• होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?
Voice For Men
Advertisement
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
Voice For Men
No Result
View All Result
Home हिंदी कानून क्या कहता है

‘एक विवेकपूर्ण महिला के लिए यह समझने के लिए एक साल का समय काफी है कि शादी का वादा झूठा है या नहीं’, मध्य प्रदेश HC ने रेप केस को किया रद्द

Team VFMI by Team VFMI
July 24, 2023
in कानून क्या कहता है, हिंदी
0
voiceformenindia.com

'More Than A Year Is Sufficient For A Prudent Woman To Realize If Marriage Promise Is False': MP High Court Quashes Rape Case

41
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsappTelegramLinkedin

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट (Madhya Pradesh High Court) की ग्वालियर पीठ ने हाल ही में शादी के बहाने एक महिला से बलात्कार करने के आरोपी व्यक्ति के खिलाफ दर्ज FIR के साथ-साथ आपराधिक कार्यवाही को भी यह कहते हुए रद्द कर दिया कि एक विवेकपूर्ण यानी समझदार महिला के लिए एक साल से अधिक का समय यह समझने के लिए पर्याप्त है कि क्या आरोपी द्वारा किया गया शादी का वादा शुरू से ही झूठा है या वादे को तोड़ने की संभावना है।

क्या है पूरा मामला?

लाइव लॉ के मुताबिक, जुलाई 2021 में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई कि साल 2017 में वह उसके संपर्क में आई और साल 2020 में आरोपी ने उससे शादी का प्रस्ताव रखा, जिसके परिणामस्वरूप वह जून 2020 में सेंवढ़ा आ गई और एक घर में रुकी जहां आरोपी ने शादी का झूठा झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला द्वारा आगे यह भी आरोप लगाया गया कि जब पीड़िता ने आरोपी से उससे शादी करने के लिए कहा कि तो उसने उसे नजरअंदाज कर दिया।

इसके बाद वह अपने घर वापस आ गई। हालांकि वह उससे फोन पर बात करती रही। फिर, जुलाई 2021 में, वह सेंवढ़ा वापस आई और उसके बाद, याचिकाकर्ता पीड़िता को एक कार में ले गया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई और उस पर साल 2021 में IPC की धारा 376(2) (N), IPC की धारा 506 और धारा 34 के तहत मामला दर्ज किया गया।

FIR और उसके बाद की मामले की कार्यवाही को चुनौती देते हुए आरोपी ने हाईकोर्ट का रुख किया, जहां उसके वकील ने तर्क दिया कि शिकायतकर्ता द्वारा अनुचित लाभ लेने के लिए गलत इरादे से देर से FIR दर्ज की गई। आगे यह तर्क दिया गया कि शिकायतकर्ता एक परिपक्व महिला है जिसके तीन बच्चे हैं और वह आरोपी को एक साल से अधिक समय से जानती थी और उसने अपनी सहमति और स्वतंत्र इच्छा से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे।

दूसरी ओर, राज्य के वकील के साथ-साथ शिकायतकर्ता के वकील ने कहा कि यदि किसी लड़की ने लंबे समय तक आरोपी द्वारा किए गए वादे पर विश्वास किया है और शारीरिक संबंध जारी रखा है तो यह नहीं कहा जा सकता है कि उसकी सहमति तथ्य की गलतफहमी से प्राप्त की गई थी।

हाई कोर्ट

जस्टिस दीपक कुमार अग्रवाल की पीठ ने कहा कि तीन बच्चों की मां (शिकायतकर्ता) का आरोपी के साथ लंबे समय तक शारीरिक संबंध रहा और वह खुद उसके साथ कई बार गई। इसलिए यह नहीं कहा जा सकता कि उसकी सहमति तथ्य की गलत धारणा से हासिल की गई थी और अधिक से अधिक इसे शादी करने के वादे का उल्लंघन कहा जा सकता है।

अदालत ने 56 वर्षीय आरोपी की केस रद्द करने की मांग वाली याचिका को अनुमति देते हुए कहा, “जब याचिकाकर्ता शादी के लिए उसके अनुरोध को स्वीकार नहीं कर रहा था तो उसने FIR दर्ज होने तक उसके साथ संबंध क्यों जारी रखा। इस प्रकार, यह स्पष्ट है कि अधिक से अधिक, यह कहा जा सकता है कि यह शादी का वादा तोड़ने का मामला है। इसलिए, यह नहीं कहा जा सकता कि याचिकाकर्ता द्वारा किया गया वादा डर या तथ्य की गलत धारणा के तहत किया गया था।”

कोर्ट ने कहा कि केवल एक महिला को धोखा देने के इरादे से किया गया शादी का झूठा वादा तथ्य की गलत धारणा के तहत ली गई महिला की सहमति को रद्द कर देगा, लेकिन केवल वादे का उल्लंघन झूठा वादा नहीं कहा जा सकता। अदालत ने मामले के तथ्यों का जिक्र करते हुए आगे कहा कि शिकायतकर्ता लंबे समय तक याचिकाकर्ता के साथ शारीरिक संबंध में रही और वह खुद याचिकाकर्ता के साथ सेंवढ़ा में एक घर में गई थी और इसलिए यह नहीं कहा जा सकता कि उसकी सहमति तथ्य की ग़लतफ़हमी से प्राप्त की गई थी।

