• होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?
Voice For Men
Advertisement
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
Voice For Men
No Result
View All Result
Home हिंदी ताजा खबरें

MP: जिस लड़की की हत्या के आरोप में पिता-भाई काट रहे जेल की सजा, वह 9 साल बाद जिंदा मिली

Team VFMI by Team VFMI
April 7, 2023
in ताजा खबरें, हिंदी
0
voiceformenindia.com

MP Woman Found Alive After Father & Brother Jailed On Charges Of Her Murder

35
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsappTelegramLinkedin

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले (Chhindwara district of Madhya Pradesh) से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिस लड़की की हत्या के आरोप में 9 साल पहले पुलिस ने उसके पिता और भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, वह लड़की अब जिंदा घर लौट आई है। मुर्दा लड़की ने खुद जब थाने जाकर अपने जीवित होने की गवाही दी, तो सभी के होश उड़ गए। इस घटना के बाद पुलिस जांच और अधिकारियों की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, दरअसल, 13 जून 2014 को भोपाल से लगभग 300 किमी दूर छिंदवाड़ा जिले के जोपनला गांव की रहने वाली 14 साल की लड़की कंचन उइके (Kanchan Uike) अचानक लापता हो गई। इसके बाद उसके पिता सन्नू उइके ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन काफी तलाश के बावजूद कंचन का कुछ भी पता नहीं चला। लड़की के लापता होने के 7 साल बाद पुलिस ने 2021 में मामले को सुलझाने का दावा करते हुए कहा कि लड़की की हत्या उसके भाई सोनू ने की है। पुलिस ने कहा कि इस हत्या में उसका पिता भी शामिल था। बाद में पुलिस ने कथित आरोपी भाई और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया। पिता करीब एक साल तक जेल में रहा, जिसके बाद उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। जबकि उसका भाई अभी भी जेल में है। परिवार ने वर्षों तक इस कलंक को झेला।

9 साल बाद जिंदा लौटी लड़की

इस बीच, मामले में एक नया मोड पिछले सप्ताह बुधवार को तब आया जब मुर्दा हुई लड़की खुद ही थाने पहुंच गई और कहा कि वह अभी जिंदा है। लड़की के जिंदा लौट आने के बाद अब पुलिस भी हैरान है। कंचन (जो अब दो बच्चों के साथ एक विवाहित महिला है) का कहना है कि उसने अपने परिवार से असहमति के बाद घर छोड़ दिया था और उज्जैन में बसने से पहले भोपाल आ गई। उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि उसके भाई और पिता पर उसकी हत्या का आरोप लगाया जाएगा।

अपने बचपन की यादें साझा करने के बाद उसकी मां ने उसकी पहचान की पुष्टि की। मां ने उसे बताया कि उसका भाई अभी भी सलाखों के पीछे है। हैरान और व्यथित कंचन तुरंत पुलिस के पास गई और मांग की कि उसके भाई को तुरंत रिहा किया जाए और उसके परिवार को मुआवजा दिया जाए। कंचन ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार से नाराज होकर चली गई थी। बाद में उसने आगर-मालवा जिले के एक युवक से शादी कर ली। अब उसके दो बच्चे हैं।

महिला से बताया कि वो अपने पति और बच्चों के साथ बहुत खुश है। अब महिला के दावे के बाद पुलिस विभाग फिर से मामले की जांच कहने की बात कर रहा है। महिला ने बताया कि जब वह अपने सुसराल में थी तभी उसके गांव का एक युवक उसे मिला। महिला ने कहा कि वह उस युवक को नहीं पहचानती थी। लेकिन उन्होंने मुझे पहचान लिया। जब मैंने उनसे अपने घर वालों के बारे में पूछा तो उन्होंने मुझे जो जानकारी दी मैं हैरान रह गई।

पुलिस जांच पर सवाल

लड़की के जिंदा वापस आने के बाद अब पुलिस जांच पर सवाल उठाए जा रहे हैं। जांच में पुलिस ने कब्र से एक लड़की का शव जांच के लिए निकाला था। सन्नू उइके ने 2014 में अमरवाड़ा थाने में अपनी 14 साल की बेटी कंचन उइके के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में 7 साल बाद पुलिस एक दिन अचानक गांव पुहंची और कब्र खोदकर कंकाल बाहर निकाला। लड़की के पिता और भाई को आरोपी बनाते हुए जेल में डाल दिया। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि पुलिस ने जिस लड़की का शव बरामद किया था वह किसका है?

वौइस् फॉर मेंस के लिए दान करें!

