegramLinkedin

उत्तर प्रदेश के झांसी (Jhansi of Uttar Pradesh) से एक और पति की हत्या (Murder of Husband) का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पत्नि ने अपने तीन प्रेमियों के साथ मिलकर शख्स को मौत की घाट उतार दी। यह मामला झांसी के रक्सा थाना इलाके का है, जहां चार दिन पहले हुई पति की हत्या का पुलिस ने अब खुलासा किया है। पति की हत्या पत्नी के इशारे पर उसके तीन प्रेमियों ने की थी। पुलिस ने पत्नी समेत इस हत्याकांड में शामिल पांच हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी और डंडे भी बरामद कर लिए गए हैं।

क्या है पूरा मामला?

अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक, रक्सा थाना के ग्राम खैरा निवासी बृजलाल के बेटे 28 वर्षीय शिवा की 12 अप्रैल की रात लाठी-डंडे एवं कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई विनोद की शिकायत पर पुलिस ने शिवा के दोस्त जयहिंद समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। जांच-पड़ताल के बाद 16 अप्रैल को पुलिस ने इस हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया।

पत्नी के तीन लड़कों से थे अवैध संबंध

पुलिस के मुताबिक, शिवा और जयहिंद मुंबई में एक कपड़ा कंपनी में काम करते थे। आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से शिवा कीपैड वाला मोबाइल इस्तेमाल करता था, जबकि जयहिंद के पास एंड्रायड मोबाइल फोन था। इसी वजह से जयहिंद के मोबाइल से शिवा अपनी पत्नी माधुरी से वीडियो कॉल पर बात कराता था। इसी बीच, जयहिंद की भी माधुरी से बातचीत होने लगी और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं।

इसके कुछ दिन बाद जयहिंद के माध्यम से माधुरी की गांव के कुलदीप चतुर्वेदी उर्फ गोलू से भी जान-पहचान हो गई थी। नजदीकियां बढ़ने पर कुलदीप और माधुरी शादी करने का प्लान बनाने लगे। लेकिन, पति शिवा उनके प्यार में आड़े आ रहा था। 9 अप्रैल को शिवा और जयहिंद मुंबई से घर लौट आए। आरोप है कि अगले दिन शिवा को अपनी पत्नी के अवैध संबंधों के बारे में जानकारी मिल गई, जिस वजह से उसने माधुरी से मारपीट की। इस पर माधुरी ने कुलदीप को फोन कर शिवा की हत्या करने के लिए कहा था।

हत्याकांड

12 अप्रैल को माधुरी के फोन करने पर जयहिंद उसके घर आया और शिवा को अपने साथ खेत पर ले गया था, जहां उन्होंने शराब पार्टी की। इधर, माधुरी ने अपने दूसरे प्रेमी कुलदीप को फोन कर कहा कि शिवा खेत में गया है, उसे वहीं निपटा दो। कुलदीप अपने करीबी दोस्त छोटू परिहार उर्फ सरपंच और दीनदयाल को लेकर खेत पर पहुंचा। वहां तीनों ने डंडे से उसे बुरी तरह पीटा। बाद में जयहिंद ने कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद चारों वहां से फरार हो गए।

ऐसे हुआ हत्याकांड का खुलासा

हत्याकांड के बारे में जानकारी देते हुए एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शिवा के भाई विनोद ने जयहिंद समेत आठ के खिलाफ नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 15 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर रक्सा थानाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी ने अपनी टीम के साथ आरोपी जयहिंद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने सारी कहानी उगल दी। इसके बाद शिवा की पत्नी माधुरी, प्रेमी कुलदीप, दीनदयाल केवट और छोटू परिहार को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से तीन डंडे एवं एक कुल्हाड़ी बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक, पति शिवा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार हुई उसकी पत्नी माधुरी के तीन युवकों से प्रेम संबंध थे। वह तीनों से बातचीत करती थी। इतना ही नहीं, उसने तीनों से शादी करने का वादा भी की थी।

Join our Facebook Group or follow us on social media by clicking on the icons below

Donate to Voice For Men India

If you find value in our work, you may choose to donate to Voice For Men Foundation via Milaap OR via UPI: voiceformenindia@hdfcbank (80G tax exemption applicable)

Donate Now (80G Eligible)

