• होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?
Voice For Men
Advertisement
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
Voice For Men
No Result
View All Result
Home हिंदी कानून क्या कहता है

तलाक से पहले वैवाहिक घर छोड़ने वाली महिला अपील लंबित होने पर भी “निवास के अधिकार” का दावा नहीं कर सकती: बॉम्बे हाईकोर्ट

Team VFMI by Team VFMI
October 7, 2022
in कानून क्या कहता है, हिंदी
0
voiceformenindia.com

Bombay High Court Aurangabad Bench (Representation Image)

46
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsappTelegramLinkedin

बॉम्बे हाईकोर्ट की औरंगाबाद पीठ (Aurangabad bench of the Bombay High Court) ने शुक्रवार को एक अहम फैसले में कहा कि एक महिला (जो तलाक से पहले अपना वैवाहिक घर छोड़ देती है) बाद में घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण अधिनियम, 2005 (DV एक्ट) के तहत “निवास के अधिकार (Right to Residence)” की मांग नहीं कर सकती है, भले ही उसके तलाक की डिक्री के खिलाफ अपील लंबित है।

क्या है पूरा मामला?

लीगल वेबसाइट ‘बार एंड बेंच’ की रिपोर्ट के मुताबिक, अदालत ससुराल वालों द्वारा दायर एक पुनरीक्षण आवेदन पर सुनवाई कर रही थी जिसमें एक मजिस्ट्रेट के आदेश को चुनौती दी गई थी जिसमें तलाकशुदा पत्नी को साझा घर में रहने की इजाजत दी गई थी, जो कि वैवाहिक घर था। घर उसके अब अलग हो चुके ससुर के नाम पर था।

ससुराल वालों ने बताया कि एक फैमिली कोर्ट ने 10 जुलाई, 2018 को पारित एक विस्तृत आदेश द्वारा उनके बेटे और उसकी अलग हुई पत्नी के विवाह को भंग कर दिया था। उन्होंने आगे बताया कि उक्त आदेश को चुनौती देने वाली पत्नी द्वारा दायर एक अपील पहले से ही हाई कोर्ट में लंबित है।

उन्होंने तर्क दिया कि अब जब विवाह भंग हो गया है, तो पत्नी ‘निवास के अधिकार’ की मांग नहीं कर सकती है, खासकर क्योंकि तलाक के आदेश के आदेश के महीनों पहले उसने अपना वैवाहिक घर छोड़ दिया था। वहीं, तलाकशुदा पत्नी के वकील ने तर्क दिया कि तलाक की डिक्री को उसके द्वारा दायर अपील के माध्यम से इस आधार पर चुनौती दी गई है कि यह धोखाधड़ी से प्राप्त की गई थी, और अपील अभी भी विचाराधीन है।

हाई कोर्ट

सिंगल जज जस्टिस संदीप कुमार मोरे ने निचली अदालत द्वारा महिला को उसके ससुराल में निवास का अधिकार देने और घर में बिजली, बाथरूम, शौचालय आदि की सुविधा प्रदान करने के आदेश को रद्द कर दिया। जज ने कहा कि डीवी एक्ट की धारा 17 निवास के अधिकार की अनुमति देती है, लेकिन यह तभी है जब महिला तलाक से पहले साझा घर में रहना जारी रखे।

कोर्ट ने कहा कि इस तरह, साक्षी (तलाकशुदा पत्नी) पहले के निवास आदेश का सहारा नहीं ले सकती है, जब उसके पति के साथ उसका विवाह उचित क्षेत्राधिकार वाले न्यायालय द्वारा पारित तलाक की डिक्री द्वारा भंग कर दिया गया हो और विशेष रूप से तब जब उसने पहले ही अपने साझा घर को चार साल छोड़ दिया हो। अदालत ने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में वह बेदखली को रोकने की राहत की भी हकदार नहीं है, क्योंकि वह साझा घर के कब्जे में नहीं है।

पीठ ने आगे कहा कि पत्नी ने तलाक से काफी पहले ही वैवाहिक घर छोड़ दिया था। यह भी नोट किया गया कि पत्नी यह दर्शाने के लिए रिकॉर्ड पर कोई भी सामग्री पेश करने में विफल रही कि उसे पति या ससुराल वालों द्वारा वैवाहिक घर छोड़ने के लिए मजबूर किया गया था। हाई कोर्ट ने कहा कि मजिस्ट्रेट द्वारा पारित आदेश को चुनौती देने के लिए केवल अपील का लंबित होना वर्तमान आवेदकों के आड़े नहीं आएगा।

कोर्ट ने कहा कि इसलिए, मैं इस निष्कर्ष पर पहुंचा हूं कि वह एक तलाकशुदा पत्नी होने के नाते, बदली हुई परिस्थितियों के आलोक में निवास आदेश या पहले के निवास आदेश के कार्यान्वयन का दावा करने की हकदार नहीं है। मेरी राय है कि मजिस्ट्रेट ने निश्चित रूप से आवेदकों को साझा घर में उसे एक कमरा उपलब्ध कराने का निर्देश देने में गलती की है। इन टिप्पणियों के साथ, पीठ ने ससुराल वालों द्वारा दायर पुनरीक्षण याचिका को स्वीकार कर लिया।

