अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मुंबई पुलिस की महिलाकर्मियों को खास तोहफा मिला है। महिला पुलिसकर्मी अब 12 घंटे की जगह सिर्फ आठ घंटे की शिफ्ट करेंगी। मुंबई के पुलिस आयुक्त संजय पांडे द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि 08 मार्च, 2022 से मुंबई पुलिस की महिला पुलिसकर्मी अब आठ घंटे की शिफ्ट मिलेगी।
अधिकारियों ने बताया कि महिलाकर्मियों को घर और काम के बीच बेहतर संतुलन बनाए रखने में मदद करने के मकसद से यह आदेश जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि अगले आदेश तक मुंबई में महिला पुलिसकर्मियों पर यह नियम लागू रहेगा।
एक अधिकारी ने बताया कि सीपी के आदेश के मुताबिक, महिलाकर्मियों के लिए दो विकल्प हैं। पहले विकल्प में उन्हें तीन शिफ्ट में काम करना होगा। पहली शिफ्ट सुबह 8 से दिन में 3 बजे तक चलेगी। वहीं, दूरी शिफ्ट दिन में 3 बजे से रात 10 बजे और तीसरी शिफ्ट रात 10 से सुबह 8 बजे तक है। वहीं, दूसरे विकल्प में सुबह 7 से दोपहर 3, दोपहर तीन से रात 11 और रात 11 बजे से सुबह 7 बजे का ऑप्शन भी दिया गया है।
महाराष्ट्र के कार्यवाहक पुलिस डीजीपी के तौर पर पांडे ने इसी साल जनवरी में महिलाकर्मियों के लिए 8 घंटे ड्यूटी की पहल की थी। संयोग से संजय पांडे जिन्होंने पहले राज्य के प्रभारी पुलिस महानिदेशक के रूप में कार्य किया था, उन्होंने इस साल जनवरी में 8 घंटे ड्यूटी का शेड्यूल शुरू किया था।
पुलिस अधिकारी की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि सीनियर पुलिस निरीक्षकों को ड्यूटी के समय को लेकर महिलाकर्मियों के साथ चर्चा करनी चाहिए और दोनों विकल्पों के मुताबिक उन्हें ड्यूटी सौंपनी चाहिए।
यह जानकारी मुंबई पुलिस आयुक्त संजय पांडे की तरफ से दी गई है। इसे महिला पुलिसकर्मियों के लिए बड़ा तोहफा माना जा रहा है। इंडियास्पेंड (Indiaspend) की 2019 की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई पुलिस के पुरुष कर्मचारी एक दिन में 14 घंटे तक काम करते हैं।
तमिलनाडु: वीडियो वायरल होने के बाद दो साल के मासूम बच्चे की पिटाई करने वाली कलयुगी मां गिरफ्तार
ARTICLE IN ENGLISH:
Join our Facebook Group or follow us on social media by clicking on the icons below
If you find value in our work, you may choose to donate to Voice For Men Foundation via Milaap OR via UPI: voiceformenindia@hdfcbank (80G tax exemption applicable)