• होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?
Voice For Men
Advertisement
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
Voice For Men
No Result
View All Result
Home हिंदी ताजा खबरें

UP: महिला ने अपने पति को फंसाने के लिए पैसे देकर एसिड अटैक का बनवा ली फर्जी मेडिकल रिपोर्ट, ऐसे हुआ रैकेट को खुलासा

Team VFMI by Team VFMI
January 11, 2023
in ताजा खबरें, हिंदी
0
voiceformenindia.com

Saharanpur Woman Arrested For Procuring 'Fake Acid Attack' Certificate To Falsely Implicate Husband & In-Laws (Representation Image)

28
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsappTelegramLinkedin

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर (Saharanpur of Uttar Pradesh) से एक बेहद चौंकाने और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति को फंसाने के लिए डॉक्टर को पैसे देकर एसिड अटैक का फर्जी मेडिकल रिपोर्ट बनवा लिया। महिला ने इसके लिए ब्रोकर और डॉक्टर को 60,000 रुपए दिए थे। उसी फर्जी रिपोर्ट के आधार पर पति के खिलाफ FIR दर्ज हो गई। लेकिन पुलिस ने जब महिला के जख्मों की जांच की तो उसे कहानी कुछ अलग लगी। फिर पुलिस ने नए सिरे से जांच शुरू की।

दैनिक भास्कर के मुताबिक, जांच के दौरान पुलिस के हाथ एक CCTV फुटेज लगा। फिर पुलिस ने CCTV में नजर आ रहे ब्रोकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तब मामला परत दर परत खुलता गया। फिलहाल, पुलिस ने दलाल को गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारियों को ब्रोकर के मोबाइल से कई ऑडियो मिले हैं। इसके बाद पूरे रैकेट का खुलासा हुआ।

क्या है पूरा मामला?

रिपोर्ट के मुताबिक, महिला सहारनपुर के थाना जनकपुरी इलाके की दूधली की रहने वाली है। गिरफ्तारी के बाद महिला ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से उसका पति से झगड़ा होता रहता था। इस झगड़े की वजह से वह परेशान हो गई थी। इसलिए उसने पति और ससुराल वालों को फंसाने के लिए साजिश रची।

प्लान के तहत दो जनवरी को वह वकील तौसीफ से मिली। वकील से एसिड हमले की फर्जी मेडिकल बनवाने की बात की। महिला के कहने पर वकील 60,000 रुपये में फर्जी रिपोर्ट बनवाने के लिए तैयार हो गया। इसके बाद वकील का मुंशी दलाल मसरुर फरजंद ने जिला अस्पताल के डॉक्टर से बात की।

डॉक्टर ने महिला को शाम को हॉस्पिटल बुलाया। फिर बाथरुम में ले जाकर उस पर तेजाब के छीटें मारे। फिर उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया। इसके बाद डॉक्टर ने डीडी के आधार पर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही SO मामले की जांच करने मौके पर पहुंचे।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

पुलिस के मुताबिक, अधिकारी ने जब मामले की जांच की तो महिला के हाथ-चेहरे पर कुछ बूंद अलग-अलग दिख रही थी। इस पर जांच अधिकारी को शक हुआ। फिर उन्होंने महिला के पति से फोन पर बात की। पति ने पुलिस को बताया कि ऐसा कुछ भी नहीं है और उसकी पत्नी द्वारा लगाए गए सभी आरोप फर्जी है। इसी बीच तीन जनवरी को महिला ने पति और ससुरालियों के खिलाफ FIR दर्ज करवा दी।

शक के आधार पर पुलिस ने मामले की नए सिले से छानबीन शुरू की। पुलिस ने अस्पताल से CCTV फुटेज निकलवाया, तो अस्पताल ने पहले देने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस का शक और गहरा गया। फिर पुलिस ने किडनैपिंग के मामले के बहाने पुलिस दो जनवरी की रात का CCTV हासिल की। इसमें महिला बिल्कुल सही सलामत मेडिकल अधिकारी के रूम में जाती दिख रही थी। फिर कुछ देर बाद उस रूस से महिला पट्‌टी बांधे हुए बाहर आती दिखती है।

फुटेज में महिला के साथ पुलिस को एक दलाल भी दिख रहा है। इसके बाद पुलिस ने सबसे पहले दलाल को हिरासत में ले लिया। उसके मोबाइल में कई अहम रिकॉर्डिंग पुलिस के हाथ लगे हैं। यह रिकॉर्डिंग वकील, सरकारी डॉक्टर और पुलिस वालों के बीच होती है। इसके आधार पर सात जनवरी को पुलिस दलाल को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने गिरफ्त में आई महिला

दलाल के बयान के आधार पर महिला को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने दोनों से जब कड़ाई से पूछताछ की उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने कहा कि तीन साल में मेडिकल अधिकारी के जरिए हुए 40 फर्जी मेडिकल रिपोर्ट बनाए गए हैं। मेडिकल तैयार करने वाले डॉक्टर को गिरफ्तार करने के लिए SSP और AD हेल्थ को लेटर लिखा गया है। पुलिस के मुताबिक, एक मेडिकल 50,000 से 60,000 रुपये में बनवा रहे थे। फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

