• होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?
Voice For Men
Advertisement
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
Voice For Men
No Result
View All Result
Home हिंदी पुरुषों के लिए आवाज

कोरोना महामारी में चली गई पत्नी की जान, अब पति ने 2.5 लाख में बनवाई सजीव दिखने वाली सिलिकॉन की प्रतिमा

Team VFMI by Team VFMI
January 6, 2023
in पुरुषों के लिए आवाज, हिंदी
0
voiceformenindia.com

After Losing Wife To Covid, Man Keeps Her Memory Alive With Her Rs 2.5 Lakh Lifelike Statue (Image: Indiatimes)

25
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsappTelegramLinkedin

किसी प्रियजन को खोने के बाद लोग उसे अलग-अलग तरीके से याद करते हैं। इस बीच, कोलकाता (Kolkata) के एक शख्स ने अपनी दिवंगत पत्नी को याद करने का एक नायाब तरीका निकाला है, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। कोलकाता में एक 65 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी दिवंगत पत्नी की एक सिलिकॉन प्रतिमा (silicone statue) बनवाई है, जो 2021 में COVID महामारी में गुजर गई थीं। प्रतिमा की कीमत 2.5 लाख रुपये है। सिलिकॉन प्रतिमा को पत्नी के पसंदीदा कमरे में रखा गया है, जो अविश्वसनीय रूप से सजीव लगता है, क्योंकि यह एक सोफे पर टिकी हुई है।

क्या है पूरा मामला?

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, कोलकाता के 65 वर्षीय तापस शांडिल्य (Tapas Sandilya) ने अपनी दिवंगत पत्नी इंद्राणी की सिलिकॉन स्टैच्यू बनवाई है। दरअसल, कोरोना की दूसरी लहर में उनकी पत्नी इंद्राणी की मौत हो गई थी। इसके बाद तापस ने 2.5 लाख रुपए खर्च कर उनकी प्रतिमा बनवाई। प्रतिमा को देखकर वह किसी सजीव इंसान की तरह ही लगती है। इंद्राणी का यह पुतला पड़ोसियों, इलाके के बाहर से कभी-कभार आने वाले विजिटर्स को आकर्षित करता है। तापस रिटायर्ड केंद्रीय कर्मचारी हैं। वह कहते हैं कि वह अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता हूं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, कोलकाता के कैखाली इलाके में रहने वाले तापस ने बताया कि वे करीब 10 साल पहले पत्नी के साथ मायापुर के इस्कॉन मंदिर गए थे। यहां दोनों ने ए. सी. भक्तिवेदांत स्वामी की सजीव प्रतिमा देखी, जिससे वे काफी प्रभावित हुए। तभी इंद्राणी ने तापस से कहा कि अगर मेरी मौत हो जाती है तो आप मेरी ऐसी ही प्रतिमा बनवा लेना। उन्होंने कहा कि यह मजाक था, लेकिन वह पत्नी के इस इच्छा को लेकर गंभीर थे। उन्होंने तभी ठान लिया था कि अगर उनके जिंदा रहते उनकी पत्नी को कुछ हुआ तो वह उनकी इच्छा जरूर पूरी करेंगे।

कोरोना में पत्नी की हो गई थी मौत

कोरोना महामारी की दूसरी लहर में इंद्राणी संक्रमित हुईं, फिर 4 मई 2021 को उनकी मौत हो गई। इस हादसे ने तापस को अंदर तक हिला दिया। फिर तापस ने पत्नी की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए इंटरनेट पर सिलिकॉन की प्रतिमा बनाने वालों लोगों के बारे में सर्च करना शुरू किया। तापस की तलाश 2022 की शुरुआत में समाप्त हुई। उन्होंने मूर्तिकार सुबीमल दास को पत्नी की प्रतिमा बनाने की जिम्मेदारी सौंपी।

इंद्राणी की मूर्ति बनाने के लिए सुबीमल ने तापस से उनकी तस्वीरें मांगी। सुबीमल बताते हैं कि सबसे पहले उन्होंने मिट्टी का मॉडल बनाया, फिर फाइबर मोल्डिंग और सिलिकॉन कास्टिंग की गई। 46 वर्षीय दास ने इसे अपनी सबसे चुनौतीपूर्ण प्रोजेक्ट में से एक बताया। उन्होंने कहा कि प्रतिमा के लिए यथार्थवादी चेहरे की अभिव्यक्ति होना नितांत आवश्यक थी।

उन्हें यह प्रतिमा बनाने में करीब 6 महीने लगे, क्योंकि विभिन्न कोणों से इंद्राणी के चेहरे की तस्वीरें एकत्र कीं। सबसे पहले, एक मिट्टी का मॉडल बनाया गया, उसके बाद फाइबर मोल्डिंग और सिलिकॉन कास्टिंग की गई। अब कोई भी तापस के घर आता है तो उसे यह नहीं लगता कि इंद्राणी अब उनके साथ नहीं हैं।

