मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) से 2021 में एक भयावह खबर सामने आई थी, जहां AB रोड पर देर रात नशे में धुत कार सवार चार लड़कियों स्विगी के एक डिलीवरी बॉय को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। डिलीवरी बॉय की जान लेने वालीं चारों लड़कियों की रिपोर्ट में शराब पीने की पुष्टी हुई थी। पुलिस के मुताबिक, चारों लड़कियां नशे में चूर थीं। चारों 12वीं परीक्षा पास होने की खुशी में पार्टी कर वापस लौट रहीं थी। नशे में होने की वजह से कार चला रही लड़की ने ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया। इसके बाद कार डिवाइडर फांदकर पलटी खाते हुए रोड के दूसरी ओर बाइक से जा रहे डिलीवरी बॉय पर चढ़ गई। यह मामला अगस्त 2021 का है।
क्या है पूरा मामला?
कार चला रही आरोपी लड़की ने पुलिस को बताया कि उसका पैर ब्रेक के बजाय एक्सीलेटर पर आ गया था। इस वजह से यह दर्दनाक हादसा हो गया। बाइक पर मृतक डिलीवरी बॉय देवीलाल के साथ सोनू नाम का लड़का भी सवार था। उसने बताया कि लड़कियों ने तेजपुर के आगे यू-टर्न लिया और इसके बाद कार बाइक पर चढ़ गई। इस भीषण टक्कर के बाद वह दूर गिर गया, लेकिन देवीलाल के ऊपर कार चढ़ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
राजेंद्र नगर पुलिस के अनुसार, घटना रात करीब 11 बजे की है। तेजपुर गड़बड़ी, AB रोड से गुजर रही तेज रफ्तार कार (MP-09-CR-3224) दूसरी साइड पर जाते हुए बाइक (MP 09 NZ 2073) पर चढ़ गई। हादसे में हरदा जिले के ग्राम काकरिया के रहने वाले डिलीवरी बॉय देवीलाल सिंह की मौत हो गई। एक्सीडेंट के वक्त वह फूड डिलिवरी के बाद अपने घर लौट रहा था।
घटना के वक्त मौजूद चश्मदीदों ने दैनिक भास्कर को बताया कि कार गार्गी माहेश्वरी नाम की लड़की चला रही थी। कार संचय G-39, MIG कॉलोनी (इंदौर) के नितिन माहेश्वरी के नाम से रजिस्टर्ड है। गाड़ी में मौजूद तीन अन्य लड़कियां ट्रेजर टाउनशिप में रहती हैं। गार्गी, तीनों को छोड़ने जा रही थी। लड़कियां बहुत ज्यादा शराब पी रखी थीं। पुलिस ने घटना के बाद कार चला रही लड़की के खिलाफ केस दर्ज कर ली।
Join our Facebook Group or follow us on social media by clicking on the icons below
If you find value in our work, you may choose to donate to Voice For Men Foundation via Milaap OR via UPI: voiceformenindia@hdfcbank (80G tax exemption applicable)