छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (Raipur the capital of Chhattisgarh) से ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। रायपुर पुलिस (Raipur Police) ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जिन पर खुद को फर्जी फूड अधिकारी बताकर कारोबारियों से पैसे ऐंठने का आरोप है। एक दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है। ये ठग महिलाएं उस कारोबारी की दुकान में हर रोज जाया करती थीं और फ्री का खाना खाती थीं। इन दोनों महिलाओं ने कारोबारी को बताया था कि वह सरकारी अधिकारी हैं। सरकार का धौंस दिखाकर कारोबारी को दोनों महिलाएं पिछले कई दिनों से लूट रहीं थीं।
क्या है पूरा मामला?
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, इन ठग महिलाओं के खिलाफ पुरानी बस्ती थाने की टीम ने कार्रवाई की है। गिरफ्तार हुई एक महिला का नाम स्वाति तिवारी अस्थाना है, जो रायपुर के शिवम विहार कॉलोनी की रहने वाली है। वहीं, दूसरी औरत का नाम ममता शर्मा है, जो हिमालय हाइट्स, डूमर तराई की रहने वाली है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों के खिलाफ सागर शर्मा नाम के कारोबारी ने शिकायत की थी।
पीड़ित सागर का शीतला चौक भाठागांव में एक छोटा सा रेस्टोरेंट है। यहां मिठाईयां, भारतीय स्नैक्स मिलते हैं। डेढ़ महीने पहले इसकी दुकान में स्वाति और ममता आईं और दोनों ने सागर से कहा कि हम फूड डिपार्टमेंट की ऑफिसर हैं। रेस्टोरेंट के लाइसेंस की जांच करनी है। दुकानदार ने लाइसेंस दिखाया जो एक्सपायर हो चुका था। दोनों महिलाओं ने नियम कानून बताया और कहा कि इसे रिन्यू करना होगा नहीं तो आपको खिलाफ कार्रवाई होगी।
पीड़ित का आरोप
पीड़ित दुकानदार का कहना है कि मुझे डराकर इन महिलाओं ने मुझसे 7,000 रुपए ले लिए। इसके बाद बार-बार मेरे रेस्टोरेंट में आने लगीं और रुपए ऐंठने लगीं। वह मुझसे कहा करती थीं कि तुम्हारी दुकान में छापा पड़ जाएगा। बदले में हमें नाश्ता कराओ तुमपर कार्रवाई रुकवा देंगे। रेस्टोरेंट में बने पकवान सागर इन्हें परोस देता था और फ्री में खा-पीकर दोनों औरतें चली जाया करती थीं। इसी तरह हर रोज करीब 5,000 रुपए का चाय नाश्ता दोनों महिलाएं डकार गईं। इसके बाद परेशान होकर सागर ने महिलाओं के बारे में पता किया तो ये फर्जी निकलीं। फिर थाने जाकर कारोबारी ने दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
दूसरे लोगों को भी लगाया चूना
पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, इन महिलाओं ने और भी कई लोगों के साथ ठगी की है। एक अधिकारी ने भास्कर को बताया कि दोनों से अन्य मामलों की भी पूछताछ की जा रही है। बहुत से दुकानदारों ने पुलिस के पास डर के मारे शिकायत ही नहीं की कुछ तो इन्हें सच में फूड अधिकारी समझकर इनके झांसे में आते रहे। इन महिलाओं को इनके घरों से ही गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने गत शुक्रवार को इन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Join our Facebook Group or follow us on social media by clicking on the icons below
If you find value in our work, you may choose to donate to Voice For Men Foundation via Milaap OR via UPI: voiceformenindia@hdfcbank (80G tax exemption applicable)













