प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2022 को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा था कि हमें सभी महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। हालांकि, हमारी सरकारें भारतीय विवाहित पुरुषों के दुखों और वार्षिक आधार पर उनकी लगातार बढ़ती आत्महत्याओं की संख्या से आंखें मूंद लेती हैं। इस बार बिहार के औरंगाबाद से एक और पति के खुदकुशी (Husband Suicide) का मामला सामने आया है।
क्या है पूरा मामला?
पूर्व एएसआई दिवंगत धीरेंद्र प्रसाद के 25 वर्षीय बेटे विकास कुमार (Vikas Kumar) ने अपने ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पिछले सप्ताह में औरंगाबाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतक के भाई का आरोप
मृतक के भाई विवेक कुमार के मुताबिक, विकास ने 2019 में सुनीता (बंदेया थाना क्षेत्र के खोरी खाप गांव में रामेश्वर पासवान की बेटी) से शादी की थी। भाई ने आरोप लगाया कि शादी के बाद हमेशा पत्नी सुनीता मेरे भाई से झगड़ती रहती थी और अपने मायके वालों को बुलाकर पिटाई कर देती थी। विवेक ने पुलिस को बताया कि कई बार मामला सुलझा लिया गया। हालांकि, सुनीता के परिवार द्वारा कुछ समय पहले विकास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का ‘झूठा’ मामला दर्ज करा दिया गया था।
इसके बाद, विकास के पिता (जो धनबाद के भुलियोप में एएसआई के रूप में तैनात थे) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इस घटना के बाद से उनका पूरा परिवार तनाव में आ गया था। हालांकि आगे आरोप है कि विकास के पिता की मौत के बाद भी उसके ससुराल वाले उस पर सरकार से मिलने वाली सारी रकम सुनीता को ट्रांसफर करने का दबाव बना रहे थे।
तब विकास की पत्नी अपने माता-पिता के साथ अपने घर में रह रही थी, जबकि उसका परिवार लगातार विकास को फोन कर पैसे के लिए परेशान कर रहा था। इस दबाव और तनाव को सहन करने में असमर्थ विकास ने आखिरकार फांसी लगा ली।
फांसी लगाने की घटना की सूचना परिजन को उस वक्त लगी जब लोगों ने उससे संपर्क साधने की कोशिश की और संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद कुछ लोग घर के कमरे में देखा तो ने युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इसके बाद फसर पुलिस को बुलाया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
आत्महत्या रोकथाम संपर्क डिटेल्स
पारिवारिक समस्याओं और झूठे मामलों की धमकियों के कारण संकट में पड़े पुरुष यहां दिए गए लिस्ट में से किसी भी गैर सरकारी संगठन से संपर्क कर सकते हैं। ये संगठन हैं मेन वेलफेयर ट्रस्ट (Men Welfare Trust), माय नेशन होप फाउंडेशन (MyNation Hope Foundation), सेव इंडियन फैमिली फाउंडेशन (Save Indian Family Foundation) और वास्तव फाउंडेशन (Vaastav Foundation)
Join our Facebook Group or follow us on social media by clicking on the icons below
If you find value in our work, you may choose to donate to Voice For Men Foundation via Milaap OR via UPI: voiceformenindia@hdfcbank (80G tax exemption applicable)













