• होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?
Voice For Men
Advertisement
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
Voice For Men
No Result
View All Result
Home हिंदी ताजा खबरें

नागपुर: 12 वर्षीय युवक की उसकी बहन और उसके प्रेमी ने गला घोंटकर की हत्या, दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था नाबालिग भाई

Team VFMI by Team VFMI
February 2, 2022
in ताजा खबरें, हिंदी
0
mensdayout.com

12-Year-Old Nagpur Boy Murdered By Sister & Her Boyfriend After He Caught Them In Compromising Position (Representation Image Only)

69
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsappTelegramLinkedin

महाराष्ट्र के नागपुर (Nagpur) से सामने आई एक चौंकाने वाली घटना में सोमवार को एक नाबालिग लड़के की उसकी नाबालिग बहन और उसके प्रेमी ने गला दबाकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

12 वर्षीय सूरज रामटेके (Suraj Ramteke) की सोमवार को दूधधामना के पास विद्यानंद नगर में उसकी 16 वर्षीय बहन और उसके प्रेमी ने गला घोंटकर हत्या कर दी थी। शुरूआती जांच में पता चला है कि सूरज अपनी बहन और उसके निकट पड़ोसी प्रेमी को घर पर आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसके बाद उसने दोनों पर नाराजगी जताते हुए गाली गलौज शुरू कर दी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सूरज उनकी गतिविधियों को उजागर करने की धमकी भी दे रहा था।

पुलिस का बयान

पुलिस ने कहा कि सूरज की बहन और उसके प्रेमी ने पीड़ित पर हमला किया और रूमाल से उसका गला घोंट दिया। बाद में उन्होंने दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया। एक अधिकारी ने बताया कि मृतक युवक के गर्दन पर चोट के गंभीर निशान पाए गए हैं। पुलिस ने कहा कि भागने के बाद लड़की के प्रेमी ने फोन पर उसे निर्देश देना शुरू कर दिया।

उसने उसे अपने माता-पिता को फोन करने और यह कहकर गुमराह करने के लिए कहा कि सूरज को उसके दोस्तों द्वारा खेलते हुए पीटा जा रहा था। इसके बाद सूरज की बहन ने एक कहानी गढ़ी और मदद के लिए चिल्लाते हुए घर वापस आ गई। पानी पीने के बाद वह बिस्तर पर गिर पड़ी।

पुलिस ने कहा कि लगातार पूछताछ के दौरान लड़की ने आखिरकार अपना जुर्म कबूल कर लिया। जोनल डीसीपी नूरुल हसन के निर्देश के बाद वाडी पुलिस स्टेशन की पुलिस ने बाद में सूरज की बहन और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। वाडी पुलिस ने अब दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें:

इरेक्टाइल डिसफंक्शन से पीड़ित व्यक्ति को नागपुर कोर्ट ने बलात्कार मामले में गिरफ्तारी से पहले दी जमानत

नागपुर: शादी से इंकार करने पर 32 वर्षीय महिला ने 25 वर्षीय प्रेमी पर चाकू से किया वार

ARTICLE IN ENGLISH:

12-Year-Old Nagpur Boy Murdered By Sister & Her Boyfriend After He Caught Them In Compromising Position

वौइस् फॉर मेंस के लिए दान करें!

पुरुषों के लिए समान अधिकारों के बारे में ब्लॉगिंग करना या जेंडर पक्षपाती कानूनों के बारे में लिखना अक्सर विवादास्पद माना जाता है, क्योंकि कई लोग इसे महिला विरोधी मानते हैं। इस वजह है कि अधिकांश ब्रांड हमारे जैसे पोर्टल पर विज्ञापन देने से कतराते हैं।

इसलिए, हम दानदाताओं के रूप में आपके समर्थन की आशा करते हैं जो हमारे काम को समझते हैं और इस उद्देश्य को फैलाने के इस प्रयास में भागीदार बनने के इच्छुक हैं। मीडिया में एक तरफा जेंडर पक्षपाती नेगेटिव का मुकाबला करने के लिए हमारे काम का समर्थन करें।

योगदान करें! (80G योग्य)

हमें तत्काल दान करने के लिए, ऊपर "अभी दान करें" बटन पर क्लिक करें। बैंक ट्रांसफर के माध्यम से दान के संबंध में जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। click here.

सोशल मीडियां

Tags: #पुरुषोंकीआवाजनागपुरमहाराष्ट्रहत्या
Team VFMI

Team VFMI

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वौइस् फॉर मेंन

VFMI ने पुरुषों के अधिकार और लिंग पक्षपाती कानूनों के बारे में लेख प्रकाशित किए.

सोशल मीडिया

केटेगरी

  • कानून क्या कहता है
  • ताजा खबरें
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • हिंदी

ताजा खबरें

voiceformenindia.com

बेंगलुरु: सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला ने अपनी मां को चाकू मारकर मौत के घाट उतारा, छोटे भाई पर भी की जानलेवा हमला

October 16, 2022
voiceformenindia.com

सिकंदराबाद: पत्नी और उसके परिवार ने पति के घर से चुराए लाखों रुपये के जेवर, इस वजह से वारदात को दिए अंजाम

October 16, 2022
  • होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?

© 2019 Voice For Men India

No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English

© 2019 Voice For Men India

योगदान करें! (८०जी योग्य)