महाराष्ट्र के कल्याण (Kalyan in Maharashtra) शहर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक 32 वर्षीय महिला पर शराब की लत लगाकर 9वीं क्लास में पढ़ने वाले एक नाबालिग लड़के से यौन शोषण करने का आरोप लगा है। आरोप है कि महिला ने पहले छात्र को अपनी बातों में फंसाया और फिर उसे शराबी बना दिया। इसके बाद महिला ने उससे कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। फिलहाल, पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।
क्या है पूरा मामला?
आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित युवक अपने परिवार के साथ कल्याण पूर्व में रहता है। वह पास के एक अंग्रेजी स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ता है। युवक की बुआ नासिक में रहती हैं। छात्र अपनी बुआ से मिलने अक्सर जाता रहता था। इसी दौरान नाबालिग को बुआ के पड़ोस में रहने वाली आरोपी महिला से जान-पहचान बढ़ गई। इसके बाद बुआ जब भी कल्याण आती, तो महिला को साथ लेकर आती थी। इससे नाबालिग और महिला में जान-पहचान और बढ़ गई। फिर एक दिन महिला नाबालिग को देखकर आकर्षित हो गई। इसके बाद वह तरह-तरह के लालच देकर लड़के से नजदीकीयां बढ़ाने लगी। शिकायत के मुताबिक, एक दिन महिला ने नाबालिग को घर पर बुलाकर उसे जबरन शराब पिलाई।
पीड़िता परिवार के सदस्यों ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि छात्र का पढ़ाई में मन नहीं लग रहा था। महिला ने अपनी जाल में फंसाकर लड़के को शराबी बना दी थी। वह अक्सर शराब पीकर घर आता था। इससे परिवार के लोग परेशान हो गए थे। एक दिन लड़के की मां ने जब छात्र का मोबाइल चेक किया तो उसमें महिला के साथ अश्लील वीडियो देखकर वह चौंक गई। इसके बाद वह तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
ऐसे हुआ मामले का खुलासा
मामले का खुलासा तब हुआ, जब छात्र की मां ने उसका मोबाइल फोन चेक किया। मां ने बेटे की फोन गैलरी में दो बच्चों की मां के साथ अपने लड़के के अश्लील वीडियो देखकर हैरान रह गई। इसके बाद उसने तुरंत महिला के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मां ने सबूत के तौर पर पुलिस को वीडियो दिए। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला नासिक की रहने वाली है। एक अधिकारी ने बताया कि उसके खिलाफ बाल यौन शोषण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
महिला ने छात्र को बना दी थी शराबी, कई बार बनाए शारीरिक संबंध
मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाकर लड़के के साथ महिला ने कई बार शारीरिक संबंध बनाए। रिपोर्ट के मुताबिक, महिला खुद निर्वस्त्र होकर और लड़के को भी निर्वस्त्र कर मोबाइल से अश्लील वीडियो बनाई। इसके बाद लड़के को शराब पीने की लत लग गई। फिर वह आए दिन किसी न किसी के फोन से बात करता था। महिला के संपर्क में आने के बाद उसकी पढ़ाई में मन नहीं लगता था। इसके बाद लड़के की मां को उस पर कुछ संदेह हुआ। मामले में नाबालिग को भिवंडी शहर के एक बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है, जहां उसकी काउंसलिंग की जा रही है। वहीं, पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
Join our Facebook Group or follow us on social media by clicking on the icons below
If you find value in our work, you may choose to donate to Voice For Men Foundation via Milaap OR via UPI: voiceformenindia@hdfcbank (80G tax exemption applicable)