अब समलैंगिक रिश्तों (Gay Relationships) में भी दरार की खबरें आनी शुरू हो गई हैं। उत्तर प्रदेश के झांसी (Jhansi of Uttar Pradesh) में समलैंगिक प्यार में पड़ीं दो लड़कियों के बीच धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। थाना बबीना के खैलार गांव निवासी एक लड़की ने जिस प्रेमिका के लिए 12 लाख रुपये खर्च कर अपना जेंडर चेंज करवाई थी अब उसी लड़की ने किसी दूसरे लड़के के प्यार के चक्कर में उसे धोखा दे दी है। इसके बाद वह इंसाफ के लिए कोर्ट पहुंच गई है। पुलिस ने प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। हाल ही में उसे कोर्ट में पेश किया गया। हालांकि, प्रेमिका को कोर्ट से जमानत मिल गई है। मामले की अगली सुनवाई अगले महीने 23 को होगी।
क्या है पूरा मामला?
अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक, बबीना के खैलार इलाके में रहने वाली सना खान एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम पद पर काम करती थी। साल 2016 में वह प्रेमनगर इलाके में किराए के मकान पर रहती थी। यहां मकान मालिक की बेटी सोनल श्रीवास्तव (26) से उसकी दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने एक साथ जीने-मरने की कसमें खाने लगे। यह बात जब सोनल के परिजनों को पता चली तब उन्होंने 10 अगस्त 2017 को सना से घर खाली कर लिया।
इसके बाद सोनल अपने घरवालों से झगड़ा करने लगी। इसके बाद वह अपना घर छोड़ सना के साथ रहने चली गई। उधर, सोनल के घर छोड़ने से नाराज उसके परिजनों ने बबीना थाने में शिकायत करा दी। इस मामले में थाने में 18 सितंबर 2017 को इकरारनामा हुआ और दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे।
लड़की ने चेंज करवा ली जेंडर
इसके बाद नाराज सना ने अपना जेंडर चेंज करवाने का निर्णय लिया और दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में जून 2020 में ऑपरेशन कराने के बाद वह लड़की से लड़का बन गई। सना ने अपना नाम बदलकर सोहेल खान कर लिया। सना उर्फ सोहेल के अनुसार, ऑपरेशन के बाद बॉडी रिकवर होने में एक साल लग गया। इस दौरान अप्रैल 2022 से सोनल एक हॉस्पिटल में नौकरी करने लगी। यहां काम करने वाले एक लड़के से उसे प्यार हो गया। इसके बाद सोनल ने उसे तवज्जो देना बंद कर दिया।
सोहेल ने उसे नौकरी छोड़ने के लिए भी कहा, लेकिन सोनल ने कर दिया। फिर मई में वह उसे छोड़कर चली गई। इसके बाद दोनों में विवाद शुरू हो गया। सोनल के इस रवैये से परेशान होकर सोहेल ने कोर्ट की शरण ली।
कोर्ट ने सोनल को हाजिर होने को कहा लेकिन, कई सुनवाई के बाद भी वह अदालत में हाजिर नहीं हुई। कोर्ट द्वारा वारंट जारी होने के हाल ही में बबीना की भेल चौकी इंजार्च प्रकाश सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने सोनल को उसके घर से गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया। बबीना इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह के मुताबिक, वारंट के आधार पर सोनल की गिरफ्तारी की गई थी। कोर्ट से उसे जमानत मिल गई है। मामले की अगली सुनवाई 23 फरवरी को होगी।
https://www.amarujala.com/photo-gallery/uttar-pradesh/jhansi/sana-became-a-boy-from-a-girl-by-spending-12-lakhs-in-sonal-love-in-jhansi-2023-01-21
Join our Facebook Group or follow us on social media by clicking on the icons below
If you find value in our work, you may choose to donate to Voice For Men Foundation via Milaap OR via UPI: voiceformenindia@hdfcbank (80G tax exemption applicable)