Follow Us

Team VFMI

Team VFMI

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

योगदान करें! (80G योग्य)
  • Trending
  • Comments
  • Latest
mensdayout.com

पत्नी को 3,000 रुपए भरण-पोषण न देने पर पति को 11 महीने की सजा, बीमार शख्स की जेल में मौत

February 24, 2022
hindi.mensdayout.com

छोटी बहन ने लगाया था रेप का झूठा आरोप, 2 साल जेल में रहकर 24 वर्षीय युवक POCSO से बरी

January 1, 2022
hindi.mensdayout.com

Marital Rape Law: मैरिटल रेप कानून का शुरू हो चुका है दुरुपयोग

January 24, 2022
hindi.mensdayout.com

राजस्थान की अदालत ने पुलिस को दुल्हन के पिता पर ‘दहेज देने’ के आरोप में केस दर्ज करने का दिया आदेश

January 25, 2022
hindi.mensdayout.com

Swiggy ने महिला डिलीवरी पार्टनर्स को महीने में दो दिन पेड पीरियड लीव देने का किया ऐलान, क्या इससे भेदभाव घटेगा या बढ़ेगा?

1
hindi.mensdayout.com

पत्नी को अंतरिम गुजारा भत्ता देने के दौरान नहीं, एडल्ट्री का फैसला बाद में होगा: दिल्ली हाई कोर्ट

0
hindi.mensdayout.com

ब्रिटेन की अदालत ने दुबई के शासक को तलाक के रूप में पत्नी को 5,500 करोड़ रुपये गुजारा भत्ता देने का दिया आदेश, पढ़िए सबसे महंगे Divorce की पूरी कहानी

0
hindi.mensdayout.com

Maharashtra Shakti Bill: अब महाराष्ट्र में यौन उत्पीड़न की झूठी शिकायत दर्ज करने वालों को होगी 3 साल तक की जेल और 1 लाख रुपये का जुर्माना

0
voiceformenindia.com

पंजाब एंड हरियाणा HC ने विवाहित पुरुष और तलाकशुदा महिला के साथ रहने पर जताई आपत्ति, व्यक्ति की पत्नी को 25,000 रुपये देने का दिया आदेश

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पतियों पर हिंसा का आरोप लगाने वाली महिलाओं को मध्यस्थता के लिए भेजने के खिलाफ PIL दायर

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को स्वीकार करने वाली पत्नी बाद में तलाक के मामले में इसे क्रूरता नहीं कह सकती: दिल्ली HC

October 9, 2023
voiceformenindia.com

बहू द्वारा उत्पीड़न की शिकायत के बाद TISS की पूर्व डॉयरेक्टर, उनके पति और बेटे पर मामला दर्ज

October 9, 2023

सोशल मीडिया

नवीनतम समाचार

voiceformenindia.com

पंजाब एंड हरियाणा HC ने विवाहित पुरुष और तलाकशुदा महिला के साथ रहने पर जताई आपत्ति, व्यक्ति की पत्नी को 25,000 रुपये देने का दिया आदेश

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पतियों पर हिंसा का आरोप लगाने वाली महिलाओं को मध्यस्थता के लिए भेजने के खिलाफ PIL दायर

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को स्वीकार करने वाली पत्नी बाद में तलाक के मामले में इसे क्रूरता नहीं कह सकती: दिल्ली HC

October 9, 2023
voiceformenindia.com

बहू द्वारा उत्पीड़न की शिकायत के बाद TISS की पूर्व डॉयरेक्टर, उनके पति और बेटे पर मामला दर्ज

October 9, 2023
वौइस् फॉर मेंन

VFMI ने पुरुषों के अधिकार और लिंग पक्षपाती कानूनों के बारे में लेख प्रकाशित किए.

सोशल मीडिया

केटेगरी

  • कानून क्या कहता है
  • ताजा खबरें
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • हिंदी

ताजा खबरें

voiceformenindia.com

पंजाब एंड हरियाणा HC ने विवाहित पुरुष और तलाकशुदा महिला के साथ रहने पर जताई आपत्ति, व्यक्ति की पत्नी को 25,000 रुपये देने का दिया आदेश

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पतियों पर हिंसा का आरोप लगाने वाली महिलाओं को मध्यस्थता के लिए भेजने के खिलाफ PIL दायर

October 9, 2023
  • होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?

© 2019 Voice For Men India

No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English

© 2019 Voice For Men India