• होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?
Voice For Men
Advertisement
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
Voice For Men
No Result
View All Result
Home हिंदी पुरुषों के लिए आवाज

24 साल के युवक ने शादी के महज 5 दिनों के भीतर की आत्महत्या, ससुराल वालों ने दी थी झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी

Team VFMI by Team VFMI
February 14, 2022
in पुरुषों के लिए आवाज, हिंदी
0
mensdayout.com

24-Year-Old Man Dies By Suicide Within 5-Days Of Marriage As In-Laws Threaten False Rape Case (Representation Image Only)

166
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsappTelegramLinkedin

राजस्थान (Rajasthan) के एक युवक ने शादी के महज 5 दिन बाद ही आत्महत्या कर ली। खबरों के मुताबिक, लव मैरिज करने वाले युवक को उसकी पत्नी ने कथित तौर पर धोखा दिया था और उसने शादी के तुरंत बाद पति के साथ रहने से इनकार कर दिया। पीड़ित शख्स को कथित तौर पर पत्नी के परिवार द्वारा उसे झूठे बलात्कार के आरोपों में फंसाने की धमकी भी दी जा रही थी।

क्या है पूरा मामला?

24 वर्षीय महेश कुमार (Mahesh Kumar) पुत्र सत्यनारायण अग्रवाल का आर्य समाज संस्कार के अनुसार 2 फरवरी को बालोतरा निवासी 24 वर्षीय राधा गुप्ता (Radha Gupta) के साथ लव मैरिज हुआ था। राधा के परिवार को इस बारे में 4 फरवरी को पता चला। शुरू में दोनों परिवार राजी हो गए और उन्होंने यह भी चर्चा की कि रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए एक रिसेप्शन पार्टी का आयोजन कैसे किया जाए।

पत्नि का ब्रेन वॉश कर धमकाने का आरोप

महेश के परिजनों के अनुसार, राधा की बहन प्रिया बंसल और पति चिराग बंसल उसका ब्रेनवॉश कर रहे थे। इसके तुरंत बाद, राधा ने पति महेश के साथ रहने से इनकार कर दिया। कथित तौर पर साढू और साली ने महेश के खिलाफ झूठे बलात्कार का मामला दर्ज कराने की धमकी भी दी थी। इसके बाद महेश डिप्रेशन में चला गया था।

ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

रिपोर्ट के मुताबिक, उसी दिन महेश अपने परिवार के साथ ताऊ के घर से निकलकर ट्रेन से बालोतरा जा रहा था। नागाणा थाना क्षेत्र के कवास रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकी। परिवार वालों से टॉयलेट जाने की बात कहकर महेश वहां से चला गया। हालांकि, ट्रेन से बाहर निकला और बाड़मेर से जोधपुर जा रही ट्रेन के आगे कूद गया, जहां मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

साढू और साली के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर महेश का शव परिजनों को सौंप दिया है। जीआरपी थाने के नारायण राम के मुताबिक, परिजनों ने चिराग बंसल एवं प्रिया बंसल के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। परिवार के अनुसार, महेश बालोतरा में अकेला रहता था, जहां वह राधा के साथ पढ़ता था। दोनों ने शादी करने से पहले 6 साल तक डेट किया।

आत्महत्या रोकथाम संपर्क डिटेल्स                                                               

पारिवारिक समस्याओं और झूठे मामलों की धमकियों के कारण संकट में पड़े पुरुष यहां दिए गए लिस्ट में से किसी भी गैर सरकारी संगठन से संपर्क कर सकते हैं। ये संगठन हैं मेन वेलफेयर ट्रस्ट (Men Welfare Trust), माय नेशन होप फाउंडेशन (MyNation Hope Foundation), सेव इंडियन फैमिली फाउंडेशन (Save Indian Family Foundation) और वास्तव फाउंडेशन (Vaastav Foundation)

ये भी पढ़ें:

अकाउंटेंट ने छोड़ा 24 पेज का सुसाइड नोट, पत्नी पर प्रताड़ना और बेवफाई का लगाया आरोप

राजस्थान: पड़ोसी महिला द्वारा छेड़छाड़ की कथित झूठी शिकायतों के बाद डिप्रेशन में आकर 17 वर्षीय छात्र ने की खुदकुशी

ARTICLE IN ENGLISH:

24-Year-Old Man Dies By Suicide Within 5-Days Of Marriage As In-Laws Threaten False Rape Case

वौइस् फॉर मेंस के लिए दान करें!

पुरुषों के लिए समान अधिकारों के बारे में ब्लॉगिंग करना या जेंडर पक्षपाती कानूनों के बारे में लिखना अक्सर विवादास्पद माना जाता है, क्योंकि कई लोग इसे महिला विरोधी मानते हैं। इस वजह है कि अधिकांश ब्रांड हमारे जैसे पोर्टल पर विज्ञापन देने से कतराते हैं।

इसलिए, हम दानदाताओं के रूप में आपके समर्थन की आशा करते हैं जो हमारे काम को समझते हैं और इस उद्देश्य को फैलाने के इस प्रयास में भागीदार बनने के इच्छुक हैं। मीडिया में एक तरफा जेंडर पक्षपाती नेगेटिव का मुकाबला करने के लिए हमारे काम का समर्थन करें।

योगदान करें! (80G योग्य)

हमें तत्काल दान करने के लिए, ऊपर "अभी दान करें" बटन पर क्लिक करें। बैंक ट्रांसफर के माध्यम से दान के संबंध में जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। click here.

सोशल मीडियां

Tags: #पुरुषोंकीआवाजआत्महत्याफ़र्ज़ी बलात्कार मामलाराजस्थानलिंग पक्षपाती कानून
Team VFMI

Team VFMI

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वौइस् फॉर मेंन

VFMI ने पुरुषों के अधिकार और लिंग पक्षपाती कानूनों के बारे में लेख प्रकाशित किए.

सोशल मीडिया

केटेगरी

  • कानून क्या कहता है
  • ताजा खबरें
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • हिंदी

ताजा खबरें

voiceformenindia.com

पंजाब एंड हरियाणा HC ने विवाहित पुरुष और तलाकशुदा महिला के साथ रहने पर जताई आपत्ति, व्यक्ति की पत्नी को 25,000 रुपये देने का दिया आदेश

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पतियों पर हिंसा का आरोप लगाने वाली महिलाओं को मध्यस्थता के लिए भेजने के खिलाफ PIL दायर

October 9, 2023
  • होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?

© 2019 Voice For Men India

No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English

© 2019 Voice For Men India

योगदान करें! (८०जी योग्य)