• होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?
Voice For Men
Advertisement
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
Voice For Men
No Result
View All Result
Home हिंदी पुरुषों के लिए आवाज

1774 पुरुषों ने लॉकडाउन के दौरान पत्नियों द्वारा घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए NGO की हेल्पलाइन पर किया फोन

Team VFMI by Team VFMI
March 13, 2022
in पुरुषों के लिए आवाज, हिंदी
0
mensdayout.com

1774 Men Called NGO’s Helpline Alleging Domestic Violence By Wives During Lockdown (Representation Image Only)

95
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsappTelegramLinkedin

सेव इंडियन फैमिली (SIF) संकट में फंसे पुरुषों के लिए एक मेन्स राइट्स NGO है। खासकर उन लोगों के लिए जो घर में घरेलू समस्याओं से जूझ रहे हैं। एसआईएफ भारत भर में गैर सरकारी संगठनों का एक ग्रुप है, जो 2005 में अस्तित्व में आया था। वर्तमान में एसआईएफ के देश भर में 40 से अधिक NGO हैं।

देश में लॉकडाउन के अभूतपूर्व समय और इसके विस्तार की अवधि ने अचानक एक ऐसी स्थिति पैदा कर दी है, जहां कई कामकाजी पुरुष जो 24 घंटे घर पर हैं, उन्हें पत्नियों द्वारा उत्पीड़न, गाली-गलौज, ताने और कभी-कभी शारीरिक हिंसा का भी सामना करना पड़ा है। जी हां, यह घरेलू हिंसा का दूसरा पहलू है, जिस पर किसी का ध्यान नहीं जाता या फिर यह सोशल मीडिया पर मजेदार चर्चा का विषय बनकर रह जाता है।

पतियों का आघात केवल एक अतिरंजित बयान नहीं है, बल्कि वास्तविक उदाहरणों का समर्थन है जो भारत भर के 22 राज्यों के 1,774 पुरुषों द्वारा किया गया है। अप्रैल 2020 में 1774 पुरुषों ने लॉकडाउन के दौरान पत्नियों द्वारा घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए NGO एसआईएफ की हेल्पलाइन एक्सटेंशन पर किया फोन किया था।

संकट के सभी कॉलों में उनकी पत्नी द्वारा घरेलू हिंसा का आरोप लगाया गया है। हालांकि, एनजीओ के ट्रस्टियों का कहना है कि लॉकडाउन लागू होने से पहले के महीनों की तुलना में लॉकडाउन के दौरान कॉल करने वालों की औसत संख्या में 40 फीसदी की कमी आई है।

28 अप्रैल 2020 को SIFONE ने एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की जिसमें प्राप्त कॉलों की संख्या का डिटेल दिया गया। एनजीओ ने अपना राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर +91 8882 498 498 भी पोस्ट किया जहां घरेलू शोषण से पीड़ित पुरुष सहायता के लिए पहुंच सकते हैं। SIFOne, SIF (एनजीओ के समूह) के स्वयंसेवकों द्वारा संचालित संकटग्रस्त पुरुषों के लिए अखिल भारतीय हेल्पलाइन है।

एनजीओ के ट्रस्टी मनिंदर सिंह ने बताया कि हमारे हेल्पलाइन नंबरों पर हमसे संपर्क करने वाले कई पुरुषों ने कहा है कि वे अपनी पत्नियों द्वारा पीड़ित हैं और धमकी के कारण दिन के दौरान संपर्क करने में असमर्थ हैं। ऐसे में कॉल की संख्या में कमी आई है। कम से कम 95 प्रतिशत कॉल रात 10 बजे के आसपास प्राप्त होते हैं, जो कि लॉकडाउन से पहले दुर्लभ था।

अपने नौ एक्सटेंशन पर प्राप्त कॉलों का एक संकलित डेटा शेयर करते हुए सिंह ने मीडिया को बताया कि एक अप्रैल से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और उत्तराखंड से सबसे अधिक कॉल प्राप्त हुए थे। जिसमें 26 दिनों में इन चार राज्यों से 356 पुरुषों ने फोन किया था, जबकि एक महीने में चार राज्यों से औसतन 597 कॉल आती थीं।

सिंह द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार…

– कर्नाटक हेल्पलाइन पर 58 कॉल आए थे
– पंजाब और हिमाचल प्रदेश एक्सटेंशन को 88 कॉलें आई थीं
– तमिलनाडु को नौ कॉल मिले थे
– दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर से 313 कॉल आए थे
– आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 24 कॉल रिकॉर्ड की गईं थीं
– पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और उत्तर पूर्व से सामूहिक रूप से 46 कॉलों आए थे
महाराष्ट्र और गुजरात एक्सटेंशन को 185 कॉल मिले
– मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ एक्सटेंशन को 110 कॉल मिले थे
– उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और उत्तराखंड एक्सटेंशन को 356 कॉल आए थे
– वहीं, 577 कॉल करने वालों ने किसी एक्सटेंशन का विकल्प नहीं चुना था
– डेटा से यह भी पता चला कि एनजीओ हेल्पलाइन पर औसतन हर दिन 113 कॉल आती थीं। हालांकि, लॉकडाउन लागू होने के बाद से हर दिन कॉल की संख्या घटकर 68 रह गईं।

