• होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?
Voice For Men
Advertisement
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
Voice For Men
No Result
View All Result
Home हिंदी ताजा खबरें

Delhi Shocker: महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पारिवारिक संपत्ति हड़पने के लिए बुजुर्ग सास-ससुर की कर दी हत्या

Team VFMI by Team VFMI
April 13, 2023
in ताजा खबरें, हिंदी
0
voiceformenindia.com

Monika Verma Delhi Woman Murders In-Laws

28
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsappTelegramLinkedin

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi Shocker) से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पारिवारिक संपत्ति हड़पने के लिए अपने 70 वर्षीय बुजुर्ग सास-ससुर की हत्या कर दी है। हालांकि, राष्ट्रीय और सोशल मीडिया इस खबर को दबाने की पूरी कोशिश की, क्योंकि आरोपी एक ‘महिला’ है।

क्या है पूरा मामला?

मोनिका वर्मा (29) की शादी रवि वर्मा (38) से 2016 में हुई थी। कपल का छह साल का एक बेटा है। रवि और मोनिका पहली मंजिल पर रहते थे, जबकि सास-ससूर उसी मकान के ग्राउंड फ्लोर पर रहते थे। मोनिका किसी और के साथ रिश्ते में थी। वह दो साल से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में थी। रविवार 9 अप्रैल को मोनिका के ससुर राधे श्याम वर्मा (75), जो एक सरकारी स्कूल के रिटायर वाइस प्रिंसिपल थे और उनकी पत्नी वीना (70) अपने बेडरूम में गला रेते हुए पाए गए थे।

हत्याकांड को ऐसे दिया अंजाम

महिला ने अपने सास-ससुर की हत्या के बाद इसे डकैती दिखाने की कोशिश की। हालांकि, जब पुलिस ने विस्तार से जांच की तो उन्होंने निष्कर्ष निकाला कि पारिवारिक संपत्ति के लिए वरिष्ठ नागरिकों को उनकी बहू द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिलकर घर में बेरहमी से मार डाला गया था। पुलिस ने बाद में पीड़ितों की बहू मोनिका और उसके कथित प्रेमी को हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

महीनों से बना रही थी हत्या का प्लान

उत्तर पूर्व दिल्ली में अपने प्रेमी से अपने सास-ससुर की हत्या कराने वाली महिला ने पुलिस को बताया है कि वह महीनों से उन्हें मारने के बारे में सोच रही थी, क्योंकि उन्होंने उस पर पाबंदियां लगा दी थीं, लेकिन 1.30 करोड़ रुपये की संपत्ति बेचने के उनके फैसले ने उसे हत्या को जल्द अंजाम देने के लिए प्रेरित किया।

पुलिस ने पीटीआई को बताया कि 30 वर्षीय मोनिका वर्मा खुद संपत्ति बेचना चाहती थी और उस पैसे का इस्तेमाल अपने 29 वर्षीय प्रेमी आशीष के साथ घर बसाने के लिए करना चाहती थी। लेकिन, उसके ससुर राधेश्याम वर्मा और सास वीना ने द्वारका में नया घर खरीदने के लिए गोकलपुरी की संपत्ति का एक हिस्सा बेचने के लिए 12 फरवरी को सौदा कर लिया था।

उन्होंने कहा कि इस फैसले ने मोनिका को अपने प्रेमी के साथ मिलकर जल्दी से हत्या की साजिश को अंजाम देने के लिए प्रेरित किया। पुलिस ने बताया कि मोनिका एवं आशीष योजना बनाने के लिये 20 फरवरी को एक होटल में मिले थे।