अदालत ने इन परिस्थितियों में पाया कि IPC की धारा 376(2)(N), 506 और 34 के तहत अपराध के लिए आरोपी पर मुकदमा चलाना कानून की प्रक्रिया के दुरुपयोग के अलावा कुछ नहीं होगा और इसलिए अदालत ने एफआईआर रद्द कर दी और उसके साथ ही उसके खिलाफ आरोप-पत्र के रूप में आपराधिक कार्यवाही भी रद्द कर दी।

Join our Facebook Group or follow us on social media by clicking on the icons below

Donate to Voice For Men India

If you find value in our work, you may choose to donate to Voice For Men Foundation via Milaap OR via UPI: voiceformenindia@hdfcbank (80G tax exemption applicable)

Donate Now (80G Eligible)

Follow Us

Team VFMI

Team VFMI

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

योगदान करें! (80G योग्य)
  • Trending
  • Comments
  • Latest
mensdayout.com

पत्नी को 3,000 रुपए भरण-पोषण न देने पर पति को 11 महीने की सजा, बीमार शख्स की जेल में मौत

February 24, 2022
hindi.mensdayout.com

छोटी बहन ने लगाया था रेप का झूठा आरोप, 2 साल जेल में रहकर 24 वर्षीय युवक POCSO से बरी

January 1, 2022
hindi.mensdayout.com

Marital Rape Law: मैरिटल रेप कानून का शुरू हो चुका है दुरुपयोग

January 24, 2022
hindi.mensdayout.com

राजस्थान की अदालत ने पुलिस को दुल्हन के पिता पर ‘दहेज देने’ के आरोप में केस दर्ज करने का दिया आदेश

January 25, 2022
hindi.mensdayout.com

Swiggy ने महिला डिलीवरी पार्टनर्स को महीने में दो दिन पेड पीरियड लीव देने का किया ऐलान, क्या इससे भेदभाव घटेगा या बढ़ेगा?

1
hindi.mensdayout.com

पत्नी को अंतरिम गुजारा भत्ता देने के दौरान नहीं, एडल्ट्री का फैसला बाद में होगा: दिल्ली हाई कोर्ट

0
hindi.mensdayout.com

ब्रिटेन की अदालत ने दुबई के शासक को तलाक के रूप में पत्नी को 5,500 करोड़ रुपये गुजारा भत्ता देने का दिया आदेश, पढ़िए सबसे महंगे Divorce की पूरी कहानी

0
hindi.mensdayout.com

Maharashtra Shakti Bill: अब महाराष्ट्र में यौन उत्पीड़न की झूठी शिकायत दर्ज करने वालों को होगी 3 साल तक की जेल और 1 लाख रुपये का जुर्माना

0
voiceformenindia.com

पंजाब एंड हरियाणा HC ने विवाहित पुरुष और तलाकशुदा महिला के साथ रहने पर जताई आपत्ति, व्यक्ति की पत्नी को 25,000 रुपये देने का दिया आदेश

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पतियों पर हिंसा का आरोप लगाने वाली महिलाओं को मध्यस्थता के लिए भेजने के खिलाफ PIL दायर

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को स्वीकार करने वाली पत्नी बाद में तलाक के मामले में इसे क्रूरता नहीं कह सकती: दिल्ली HC

October 9, 2023
voiceformenindia.com

बहू द्वारा उत्पीड़न की शिकायत के बाद TISS की पूर्व डॉयरेक्टर, उनके पति और बेटे पर मामला दर्ज

October 9, 2023

सोशल मीडिया

नवीनतम समाचार

voiceformenindia.com

पंजाब एंड हरियाणा HC ने विवाहित पुरुष और तलाकशुदा महिला के साथ रहने पर जताई आपत्ति, व्यक्ति की पत्नी को 25,000 रुपये देने का दिया आदेश

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पतियों पर हिंसा का आरोप लगाने वाली महिलाओं को मध्यस्थता के लिए भेजने के खिलाफ PIL दायर

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को स्वीकार करने वाली पत्नी बाद में तलाक के मामले में इसे क्रूरता नहीं कह सकती: दिल्ली HC

October 9, 2023
voiceformenindia.com

बहू द्वारा उत्पीड़न की शिकायत के बाद TISS की पूर्व डॉयरेक्टर, उनके पति और बेटे पर मामला दर्ज

October 9, 2023
वौइस् फॉर मेंन

VFMI ने पुरुषों के अधिकार और लिंग पक्षपाती कानूनों के बारे में लेख प्रकाशित किए.

सोशल मीडिया

केटेगरी

  • कानून क्या कहता है
  • ताजा खबरें
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • हिंदी

ताजा खबरें

voiceformenindia.com

पंजाब एंड हरियाणा HC ने विवाहित पुरुष और तलाकशुदा महिला के साथ रहने पर जताई आपत्ति, व्यक्ति की पत्नी को 25,000 रुपये देने का दिया आदेश

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पतियों पर हिंसा का आरोप लगाने वाली महिलाओं को मध्यस्थता के लिए भेजने के खिलाफ PIL दायर

October 9, 2023
  • होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?

© 2019 Voice For Men India

No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English

© 2019 Voice For Men India