टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में बड़े पैमाने पर छंटनी ने हजारों लोगों के जीवन को मुश्किल में दिया है। अधिकांश लोगों को अनिश्चितता की स्थिति में छोड़ दिया है। इन फैसलों का असर सिर्फ कर्मचारियों पर ही नहीं, बल्कि उनके परिवारों पर भी पड़ा है। ऐसी ही एक घटना तब वायरल हुई जब एक महिला ने एक पारिवारिक सलाह के लिए सोशल मीडिया का रुख किया। महिला ने दावा किया कि उसके मंगेतर को भारत में माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने नौकरी से निकाल दिया है।
ब्लाइंड (Blind) पर शेयर की गई एक गुमनाम पोस्ट में महिला ने कहा कि शादी परिवारों द्वारा तय की गई थी और इस महीने की तारीख तय की गई थी। लेकिन उसके मंगेतर की नौकरी जाने के बाद वह इस बारे में विचार कर रही है कि रिश्ता जारी रखा जाए या नहीं।
महिला ने ब्लाइंड पर लिखा, “फरवरी में अरेंज्ड मैरिज की योजना है। हाल ही में उनकी छुट्टी हो गई और मेरे परिवार को इस बारे में पता है। मुझे यकीन नहीं है कि मुझे अभी भी उससे शादी करनी चाहिए या नहीं।” महिला ने कहा कि उसके संभावित दूल्हे की सैलरी “250K” है। हालांकि, इंटरनेट यूजर्स महिला के इस पोस्ट से खुश नहीं हैं।
जनवरी में Microsoft ने घोषणा की थी कि वह 10,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगा। कंपनी ने कहा कि वह “व्यापक आर्थिक स्थितियों और ग्राहकों की बदलती प्राथमिकताओं” के जवाब में नौकरियों में कटौती कर रही है।
Join our Facebook Group or follow us on social media by clicking on the icons below
If you find value in our work, you may choose to donate to Voice For Men Foundation via Milaap OR via UPI: voiceformenindia@hdfcbank (80G tax exemption applicable)













