राजस्थान से एक और पति के खुदकुशी का दुखद मामला सामने आया है। हाल ही में जम्मू में तैनात एयरफोर्स एक जवान ने घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक जवान एक दिन की छुट्टी लेकर घर आया था। खुदकुशी से पहले जवान ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है। नोट में उसने स्पष्ट लिखा है कि एयरफोर्स की नौकरी सम्मान की नौकरी है, लेकिन मैं खुदकुशी जैसा कायरता पूर्ण कार्य कर रहा हूं। इसलिए मेरे अधिकारियों को यह बताया जाए कि मुझे सांप ने डंस लिया, न कि मैंने खुदकुशी किया है। साथ ही उसने लिखा है कि मेरे ससुराल वालों को मत बुलाना।
क्या है पूरा मामला?
निर्मल कुमार की शादी साल 2019 में शिवगंज निवासी हेमलता के साथ हुई थी। हेमलता निर्मल कुमार के साथ जम्मू में रहती थी। एक महीने पहले निर्मल कुमार अपनी पत्नी हेमलता को उसके मायके शिवगंज छोड़ गए थे। उनके अभी कोई बच्चा नहीं है।
पुलिस का बयान
कालंद्री थानाधिकारी गनी मोहम्मद ने दैनिक भास्कार को बताया कि बैजनाथ कॉलोनी में रहने वाले वीसाराम मेघवाल के बेटे निर्मल कुमार (30) ने 2011 में एयरफोर्स ज्वाइन की थी। वर्तमान में वह जम्मू में तैनात थे। वह छुट्टी लेकर 2 अक्टूबर को घर आए थे। उन्होंने 17 अक्टूबर की सुबह करीब 11 बजे अपने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मां कमरे में गई तो अपने बेटे को फंदे पर झूलता हुआ देखा। मां के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग आए। उन्होंने निर्मल कुमार को फंदे से नीचे उतारा और तुरंत कालंद्री हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट में बताया गया है कि निर्मल की पत्नी और उनके ससुराल वाले उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। इसके चलते निर्मल ने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मामले में मृतक निर्मल के बड़े भाई सतपाल ने कालंद्री थाने में पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में उसकी पत्नी के ऊपर प्रताड़ित करने सहित कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
सुसाइड नोट
निर्मल कुमार ने 50 रुपए के एक स्टांप पेपर पर सुसाइड नोट में लिखा है। जवान ने सुसाइड नोट में लिखा कि एयरफोर्स में सम्मान की नौकरी होती है, जिससे मैं बहुत खुश हूं। इसके बावजूद मैं कायरता पूर्ण कार्य कर रहा हूं। मैंने खुदकुशी करने के लिए ही एक दिन की छुट्टी ली और घर आया। मेरे अधिकारियों को यह बताया जाए कि मुझे सांप ने काट लिया है, न कि मैंने खुदकुशी किया है।
निर्मल ने आगे लिखा कि मेरे ससुराल से किसी को भी मत बुलाना। मेरे अकाउंट में काफी पैसा है। जब भी जरूरत पड़े निकाल लेना। सुसाइड नोट के साथ ही एक डायरी भी मिली है, जिसमें निर्मल ने अपनी दैनिक दिनचर्या लिखी है। जवान का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने इस मामले की सूचना जम्मू स्थित एयरफोर्स के अधिकारियों को दे दी है। फिलहाल, किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
आत्महत्या रोकथाम संपर्क डिटेल्स
पारिवारिक समस्याओं और झूठे मामलों की धमकियों के कारण संकट में पड़े पुरुष यहां दिए गए लिस्ट में से किसी भी गैर सरकारी संगठन से संपर्क कर सकते हैं। ये संगठन हैं मेन वेलफेयर ट्रस्ट (Men Welfare Trust), माय नेशन होप फाउंडेशन (MyNation Hope Foundation), सेव इंडियन फैमिली फाउंडेशन (Save Indian Family Foundation) और वास्तव फाउंडेशन (Vaastav Foundation)
Join our Facebook Group or follow us on social media by clicking on the icons below
If you find value in our work, you may choose to donate to Voice For Men Foundation via Milaap OR via UPI: voiceformenindia@hdfcbank (80G tax exemption applicable)