प्रतिमा का वजन 30 किलो है, तापस उस प्रतिमा को अपनी पत्नी की तरह सोने के गहने पहनाकर रखते हैं। तापस बताते हैं कि शुरुआत में मेरे कई रिश्तेदार इस फैसले के खिलाफ थे। हालांकि बाद में सभी मेरी जिद के आगे सब झुक गए। मूर्तिकारों ने कहा कि मोम की मूर्ति की तुलना में एक सिलिकॉन मूर्तिकला को बनाए रखना बहुत आसान होता है।

Join our Facebook Group or follow us on social media by clicking on the icons below

Donate to Voice For Men India

If you find value in our work, you may choose to donate to Voice For Men Foundation via Milaap OR via UPI: voiceformenindia@hdfcbank (80G tax exemption applicable)

Donate Now (80G Eligible)

Follow Us

Team VFMI

Team VFMI

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

योगदान करें! (80G योग्य)
  • Trending
  • Comments
  • Latest
mensdayout.com

पत्नी को 3,000 रुपए भरण-पोषण न देने पर पति को 11 महीने की सजा, बीमार शख्स की जेल में मौत

February 24, 2022
hindi.mensdayout.com

छोटी बहन ने लगाया था रेप का झूठा आरोप, 2 साल जेल में रहकर 24 वर्षीय युवक POCSO से बरी

January 1, 2022
hindi.mensdayout.com

Marital Rape Law: मैरिटल रेप कानून का शुरू हो चुका है दुरुपयोग

January 24, 2022
hindi.mensdayout.com

राजस्थान की अदालत ने पुलिस को दुल्हन के पिता पर ‘दहेज देने’ के आरोप में केस दर्ज करने का दिया आदेश

January 25, 2022
hindi.mensdayout.com

Swiggy ने महिला डिलीवरी पार्टनर्स को महीने में दो दिन पेड पीरियड लीव देने का किया ऐलान, क्या इससे भेदभाव घटेगा या बढ़ेगा?

1
hindi.mensdayout.com

पत्नी को अंतरिम गुजारा भत्ता देने के दौरान नहीं, एडल्ट्री का फैसला बाद में होगा: दिल्ली हाई कोर्ट

0
hindi.mensdayout.com

ब्रिटेन की अदालत ने दुबई के शासक को तलाक के रूप में पत्नी को 5,500 करोड़ रुपये गुजारा भत्ता देने का दिया आदेश, पढ़िए सबसे महंगे Divorce की पूरी कहानी

0
hindi.mensdayout.com

Maharashtra Shakti Bill: अब महाराष्ट्र में यौन उत्पीड़न की झूठी शिकायत दर्ज करने वालों को होगी 3 साल तक की जेल और 1 लाख रुपये का जुर्माना

0
voiceformenindia.com

पंजाब एंड हरियाणा HC ने विवाहित पुरुष और तलाकशुदा महिला के साथ रहने पर जताई आपत्ति, व्यक्ति की पत्नी को 25,000 रुपये देने का दिया आदेश

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पतियों पर हिंसा का आरोप लगाने वाली महिलाओं को मध्यस्थता के लिए भेजने के खिलाफ PIL दायर

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को स्वीकार करने वाली पत्नी बाद में तलाक के मामले में इसे क्रूरता नहीं कह सकती: दिल्ली HC

October 9, 2023
voiceformenindia.com

बहू द्वारा उत्पीड़न की शिकायत के बाद TISS की पूर्व डॉयरेक्टर, उनके पति और बेटे पर मामला दर्ज

October 9, 2023

सोशल मीडिया

नवीनतम समाचार

voiceformenindia.com

पंजाब एंड हरियाणा HC ने विवाहित पुरुष और तलाकशुदा महिला के साथ रहने पर जताई आपत्ति, व्यक्ति की पत्नी को 25,000 रुपये देने का दिया आदेश

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पतियों पर हिंसा का आरोप लगाने वाली महिलाओं को मध्यस्थता के लिए भेजने के खिलाफ PIL दायर

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को स्वीकार करने वाली पत्नी बाद में तलाक के मामले में इसे क्रूरता नहीं कह सकती: दिल्ली HC

October 9, 2023
voiceformenindia.com

बहू द्वारा उत्पीड़न की शिकायत के बाद TISS की पूर्व डॉयरेक्टर, उनके पति और बेटे पर मामला दर्ज

October 9, 2023
वौइस् फॉर मेंन

VFMI ने पुरुषों के अधिकार और लिंग पक्षपाती कानूनों के बारे में लेख प्रकाशित किए.

सोशल मीडिया

केटेगरी

  • कानून क्या कहता है
  • ताजा खबरें
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • हिंदी

ताजा खबरें

voiceformenindia.com

पंजाब एंड हरियाणा HC ने विवाहित पुरुष और तलाकशुदा महिला के साथ रहने पर जताई आपत्ति, व्यक्ति की पत्नी को 25,000 रुपये देने का दिया आदेश

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पतियों पर हिंसा का आरोप लगाने वाली महिलाओं को मध्यस्थता के लिए भेजने के खिलाफ PIL दायर

October 9, 2023
  • होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?

© 2019 Voice For Men India

No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English

© 2019 Voice For Men India