मेंस डे आउट के साथ अपने विचार साझा करते हुए अमित ने कहा कि लॉकडाउन के बाद से हमें हमारी हेल्पलाइन पर ऐसे पुरुषों के फोन आ रहे हैं जो घर पर विभिन्न प्रकार की घरेलू हिंसा का सामना कर रहे हैं। ऐसे समय में जब वे पहले से ही उन अनिश्चितताओं के बीच दबाव में हैं जो लॉकडाउन अपने साथ लाए हैं। उन्हें उनकी पत्नियों द्वारा ताने, गाली, अपमान, शारीरिक, मानसिक और यौन हिंसा का शिकार होना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि हम घरेलू दुर्व्यवहार का सामना करने वाले पुरुषों तक पहुंचने के लिए #DomesticViolenceOnMen के साथ एक ऑनलाइन अभियान चला रहे हैं। इस संदेश के साथ कि उन्हें बाहर आना चाहिए और अपनी दिक्कतों को साझा करना चाहिए। उन्हें किसी भी आत्म-नुकसान या आत्महत्या के बारे में नहीं सोचना चाहिए। कभी-कभी पुरुष तब हमारा सहारा लेते हैं जब उन्हें कोई उम्मीद नहीं दिखाई देती है।

लॉकडाउन के दौरान हेल्पलाइन को मिले कुछ मामले इस प्रकार हैं:

रविवार की रात करीब 10.45 बजे, चंडीगढ़ के एक 30 वर्षीय व्यक्ति ने हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके आरोप लगाया कि उसकी पत्नी उसके साथ मारपीट कर रही है और उसने एक झूठी शिकायत पर पुलिस को भी बुला लिया था। उसने हेल्पलाइन काउंसलर से शिकायत किया था कि उसकी छह साल की शादी में पहली बार उसकी 28 वर्षीय पत्नी उसके साथ मारपीट कर रही है और उसे लखनऊ में अपने माता-पिता के घर जाने के लिए मजबूर कर रही थी। कॉल करने वाले को SIF हेल्पलाइन काउंसलर द्वारा काउंसलिंग की गई, पुलिस के साथ सहयोग करने और लॉकडाउन समाप्त होने के बाद अपने विशेषज्ञ के साथ एक व्यक्तिगत बैठक सत्र में भाग लेने के लिए सलाह दी गई थी।

ये भी पढ़ें:

देहरादून: पत्नी से लंबी बातचीत के बाद डॉक्टर ने कार में खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, जांच जारी

पटना कोर्ट ने बंदूक की नोक पर हुई इंजीनियर की शादी को किया रद्द, लड़के ने आदेश के बाद भी धमकी मिलने का किया दावा

ARTICLE IN ENGLISH:

1774 Men Called NGO’s Helpline Alleging Domestic Violence By Wives During Lockdown

वौइस् फॉर मेंस के लिए दान करें!

पुरुषों के लिए समान अधिकारों के बारे में ब्लॉगिंग करना या जेंडर पक्षपाती कानूनों के बारे में लिखना अक्सर विवादास्पद माना जाता है, क्योंकि कई लोग इसे महिला विरोधी मानते हैं। इस वजह है कि अधिकांश ब्रांड हमारे जैसे पोर्टल पर विज्ञापन देने से कतराते हैं।

इसलिए, हम दानदाताओं के रूप में आपके समर्थन की आशा करते हैं जो हमारे काम को समझते हैं और इस उद्देश्य को फैलाने के इस प्रयास में भागीदार बनने के इच्छुक हैं। मीडिया में एक तरफा जेंडर पक्षपाती नेगेटिव का मुकाबला करने के लिए हमारे काम का समर्थन करें।

योगदान करें! (80G योग्य)

हमें तत्काल दान करने के लिए, ऊपर "अभी दान करें" बटन पर क्लिक करें। बैंक ट्रांसफर के माध्यम से दान के संबंध में जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। click here.

