• होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?
Voice For Men
Advertisement
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
Voice For Men
No Result
View All Result
Home हिंदी पुरुषों के लिए आवाज

पुरुष आयोग के अभाव में पति महिला सेल में कर रहे हैं पत्नियों द्वारा घरेलू शोषण की शिकायत

Team VFMI by Team VFMI
March 27, 2022
in पुरुषों के लिए आवाज, हिंदी
0
mensdayout.com

In Absence Of Men’s Commission, Husbands Are Approaching Women’s Cell Complaining Of Domestic Abuse By Wives

77
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsappTelegramLinkedin

2020 में नवी मुंबई पुलिस विभाग के महिला निवारण सेल (Women Redressal Cell) को प्राप्त कुल शिकायतों में से 30 प्रतिशत पुरुषों द्वारा अपने जीवनसाथी यानी पत्नियों के खिलाफ दर्ज की गई थी। इन शिकायतों में पत्नी समय पर खाना नहीं बनाती, पत्नी सोशल मीडिया पर व्यस्त रहती है और परिवार पर ध्यान नहीं देती है या उसका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर हैं जैंसी शिकायतें शामिल थी। यह खुलासा फरवरी 2021 में एक रिपोर्ट में हुआ था।

सेल को आमतौर पर उन महिलाओं से शिकायतें प्राप्त होती हैं, जो दुर्व्यवहार और घरेलू हिंसा का शिकार होती हैं या अपने जीवनसाथी के साथ वैवाहिक कलह की वजह से परेशान होती हैं। पुलिस ने दावा किया कि घर से काम करने वाले ज्यादातर लोगों के साथ पुरुषों की शिकायतें बढ़ीं हैं।

बता दें कि पिछले साल लॉकडाउन ने सभी को घर पर रहने के लिए मजबूर कर दिया था। जिसके बाद लोग सोशल मीडिया और मनोरंजन के अन्य छोटे साधनों से चिपककर रह गए थे। जहां कुछ कपल कठिन समय से गुजरने में कामयाब रहे। वहीं, कुछ पुलिस थानों और अदालतों तक पहुंच गए।

महिला सेल की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मीरा बंसोड़े ने कहा कि 2020 में हमें कुल 633 आवेदन प्राप्त हुए। जबकि आमतौर पर यह माना जाता है कि महिला सेल महिलाओं के लिए होती है, लेकिन सेल में आने वाले कुल मामलों में से लगभग 30 प्रतिशत महिलाओं के खिलाफ पुरुषों के थे। 633 आवेदनों में से लगभग 180 शिकायतें उन पुरुषों की थीं जिनके पास पत्नियों के खिलाफ मुद्दे थे और वे समस्याओं का सामना कर रहे थे।

सेल के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि पुरुषों की ज्यादातर शिकायतें पत्नी को लेकर घर का काम न करने, समय पर खाना न बनाने, सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बिताने या एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर थीं। सेल का मुख्य उद्देश्य घरेलू विवादों को सुलझाना और कपल को सौहार्दपूर्ण शर्तों पर वापस आने में मदद करना है। बंसोडे ने आगे कहा कि हम किसी का पक्ष नहीं लेते हैं। हम केवल उनके बेहतर भविष्य की सलाह देते हैं।

अधिकारी ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान सबसे ज्यादा मामले सोशल मीडिया के जरिए सामने आए। या तो पति सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बिता रहा था या पत्नी उससे चिपकी हुई थी। लॉकडाउन के दौरान ज्यादातर लोग व्हाट्सएप, फेसबुक और अन्य एप में व्यस्त रहे। उन्होंने कहा कि अन्य दिनों में पति-पत्नी घर से दूर रहते थे और इसलिए उन्हें नहीं पता कि एक-दूसरे के जीवन में क्या हो रहा था।