हत्या का मकसद

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया सबूत बताते हैं कि मोनिका ‘घर बेचने के फैसले’ से नाराज थी। हत्याओं के लिए ट्रिगर इमारत के पिछले हिस्से को बेचने का वर्मा का निर्णय प्रतीत होता है। उसने एडवांस के तौर पर 5 लाख रुपए भी स्वीकार किए थे। पुलिस ने कहा कि इसी वजह से मोनिका ने कथित तौर पर हत्या की साजिश रची। पूछताछ में मोनिका ने पुलिस को बताया कि उसके सास ससुर ने गाजियाबाद के रहने वाले आशीष के साथ संबंध को लेकर उस पर कई पाबंदियां लगाई थीं । पुलिस ने बताया कि इससे निराश होकर उन्होंने दिसंबर में राधेश्याम   और उनकी पत्नी वीणा  को मारने की योजना बनानी शुरू कर दी थी ।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर पूर्व) जॉय तिर्की ने बताया कि हत्या से दो दिन पहले आशीष एवं मोनिका ने नए फोन नंबर पर बातचीत शुरू कर दी। रविवार की शाम को उसने उसे अपने घर बुलाया। आशीष अपने साथियों के साथ अंधेरा होने के बाद वहां पहुंच गया। मोनिका ने यह सुनिश्चित कर लिया कि घर खाली था, इसके बाद उसने पिछले दरवाजे से उनलोगों को घर के अंदर बुलाया। उसने अपने सास और ससुर को स्थानीय बाजार में भेज दिया था। उसके ससुर अपनी दुकान पर थे और रात आठ बजे के बाद घर लौटे।

अधिकारी ने बताया कि आशीष और उसके दोस्त छत पर छिप गए। उन्होंने बताया कि मोनिका ने उन्हें सॉफ्ट ड्रिंक और स्नैक्स खाने को दिया। उन्होंने बताया कि देर रात 1:15 बजे के बाद आशीष ने मोनिका को फोन कर बताया कि वह नीचे आ रहा है और उसे अपने कमरे से बाहर नहीं निकलना चाहिए। उन्होंने इस अवधि में बातचीत जारी रखी और देर रात करीब 2:12 बजे आशीष ने उसे फोन कर कहा कि वह निकल रहा है और उसने अपना काम (हत्या करने का) कर दिया है।

आरोपी महिला के पति का बयान

रवि ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि वे रविवार को खाना खाने के बाद सोने चले गए थे और पहली मंजिल के अपने कमरों को अंदर से बंद कर लिया था। उसने कहा कि उसने कुछ भी नहीं सुना और जब वह सुबह उठा तो उसने अपने माता-पिता को ग्राउंड फ्लोर पर मृत पाया और घर में तोड़फोड़ की गई थी।

रवि ने आगे बताया कि वह अपने माता-पिता को मृत देखकर इतना सदमे में था कि वह पुलिस को भी नहीं बुला सकता था। उसे अपने चचेरे भाई गोलू से कहना पड़ा कि वह तुरंत अधिकारियों से संपर्क करे। पुलिस ने बताया कि आशीष और उसके दोस्त को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारी ने कहा कि आशीष की लोकेशन का पता उत्तराखंड से चला है।

एक अधिकारी ने बताया कि मोनिका के पति रवि को मोनिका के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में पता था और इससे परिवार में तनाव का माहौल बन गया था। बाद में, रवि के माता-पिता क्रमश: वीना और राधे श्याम वर्मा को भी इसके बारे में पता चल गया था और वे उस पर नज़र रखने लगे थे, जिससे मोनिका परेशान थी।

Delhi Shocker: Woman Along With Her Lover Murders Senior Citizen In-laws To Acquire Family Property

Join our Facebook Group or follow us on social media by clicking on the icons below

Donate to Voice For Men India

If you find value in our work, you may choose to donate to Voice For Men Foundation via Milaap OR via UPI: voiceformenindia@hdfcbank (80G tax exemption applicable)

Donate Now (80G Eligible)

Follow Us

Team VFMI

Team VFMI

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

योगदान करें! (80G योग्य)
  • Trending
  • Comments
  • Latest
mensdayout.com

पत्नी को 3,000 रुपए भरण-पोषण न देने पर पति को 11 महीने की सजा, बीमार शख्स की जेल में मौत

