राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पुलिस कांस्टेबल ने अपनी पत्नी पर सर्विस रिवॉल्वर से फायर कर उसे जान से मारने की कोशिश की। पति द्वारा की गई फायरिंग के दौरान गोली महिला के कंधे में जा लगी। इसके बाद घायल महिला को उदयपुर के महाराणा भूपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, महिला का इलाज चल रहा है। फायरिंग के बाद आरोपी पुलिस अधिकारी मौके से फरार हो गया।
क्या है पूरा मामला?
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना उदयपुर के खेरवाड़ा थाना क्षेत्र के नया गांव में 2 जून की सुबह 8 बजे की है। बताया जा रहा है कि आरोपी कांस्टेबल अपनी पत्नी शक करता था। पति कई बार पत्नी पर किसी दूसरे के साथ अफेयर चलने का आरोप लगा चुका था। पुलिस ने बताया कि आरोपी कांस्टेबल का नाम मुकेश सालवी है, जो टिड्डी थाना में तैनात था। वह पहाड़ा थाना क्षेत्र के कारछा गांव का रहने वाला है। 10 साल पहले उसकी शादी खुशबू सालवी से हुई थी।
कारछा गांव में मुकेश के घर के पास ही एक युवक रहता था, जिसे खुशबू ने अपना भाई बताकर रखी थी। वह अक्सर उससे बात करती थी और ये बात मुकेश को अच्छी नहीं लगती थी। इस बात को लेकर कपल के बीच पहले भी विवाद हो रखा था। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि खुशबू चार महीने से अपने पीहर नया गांव में रहने लगी। इसी बात से मुकेश काफी नाराज था। वह 2 जून की सुबह कार से ससुराल पहुंचा, जहां पत्नी को देखते ही उसने पीछे से फायर कर दिया। गोली पत्नी के सीधे हाथ के कंधे पर लगी और वह नीचे गिर गई। इसके बाद घर में अफरा तफरी मच गया।
पति फरार
फायरिंग की जानकारी मिलते ही गांव के लोग खुशबू के घर पहुंच गए। भीड़ को देख मुकेश अपनी गाड़ी से फरार होने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने उसकी कार की हवा निकाल दी। हालांकि, इसके बाद भी वह मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने बताया कि रिवाल्वर पुलिस विभाग की ही थी, लेकिन ये नहीं पता चला है कि ये रिवॉल्वर उसी की थी या फिर किसी और की लेकर गया था। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल मौजूद हैं। फिलहाल, आरोपी पुलिसकर्मी की तलाश जारी है।
Join our Facebook Group or follow us on social media by clicking on the icons below
If you find value in our work, you may choose to donate to Voice For Men Foundation via Milaap OR via UPI: voiceformenindia@hdfcbank (80G tax exemption applicable)