2020 में कुल 633 मामलों में से 625 को विभिन्न माध्यमों से सुलझाया गया। जबकि 169 की सफलतापूर्वक काउंसलिंग की गई, उनमें से 81 पुलिस थानों में गए और 383 ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। बंसोडे ने आगे बताया कि जब काउंसलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता तो कपल या तो थाने जाते हैं, जहां फिर से मतभेदों को सुलझाने का प्रयास किया जाता है या फिर मामला दर्ज कर लिया जाता है। अन्यथा, वे तलाक के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाते हैं।

इस बीच, 2019 में, महिला सेल में कुल 721 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से सभी को विभिन्न माध्यमों से हल किया गया था। जबकि 308 सफल काउंसलिंग में समाप्त हुए, 134 ने पुलिस थानों का दरवाजा खटखटाया और 477 ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। महिला सेल का नेतृत्व बंसोडे करते हैं और इसमें कुल छह कर्मचारी हैं जिनमें पांच महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। बंसोडे ने महसूस किया कि उन्हें प्रतिदिन प्राप्त होने वाले आवेदनों की संख्या के लिए कम स्टाफ दिया गया था।

ऐसी आईं शिकायतें

नेरुल के एक कारोबारी ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी पत्नी ने समय पर खाना नहीं बनाया। पति की शिकायत पर गृहिणी महिला ने दोपहर 12 बजे नाश्ता, शाम को 4 बजे दोपहर का भोजन और आधी रात के बाद रात का खाना बनाया। एक अधिकारी ने कहा कि पति अक्सर खाना मंगवाता था, क्योंकि उनके 12 और 15 साल के बच्चे सुबह उठने के बाद भूखे रहते थे। वह अक्सर अपनी मौसी के घर भोजन के लिए भी जाता था, जो उसकी पत्नी को कभी पसंद नहीं था। काउंसलिंग की कुछ बैठकों के बाद, वे पारस्परिक रूप से समायोजित करने के लिए सहमत हो गए।

इसी तरह घनसोली के तीसवें दशक में एक पेशेवर ड्राइवर ने अपनी पत्नी से शादी के बाद बीएड किया और उसे एक टीचर की नौकरी दिलाने में भी मदद की। बीएड की पढ़ाई के दौरान वह अपने सीनियर से मिली और उसके साथ उसका अफेयर शुरू हो गया। धीरे-धीरे उसने अपने पति से बचना शुरू कर दिया। उससे कहा कि वह एक रिश्ते में है और इसलिए उसे नहीं छूना चाहिए, बल्कि उसकी और उसके बच्चे की देखभाल करनी चाहिए और वह भी उसके घर में ही रहेगी।

अधिकारी ने बताया कि हमने कपल की काउंसलिंग की लेकिन पत्नी ने सहयोग नहीं किया। उसने तलाक के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उपरोक्त लेख को सबसे पहले हिन्दुस्तान टाइम्स ने प्रकाशित किया था।

ये भी पढ़ें:

#RIPGenderEquality: मुंबई में खुला दूसरा महिला डाकघर, सिर्फ महिलाएं हैं कर्मचारी

मुंबई की महिला पुलिसकर्मियों का समय घटाकर 8 घंटे किया गया, पुरुष कर्मचारी 14 घंटे करते रहेंगे काम

ARTICLE IN ENGLISH:

In Absence Of Men’s Commission, Husbands Are Approaching Women’s Cell Complaining Of Domestic Abuse By Wives

Join our Facebook Group or follow us on social media by clicking on the icons below

Donate to Voice For Men India

If you find value in our work, you may choose to donate to Voice For Men Foundation via Milaap OR via UPI: voiceformenindia@hdfcbank (80G tax exemption applicable)

Donate Now (80G Eligible)

Follow Us

Tags: #पुरुषोंकीआवाजतलाक का मामलापुरुषों पर घरेलू हिंसालिंग पक्षपाती कानूनसोशल मीडिया चर्चा
Team VFMI

Team VFMI

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

योगदान करें! (80G योग्य)
  • Trending
  • Comments
  • Latest
mensdayout.com

पत्नी को 3,000 रुपए भरण-पोषण न देने पर पति को 11 महीने की सजा, बीमार शख्स की जेल में मौत