पुरुषों के लिए समान अधिकारों के बारे में ब्लॉगिंग करना या जेंडर पक्षपाती कानूनों के बारे में लिखना अक्सर विवादास्पद माना जाता है, क्योंकि कई लोग इसे महिला विरोधी मानते हैं। इस वजह है कि अधिकांश ब्रांड हमारे जैसे पोर्टल पर विज्ञापन देने से कतराते हैं।

इसलिए, हम दानदाताओं के रूप में आपके समर्थन की आशा करते हैं जो हमारे काम को समझते हैं और इस उद्देश्य को फैलाने के इस प्रयास में भागीदार बनने के इच्छुक हैं। मीडिया में एक तरफा जेंडर पक्षपाती नेगेटिव का मुकाबला करने के लिए हमारे काम का समर्थन करें।

योगदान करें! (80G योग्य)

हमें तत्काल दान करने के लिए, ऊपर "अभी दान करें" बटन पर क्लिक करें। बैंक ट्रांसफर के माध्यम से दान के संबंध में जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। click here.

सोशल मीडियां

Team VFMI

Team VFMI

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

योगदान करें! (80G योग्य)
  • Trending
  • Comments
  • Latest
mensdayout.com

पत्नी को 3,000 रुपए भरण-पोषण न देने पर पति को 11 महीने की सजा, बीमार शख्स की जेल में मौत

February 24, 2022
hindi.mensdayout.com

छोटी बहन ने लगाया था रेप का झूठा आरोप, 2 साल जेल में रहकर 24 वर्षीय युवक POCSO से बरी

January 1, 2022
hindi.mensdayout.com

Marital Rape Law: मैरिटल रेप कानून का शुरू हो चुका है दुरुपयोग

January 24, 2022
hindi.mensdayout.com

राजस्थान की अदालत ने पुलिस को दुल्हन के पिता पर ‘दहेज देने’ के आरोप में केस दर्ज करने का दिया आदेश

January 25, 2022
hindi.mensdayout.com

Swiggy ने महिला डिलीवरी पार्टनर्स को महीने में दो दिन पेड पीरियड लीव देने का किया ऐलान, क्या इससे भेदभाव घटेगा या बढ़ेगा?

1
voiceformenindia.com

पंजाब एंड हरियाणा HC ने विवाहित पुरुष और तलाकशुदा महिला के साथ रहने पर जताई आपत्ति, व्यक्ति की पत्नी को 25,000 रुपये देने का दिया आदेश

0
hindi.mensdayout.com

Maharashtra Shakti Bill: अब महाराष्ट्र में यौन उत्पीड़न की झूठी शिकायत दर्ज करने वालों को होगी 3 साल तक की जेल और 1 लाख रुपये का जुर्माना

0
https://hindi.voiceformenindia.com/

पंजाब और हरियाणा HC ने 12 साल से पत्नी से अलग रह रहे पति की याचिका को किया खारिज, कहा- ‘तुच्छ आरोप तलाक का आधार नहीं हो सकते’, जानें क्या है पूरा मामला

0
voiceformenindia.com

पंजाब एंड हरियाणा HC ने विवाहित पुरुष और तलाकशुदा महिला के साथ रहने पर जताई आपत्ति, व्यक्ति की पत्नी को 25,000 रुपये देने का दिया आदेश

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पतियों पर हिंसा का आरोप लगाने वाली महिलाओं को मध्यस्थता के लिए भेजने के खिलाफ PIL दायर

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को स्वीकार करने वाली पत्नी बाद में तलाक के मामले में इसे क्रूरता नहीं कह सकती: दिल्ली HC

October 9, 2023
voiceformenindia.com

बहू द्वारा उत्पीड़न की शिकायत के बाद TISS की पूर्व डॉयरेक्टर, उनके पति और बेटे पर मामला दर्ज

October 9, 2023

सोशल मीडिया

नवीनतम समाचार

voiceformenindia.com

पंजाब एंड हरियाणा HC ने विवाहित पुरुष और तलाकशुदा महिला के साथ रहने पर जताई आपत्ति, व्यक्ति की पत्नी को 25,000 रुपये देने का दिया आदेश

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पतियों पर हिंसा का आरोप लगाने वाली महिलाओं को मध्यस्थता के लिए भेजने के खिलाफ PIL दायर

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को स्वीकार करने वाली पत्नी बाद में तलाक के मामले में इसे क्रूरता नहीं कह सकती: दिल्ली HC

October 9, 2023
voiceformenindia.com

बहू द्वारा उत्पीड़न की शिकायत के बाद TISS की पूर्व डॉयरेक्टर, उनके पति और बेटे पर मामला दर्ज

October 9, 2023
वौइस् फॉर मेंन

VFMI ने पुरुषों के अधिकार और लिंग पक्षपाती कानूनों के बारे में लेख प्रकाशित किए.

सोशल मीडिया

केटेगरी

  • कानून क्या कहता है
  • ताजा खबरें
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • हिंदी

ताजा खबरें

voiceformenindia.com

पंजाब एंड हरियाणा HC ने विवाहित पुरुष और तलाकशुदा महिला के साथ रहने पर जताई आपत्ति, व्यक्ति की पत्नी को 25,000 रुपये देने का दिया आदेश

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पतियों पर हिंसा का आरोप लगाने वाली महिलाओं को मध्यस्थता के लिए भेजने के खिलाफ PIL दायर

October 9, 2023
  • होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?

© 2019 Voice For Men India

No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English

© 2019 Voice For Men India