नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 (National Family Health Survey-5) द्वारा किए गए एक सर्वे के मुताबिक पुरुषों के मुकाबले महिलाओं के ज्यादा सेक्स पार्टनर हैं। 1.1 लाख महिलाओं और 1 लाख पुरुषों के बीच किए गए सर्वेक्षण से पता चला कि भारत में महिलाओं के सेक्स पार्टनर (Sex Partner) औसतन पुरुषों से ज्यादा हैं। ये सर्वे देश के 707 जिलों में हुआ था। इसमें 1.1 लाख महिलाएं और 1 लाख पुरुषों को शामिल किया गया था। सर्वे को साल 2019-2021 के दौरान किया गया था, जिसकी रिपोर्ट अब सामने आई है।
क्या कहता है रिपोर्ट?
देश के जिन 11 राज्यों में महिलाओं के सेक्स पार्टनर ज्यादा हैं, उनमें राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, असम, केरल, लक्षद्वीप, पुडुचेरी और तमिलनाडु शामिल हैं। सर्वे के मुताबिक इस मामले में राजस्थान सबसे आगे है, जहां महिलाओं के औसतन 3.1 सेक्स पार्टनर थे। वहीं, राज्य में पुरुषों की औसतन 1.8 सेक्स पार्टनर थीं।
इसी तरह मध्य प्रदेश में महिलाओं के 2.5 और पुरुषों के 1.6 पार्टनर, केरल में महिलाओं के 1.4 और पुरुषों के 1.0 पार्टनर, जम्मू-कश्मीर में महिलाओं के 1.5 और पुरुषों के 1.1 पार्टनर, हरियाणा में महिलाओं के 1.8 और पुरुषों के 1.5 पार्टनर और असम में महिलाओं के 2.1 और पुरुषों के 1.8 सेक्स पार्टनर हैं।
ग्रामीण इलाकों में महिलाओं के ज्यादा संबंध
सर्वे में खुलासा हुआ है कि शहरी महिलाओं के 1.5 फीसदी सेक्स पार्टनर होते हैं, जबकि ग्रामीण महिलाओं में यह आंकड़ा 1.8 फीसदी के करीब पाया गया। दिलचस्प बात यह है कि शहर की महिलाओं और विवाहित महिलाओं की तुलना में ग्रामीण इलाकों की महिलाओं का बड़ा हिस्सा, जिन्होंने कभी शादी नहीं की, तलाकशुदा या विधवा हैं। उन्होंने कहा कि सर्वे से 12 महीनों में उन्होंने दो या दो से ज्यादा लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं। साथ ही सर्वे में एक बात और सामने आई है।
सर्वे के मुताबिक, महिलाओं की तुलना में पुरुषों ने उन महिलाओं के साथ संबंध बनाए हैं, जिनके न तो जीवनसाथी थे और न ही उनके साथ वे रह रहे थे। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 में यह सामने आया है कि पुरुष अपनी पत्नी या प्रेमिका के अलावा किसी अन्य महिला के साथ यौन संबंध बनाने में आगे हैं। आंकड़ों के मुताबिक, 4 फीसदी पुरुषों ने गैर महिला से संबंध बनाए, जबकि ऐसा करनी वाली महिलाओं की संख्या महज 0.5 फीसदी हैं।
Join our Facebook Group or follow us on social media by clicking on the icons below
If you find value in our work, you may choose to donate to Voice For Men Foundation via Milaap OR via UPI: voiceformenindia@hdfcbank (80G tax exemption applicable)