February 24, 2022
hindi.mensdayout.com

छोटी बहन ने लगाया था रेप का झूठा आरोप, 2 साल जेल में रहकर 24 वर्षीय युवक POCSO से बरी

January 1, 2022
hindi.mensdayout.com

Marital Rape Law: मैरिटल रेप कानून का शुरू हो चुका है दुरुपयोग

January 24, 2022
hindi.mensdayout.com

राजस्थान की अदालत ने पुलिस को दुल्हन के पिता पर ‘दहेज देने’ के आरोप में केस दर्ज करने का दिया आदेश

January 25, 2022
hindi.mensdayout.com

Swiggy ने महिला डिलीवरी पार्टनर्स को महीने में दो दिन पेड पीरियड लीव देने का किया ऐलान, क्या इससे भेदभाव घटेगा या बढ़ेगा?

1
hindi.mensdayout.com

पत्नी को अंतरिम गुजारा भत्ता देने के दौरान नहीं, एडल्ट्री का फैसला बाद में होगा: दिल्ली हाई कोर्ट

0
hindi.mensdayout.com

ब्रिटेन की अदालत ने दुबई के शासक को तलाक के रूप में पत्नी को 5,500 करोड़ रुपये गुजारा भत्ता देने का दिया आदेश, पढ़िए सबसे महंगे Divorce की पूरी कहानी

0
hindi.mensdayout.com

Maharashtra Shakti Bill: अब महाराष्ट्र में यौन उत्पीड़न की झूठी शिकायत दर्ज करने वालों को होगी 3 साल तक की जेल और 1 लाख रुपये का जुर्माना

0
voiceformenindia.com

पंजाब एंड हरियाणा HC ने विवाहित पुरुष और तलाकशुदा महिला के साथ रहने पर जताई आपत्ति, व्यक्ति की पत्नी को 25,000 रुपये देने का दिया आदेश

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पतियों पर हिंसा का आरोप लगाने वाली महिलाओं को मध्यस्थता के लिए भेजने के खिलाफ PIL दायर

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को स्वीकार करने वाली पत्नी बाद में तलाक के मामले में इसे क्रूरता नहीं कह सकती: दिल्ली HC

October 9, 2023
voiceformenindia.com

बहू द्वारा उत्पीड़न की शिकायत के बाद TISS की पूर्व डॉयरेक्टर, उनके पति और बेटे पर मामला दर्ज

October 9, 2023

सोशल मीडिया

नवीनतम समाचार

voiceformenindia.com

पंजाब एंड हरियाणा HC ने विवाहित पुरुष और तलाकशुदा महिला के साथ रहने पर जताई आपत्ति, व्यक्ति की पत्नी को 25,000 रुपये देने का दिया आदेश

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पतियों पर हिंसा का आरोप लगाने वाली महिलाओं को मध्यस्थता के लिए भेजने के खिलाफ PIL दायर

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को स्वीकार करने वाली पत्नी बाद में तलाक के मामले में इसे क्रूरता नहीं कह सकती: दिल्ली HC

October 9, 2023
voiceformenindia.com

बहू द्वारा उत्पीड़न की शिकायत के बाद TISS की पूर्व डॉयरेक्टर, उनके पति और बेटे पर मामला दर्ज

October 9, 2023
वौइस् फॉर मेंन

VFMI ने पुरुषों के अधिकार और लिंग पक्षपाती कानूनों के बारे में लेख प्रकाशित किए.

सोशल मीडिया

केटेगरी

  • कानून क्या कहता है
  • ताजा खबरें
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • हिंदी

ताजा खबरें

voiceformenindia.com

पंजाब एंड हरियाणा HC ने विवाहित पुरुष और तलाकशुदा महिला के साथ रहने पर जताई आपत्ति, व्यक्ति की पत्नी को 25,000 रुपये देने का दिया आदेश

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पतियों पर हिंसा का आरोप लगाने वाली महिलाओं को मध्यस्थता के लिए भेजने के खिलाफ PIL दायर

October 9, 2023
  • होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?

© 2019 Voice For Men India

No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English

© 2019 Voice For Men India