सोशल मीडियां

Tags: #पुरुषोंकीआवाजsave india familyतलाक का मामलापुरुषों पर घरेलू हिंसालिंग पक्षपाती कानूनसमानता समान होनी चाहिए
Team VFMI

Team VFMI

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

योगदान करें! (80G योग्य)
  • Trending
  • Comments
  • Latest
mensdayout.com

पत्नी को 3,000 रुपए भरण-पोषण न देने पर पति को 11 महीने की सजा, बीमार शख्स की जेल में मौत

February 24, 2022
hindi.mensdayout.com

छोटी बहन ने लगाया था रेप का झूठा आरोप, 2 साल जेल में रहकर 24 वर्षीय युवक POCSO से बरी

January 1, 2022
hindi.mensdayout.com

Marital Rape Law: मैरिटल रेप कानून का शुरू हो चुका है दुरुपयोग

January 24, 2022
hindi.mensdayout.com

राजस्थान की अदालत ने पुलिस को दुल्हन के पिता पर ‘दहेज देने’ के आरोप में केस दर्ज करने का दिया आदेश

January 25, 2022
hindi.mensdayout.com

Swiggy ने महिला डिलीवरी पार्टनर्स को महीने में दो दिन पेड पीरियड लीव देने का किया ऐलान, क्या इससे भेदभाव घटेगा या बढ़ेगा?

1
voiceformenindia.com

कक्षा VII में महिला रिश्तेदार द्वारा मेरा यौन उत्पीड़न किया गया था, मैं लंबे समय तक परेशान रहा: एक्टर पीयूष मिश्रा

0
hindi.mensdayout.com

Maharashtra Shakti Bill: अब महाराष्ट्र में यौन उत्पीड़न की झूठी शिकायत दर्ज करने वालों को होगी 3 साल तक की जेल और 1 लाख रुपये का जुर्माना

0
http://hindi.voiceformenindia.com/

पंजाब और हरियाणा HC ने 12 साल से पत्नी से अलग रह रहे पति की याचिका को किया खारिज, कहा- ‘तुच्छ आरोप तलाक का आधार नहीं हो सकते’, जानें क्या है पूरा मामला

0
voiceformenindia.com

कक्षा VII में महिला रिश्तेदार द्वारा मेरा यौन उत्पीड़न किया गया था, मैं लंबे समय तक परेशान रहा: एक्टर पीयूष मिश्रा

March 8, 2023
voiceformenindia.com

UP: बेटे और बहू के खराब बर्ताव से दुखी बुजुर्ग ने राज्यपाल के नाम की अपनी 1 करोड़ रुपये की संपत्ति

March 8, 2023
voiceformenindia.com

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर तेलंगाना सरकार ने सभी महिला कर्मचारियों के लिए किया स्पेशल कैजुअल लीव का ऐलान

March 8, 2023
voiceformenindia.com

हरियाणा: प्रेमी संग रहने के लिए युवती ने की पड़ोसन की हत्या! फिर खुद की ‘लाश’ दिखाकर बॉयफ्रेंड संग हुई फरार, 4 महीने बाद गिरफ्तार

March 6, 2023

सोशल मीडिया

नवीनतम समाचार

voiceformenindia.com

कक्षा VII में महिला रिश्तेदार द्वारा मेरा यौन उत्पीड़न किया गया था, मैं लंबे समय तक परेशान रहा: एक्टर पीयूष मिश्रा

March 8, 2023
voiceformenindia.com

UP: बेटे और बहू के खराब बर्ताव से दुखी बुजुर्ग ने राज्यपाल के नाम की अपनी 1 करोड़ रुपये की संपत्ति

March 8, 2023
voiceformenindia.com

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर तेलंगाना सरकार ने सभी महिला कर्मचारियों के लिए किया स्पेशल कैजुअल लीव का ऐलान

March 8, 2023
voiceformenindia.com

हरियाणा: प्रेमी संग रहने के लिए युवती ने की पड़ोसन की हत्या! फिर खुद की ‘लाश’ दिखाकर बॉयफ्रेंड संग हुई फरार, 4 महीने बाद गिरफ्तार

March 6, 2023
वौइस् फॉर मेंन

VFMI ने पुरुषों के अधिकार और लिंग पक्षपाती कानूनों के बारे में लेख प्रकाशित किए.

सोशल मीडिया

केटेगरी

  • कानून क्या कहता है
  • ताजा खबरें
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • हिंदी

ताजा खबरें

voiceformenindia.com

कक्षा VII में महिला रिश्तेदार द्वारा मेरा यौन उत्पीड़न किया गया था, मैं लंबे समय तक परेशान रहा: एक्टर पीयूष मिश्रा

March 8, 2023
voiceformenindia.com

UP: बेटे और बहू के खराब बर्ताव से दुखी बुजुर्ग ने राज्यपाल के नाम की अपनी 1 करोड़ रुपये की संपत्ति

March 8, 2023
  • होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?

© 2019 Voice For Men India

No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English

© 2019 Voice For Men India