बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर (karisma kapoor) ने तलाक के बाद अपने बेटे कियान राज कपूर (Kiaan raj Kapoor) के 13वें जन्मदिन पर पूर्व पति संजय कपूर के साथ दिखाई दीं। हालांकि, नेटिजन्स इसकी आलोचना कर रहे हैं। करिश्मा कपूर ने 29 सितंबर 2003 को बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। हालांकि, शादी के करीब 11 साल तक साथ रहने के बाद दोनों ने 2014 में तलाक की अर्जी दी और जून 2016 में दोनों का तलाक हो गया। कपल अपने बेटे कियान राज कपूर के 13वें बर्थडे पर मुंबई में लंच डेट पर स्पॉट हुआ, जिसका एक वीडियो सामने आया है।
बच्चों के साथ लंच पर साथ दिखे एक्स कपल करिश्मा-संजय हाल ही में एक पैपराजी इंस्टाग्राम पेज से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें करिश्मा कपूर अपने बेटे कियान राज कपूर के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस के पूर्व पति संजय कपूर को कार से बाहर निकलते हुए भी देख सकते हैं। उन्हें उनकी पत्नी प्रिया सचदेव और उनके बेटे के साथ देखा गया। इस दौरान करिश्मा थोड़ी हड़बड़ी में नजर आईं। हालांकि, पैपराजी के अनुरोध पर उन्होंने सहजता से कैमरों के लिए पोज दिया और फिर वहां से चली गईं।
यूजर्स ने की एक्ट्रेस की आलोचना
जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, नेटिजन्स ने उस समय को याद किया, जब करिश्मा ने संजय पर घरेलू हिंसा और शारीरिक शोषण के कई गंभीर आरोप लगाए थे। एक यूजर ने उस वक्त को याद करते हुए लिखा, ”इतनी प्रताड़ना के बाद भी मिल रहे हैं।” वहीं एक अन्य ने लिखा, “ये वही पति है ना जो करिश्मा को उसके दोस्तों के साथ सोने के लिए मजबूर करता था, इसे गूगल पर पढ़ें।”
जानकारी के लिए बता दें कि पूर्व कपल के दो बच्चे समायरा और कियान राज कपूर हैं। कियान ने 12 मार्च 2023 को अपना 13वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर पूर्व कपल ने लंच करने का प्लान किया। करिश्मा अपने दोनों बच्चों की सिंगल मदर हैं। संजय ने अभिनेत्री से तलाक के बाद 2017 में प्रिया सचदेव से शादी की। दोनों एक बेटे अजारियस के माता-पिता हैं, जिसका जन्म साल 2018 में हुआ था।
Join our Facebook Group or follow us on social media by clicking on the icons below
If you find value in our work, you may choose to donate to Voice For Men Foundation via Milaap OR via UPI: voiceformenindia@hdfcbank (80G tax exemption applicable)