READ JUDGEMENT | Wife Cannot Be Granted Access To Shared Matrimonial Household If She Left Home Before Divorce: Bombay High Court Aurangabad Bench

Join our Facebook Group or follow us on social media by clicking on the icons below

Donate to Voice For Men India

If you find value in our work, you may choose to donate to Voice For Men Foundation via Milaap OR via UPI: voiceformenindia@hdfcbank (80G tax exemption applicable)

Donate Now (80G Eligible)

Follow Us

Team VFMI

Team VFMI

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

योगदान करें! (80G योग्य)
  • Trending
  • Comments
  • Latest
mensdayout.com

पत्नी को 3,000 रुपए भरण-पोषण न देने पर पति को 11 महीने की सजा, बीमार शख्स की जेल में मौत

February 24, 2022
hindi.mensdayout.com

छोटी बहन ने लगाया था रेप का झूठा आरोप, 2 साल जेल में रहकर 24 वर्षीय युवक POCSO से बरी

January 1, 2022
hindi.mensdayout.com

Marital Rape Law: मैरिटल रेप कानून का शुरू हो चुका है दुरुपयोग

January 24, 2022
hindi.mensdayout.com

राजस्थान की अदालत ने पुलिस को दुल्हन के पिता पर ‘दहेज देने’ के आरोप में केस दर्ज करने का दिया आदेश

January 25, 2022
hindi.mensdayout.com

Swiggy ने महिला डिलीवरी पार्टनर्स को महीने में दो दिन पेड पीरियड लीव देने का किया ऐलान, क्या इससे भेदभाव घटेगा या बढ़ेगा?

1
hindi.mensdayout.com

पत्नी को अंतरिम गुजारा भत्ता देने के दौरान नहीं, एडल्ट्री का फैसला बाद में होगा: दिल्ली हाई कोर्ट

0
hindi.mensdayout.com

ब्रिटेन की अदालत ने दुबई के शासक को तलाक के रूप में पत्नी को 5,500 करोड़ रुपये गुजारा भत्ता देने का दिया आदेश, पढ़िए सबसे महंगे Divorce की पूरी कहानी

0
hindi.mensdayout.com

Maharashtra Shakti Bill: अब महाराष्ट्र में यौन उत्पीड़न की झूठी शिकायत दर्ज करने वालों को होगी 3 साल तक की जेल और 1 लाख रुपये का जुर्माना

0
voiceformenindia.com

पंजाब एंड हरियाणा HC ने विवाहित पुरुष और तलाकशुदा महिला के साथ रहने पर जताई आपत्ति, व्यक्ति की पत्नी को 25,000 रुपये देने का दिया आदेश

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पतियों पर हिंसा का आरोप लगाने वाली महिलाओं को मध्यस्थता के लिए भेजने के खिलाफ PIL दायर

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को स्वीकार करने वाली पत्नी बाद में तलाक के मामले में इसे क्रूरता नहीं कह सकती: दिल्ली HC

October 9, 2023
voiceformenindia.com

बहू द्वारा उत्पीड़न की शिकायत के बाद TISS की पूर्व डॉयरेक्टर, उनके पति और बेटे पर मामला दर्ज

October 9, 2023

सोशल मीडिया

नवीनतम समाचार

voiceformenindia.com

पंजाब एंड हरियाणा HC ने विवाहित पुरुष और तलाकशुदा महिला के साथ रहने पर जताई आपत्ति, व्यक्ति की पत्नी को 25,000 रुपये देने का दिया आदेश

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पतियों पर हिंसा का आरोप लगाने वाली महिलाओं को मध्यस्थता के लिए भेजने के खिलाफ PIL दायर

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को स्वीकार करने वाली पत्नी बाद में तलाक के मामले में इसे क्रूरता नहीं कह सकती: दिल्ली HC

October 9, 2023
voiceformenindia.com

बहू द्वारा उत्पीड़न की शिकायत के बाद TISS की पूर्व डॉयरेक्टर, उनके पति और बेटे पर मामला दर्ज

October 9, 2023
वौइस् फॉर मेंन

VFMI ने पुरुषों के अधिकार और लिंग पक्षपाती कानूनों के बारे में लेख प्रकाशित किए.

सोशल मीडिया

केटेगरी

  • कानून क्या कहता है
  • ताजा खबरें
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • हिंदी

ताजा खबरें

voiceformenindia.com

पंजाब एंड हरियाणा HC ने विवाहित पुरुष और तलाकशुदा महिला के साथ रहने पर जताई आपत्ति, व्यक्ति की पत्नी को 25,000 रुपये देने का दिया आदेश

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पतियों पर हिंसा का आरोप लगाने वाली महिलाओं को मध्यस्थता के लिए भेजने के खिलाफ PIL दायर

October 9, 2023
  • होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?

© 2019 Voice For Men India

No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English

© 2019 Voice For Men India