WATCH VIDEO | Saharanpur Woman Arrested For Procuring Fake Acid Attack Certificate To Falsely Implicate Husband & In-Laws

Join our Facebook Group or follow us on social media by clicking on the icons below

Donate to Voice For Men India

If you find value in our work, you may choose to donate to Voice For Men Foundation via Milaap OR via UPI: voiceformenindia@hdfcbank (80G tax exemption applicable)

Donate Now (80G Eligible)

Follow Us

Team VFMI

Team VFMI

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

योगदान करें! (80G योग्य)
  • Trending
  • Comments
  • Latest
mensdayout.com

पत्नी को 3,000 रुपए भरण-पोषण न देने पर पति को 11 महीने की सजा, बीमार शख्स की जेल में मौत

February 24, 2022
hindi.mensdayout.com

छोटी बहन ने लगाया था रेप का झूठा आरोप, 2 साल जेल में रहकर 24 वर्षीय युवक POCSO से बरी

January 1, 2022
hindi.mensdayout.com

Marital Rape Law: मैरिटल रेप कानून का शुरू हो चुका है दुरुपयोग

January 24, 2022
hindi.mensdayout.com

राजस्थान की अदालत ने पुलिस को दुल्हन के पिता पर ‘दहेज देने’ के आरोप में केस दर्ज करने का दिया आदेश

January 25, 2022
hindi.mensdayout.com

Swiggy ने महिला डिलीवरी पार्टनर्स को महीने में दो दिन पेड पीरियड लीव देने का किया ऐलान, क्या इससे भेदभाव घटेगा या बढ़ेगा?

1
hindi.mensdayout.com

पत्नी को अंतरिम गुजारा भत्ता देने के दौरान नहीं, एडल्ट्री का फैसला बाद में होगा: दिल्ली हाई कोर्ट

0
hindi.mensdayout.com

ब्रिटेन की अदालत ने दुबई के शासक को तलाक के रूप में पत्नी को 5,500 करोड़ रुपये गुजारा भत्ता देने का दिया आदेश, पढ़िए सबसे महंगे Divorce की पूरी कहानी

0
hindi.mensdayout.com

Maharashtra Shakti Bill: अब महाराष्ट्र में यौन उत्पीड़न की झूठी शिकायत दर्ज करने वालों को होगी 3 साल तक की जेल और 1 लाख रुपये का जुर्माना

0
voiceformenindia.com

पंजाब एंड हरियाणा HC ने विवाहित पुरुष और तलाकशुदा महिला के साथ रहने पर जताई आपत्ति, व्यक्ति की पत्नी को 25,000 रुपये देने का दिया आदेश

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पतियों पर हिंसा का आरोप लगाने वाली महिलाओं को मध्यस्थता के लिए भेजने के खिलाफ PIL दायर

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को स्वीकार करने वाली पत्नी बाद में तलाक के मामले में इसे क्रूरता नहीं कह सकती: दिल्ली HC

October 9, 2023
voiceformenindia.com

बहू द्वारा उत्पीड़न की शिकायत के बाद TISS की पूर्व डॉयरेक्टर, उनके पति और बेटे पर मामला दर्ज

October 9, 2023

सोशल मीडिया

नवीनतम समाचार

voiceformenindia.com

पंजाब एंड हरियाणा HC ने विवाहित पुरुष और तलाकशुदा महिला के साथ रहने पर जताई आपत्ति, व्यक्ति की पत्नी को 25,000 रुपये देने का दिया आदेश

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पतियों पर हिंसा का आरोप लगाने वाली महिलाओं को मध्यस्थता के लिए भेजने के खिलाफ PIL दायर

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को स्वीकार करने वाली पत्नी बाद में तलाक के मामले में इसे क्रूरता नहीं कह सकती: दिल्ली HC

October 9, 2023
voiceformenindia.com

बहू द्वारा उत्पीड़न की शिकायत के बाद TISS की पूर्व डॉयरेक्टर, उनके पति और बेटे पर मामला दर्ज

October 9, 2023
वौइस् फॉर मेंन

VFMI ने पुरुषों के अधिकार और लिंग पक्षपाती कानूनों के बारे में लेख प्रकाशित किए.

सोशल मीडिया

केटेगरी

  • कानून क्या कहता है
  • ताजा खबरें
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • हिंदी

ताजा खबरें

voiceformenindia.com

पंजाब एंड हरियाणा HC ने विवाहित पुरुष और तलाकशुदा महिला के साथ रहने पर जताई आपत्ति, व्यक्ति की पत्नी को 25,000 रुपये देने का दिया आदेश

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पतियों पर हिंसा का आरोप लगाने वाली महिलाओं को मध्यस्थता के लिए भेजने के खिलाफ PIL दायर

October 9, 2023
  • होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?

© 2019 Voice For Men India

No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English

© 2019 Voice For Men India