February 24, 2022
hindi.mensdayout.com

छोटी बहन ने लगाया था रेप का झूठा आरोप, 2 साल जेल में रहकर 24 वर्षीय युवक POCSO से बरी

January 1, 2022
hindi.mensdayout.com

Marital Rape Law: मैरिटल रेप कानून का शुरू हो चुका है दुरुपयोग

January 24, 2022
hindi.mensdayout.com

राजस्थान की अदालत ने पुलिस को दुल्हन के पिता पर ‘दहेज देने’ के आरोप में केस दर्ज करने का दिया आदेश

January 25, 2022
hindi.mensdayout.com

Swiggy ने महिला डिलीवरी पार्टनर्स को महीने में दो दिन पेड पीरियड लीव देने का किया ऐलान, क्या इससे भेदभाव घटेगा या बढ़ेगा?

1
hindi.mensdayout.com

पत्नी को अंतरिम गुजारा भत्ता देने के दौरान नहीं, एडल्ट्री का फैसला बाद में होगा: दिल्ली हाई कोर्ट

0
hindi.mensdayout.com

ब्रिटेन की अदालत ने दुबई के शासक को तलाक के रूप में पत्नी को 5,500 करोड़ रुपये गुजारा भत्ता देने का दिया आदेश, पढ़िए सबसे महंगे Divorce की पूरी कहानी

0
hindi.mensdayout.com

Maharashtra Shakti Bill: अब महाराष्ट्र में यौन उत्पीड़न की झूठी शिकायत दर्ज करने वालों को होगी 3 साल तक की जेल और 1 लाख रुपये का जुर्माना

0
voiceformenindia.com

पंजाब एंड हरियाणा HC ने विवाहित पुरुष और तलाकशुदा महिला के साथ रहने पर जताई आपत्ति, व्यक्ति की पत्नी को 25,000 रुपये देने का दिया आदेश

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पतियों पर हिंसा का आरोप लगाने वाली महिलाओं को मध्यस्थता के लिए भेजने के खिलाफ PIL दायर

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को स्वीकार करने वाली पत्नी बाद में तलाक के मामले में इसे क्रूरता नहीं कह सकती: दिल्ली HC

October 9, 2023
voiceformenindia.com

बहू द्वारा उत्पीड़न की शिकायत के बाद TISS की पूर्व डॉयरेक्टर, उनके पति और बेटे पर मामला दर्ज

October 9, 2023

सोशल मीडिया

नवीनतम समाचार

voiceformenindia.com

पंजाब एंड हरियाणा HC ने विवाहित पुरुष और तलाकशुदा महिला के साथ रहने पर जताई आपत्ति, व्यक्ति की पत्नी को 25,000 रुपये देने का दिया आदेश

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पतियों पर हिंसा का आरोप लगाने वाली महिलाओं को मध्यस्थता के लिए भेजने के खिलाफ PIL दायर

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को स्वीकार करने वाली पत्नी बाद में तलाक के मामले में इसे क्रूरता नहीं कह सकती: दिल्ली HC

October 9, 2023
voiceformenindia.com

बहू द्वारा उत्पीड़न की शिकायत के बाद TISS की पूर्व डॉयरेक्टर, उनके पति और बेटे पर मामला दर्ज

October 9, 2023
वौइस् फॉर मेंन

VFMI ने पुरुषों के अधिकार और लिंग पक्षपाती कानूनों के बारे में लेख प्रकाशित किए.

सोशल मीडिया

केटेगरी

  • कानून क्या कहता है
  • ताजा खबरें
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • हिंदी

ताजा खबरें

voiceformenindia.com

पंजाब एंड हरियाणा HC ने विवाहित पुरुष और तलाकशुदा महिला के साथ रहने पर जताई आपत्ति, व्यक्ति की पत्नी को 25,000 रुपये देने का दिया आदेश

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पतियों पर हिंसा का आरोप लगाने वाली महिलाओं को मध्यस्थता के लिए भेजने के खिलाफ PIL दायर

October 9, 2023
  • होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?

© 2019 Voice For Men India

No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English

© 2019 Voice For Men India