• होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?
Voice For Men
Advertisement
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
Voice For Men
No Result
View All Result
Home हिंदी पुरुषों के लिए आवाज

दिल्ली: शख्स ने पूर्व बिजनेस पार्टनर और हरियाणवी सिंगर द्वारा ब्लैकमेल करने और झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगा की खुदकुशी

Team VFMI by Team VFMI
January 9, 2023
in पुरुषों के लिए आवाज, हिंदी
0
voiceformenindia.com

Aman Baisla Suicide Case Delhi

63
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsappTelegramLinkedin

एक युवती और एक हरियाणवी गायिका पर उधार के पैसे न लौटाने का आरोप लगाने के बाद दिल्ली के एक कारोबारी अमन बैसला (Aman Baisla) ने आत्महत्या कर ली। इतना बड़ा कदम उठाने से पहले अमन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया और अपनी मौत के लिए अपनी पूर्व बिजनेस पार्टनर नेहा जिंदल और एक हरियाणवी गायक सुमित गोस्वामी को जिम्मेदार ठहराया। यह मामला अक्टूबर 2020 का है।

क्या है पूरा मामला?

22 वर्षीय अमन बैसला अपने परिवार के साथ रोहिणी सेक्टर 11 में रहता था और 29 सितंबर 2020 को अपने कार्यालय में लटका पाया गया था। मृतक एक महिला के साथ दैनिक उपयोग के उत्पाद बेचने का व्यवसाय करता था। हालांकि, एक साल पहले दोनों के रास्ते अलग हो गए थे और बाद में युवती एक हरियाणवी सिंगर के साथ काम करने लगी।

आत्महत्या से पहले अपलोड किया वीडियो

अमन द्वारा जीवन समाप्त करने से पहले अपलोड किए गए अपने आखिरी वीडियो में उसने कहा था कि महिला ने अपनी मां के बीमार होने के बहाने उससे 2.5 लाख रुपये उधार लिए थे। बाद में उसने उससे 5 लाख रुपये और उधार लिए और उसके हरियाणवी दोस्त ने भी व्यवसायी से 10 लाख रुपये लिए।

बैसला ने आरोप लगाया कि अब दोनों उसके पैसे नहीं लौटा रहे हैं। हालांकि, जब महिला हाल ही में उससे मिलने आई थी, तो उसने कार के अंदर अपने कपड़े फाड़ दिए और अक्टूबर तक 10 लाख रुपये की और मांग की। बैसला ने कहा कि उसने पैसे नहीं देने पर उसके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करने की धमकी दी।

युवक ने अपने वीडियो में अपनी स्थिति और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बीच तुलना भी की। उसने कहा कि जब सुशांत सिंह राजपूत को न्याय नहीं मिल रहा तो मुझे कैसे मिलेगा? बैसला ने इस बात पर भी जोर दिया कि पुलिस केवल महिला पर भरोसा करेगी, उस पर भरोसा नहीं करेगी।

वीडियो का समापन करते हुए उसने कहा कि इसलिए मेरे पास आत्महत्या करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। शाहबाद डेयरी थाना पुलिस के पास यह मामला पहुंचा था। उस वक्त एक अधिकारी ने बताया था कि मामले की जांच की जा रही है।

आत्महत्या रोकथाम संपर्क डिटेल्स                                                               

पारिवारिक समस्याओं और झूठे मामलों की धमकियों के कारण संकट में पड़े पुरुष यहां दिए गए लिस्ट में से किसी भी गैर सरकारी संगठन से संपर्क कर सकते हैं। ये संगठन हैं मेन वेलफेयर ट्रस्ट (Men Welfare Trust), माय नेशन होप फाउंडेशन (MyNation Hope Foundation), सेव इंडियन फैमिली फाउंडेशन (Save Indian Family Foundation) और वास्तव फाउंडेशन (Vaastav Foundation)

Delhi Man Ends Life Alleging Blackmail & Threats Of False Rape Case By Former Business Partner & Haryanvi Singer

वौइस् फॉर मेंस के लिए दान करें!

पुरुषों के लिए समान अधिकारों के बारे में ब्लॉगिंग करना या जेंडर पक्षपाती कानूनों के बारे में लिखना अक्सर विवादास्पद माना जाता है, क्योंकि कई लोग इसे महिला विरोधी मानते हैं। इस वजह है कि अधिकांश ब्रांड हमारे जैसे पोर्टल पर विज्ञापन देने से कतराते हैं।

इसलिए, हम दानदाताओं के रूप में आपके समर्थन की आशा करते हैं जो हमारे काम को समझते हैं और इस उद्देश्य को फैलाने के इस प्रयास में भागीदार बनने के इच्छुक हैं। मीडिया में एक तरफा जेंडर पक्षपाती नेगेटिव का मुकाबला करने के लिए हमारे काम का समर्थन करें।

योगदान करें! (80G योग्य)

हमें तत्काल दान करने के लिए, ऊपर "अभी दान करें" बटन पर क्लिक करें। बैंक ट्रांसफर के माध्यम से दान के संबंध में जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। click here.

सोशल मीडियां

Team VFMI

Team VFMI

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वौइस् फॉर मेंन

VFMI ने पुरुषों के अधिकार और लिंग पक्षपाती कानूनों के बारे में लेख प्रकाशित किए.

सोशल मीडिया

केटेगरी

  • कानून क्या कहता है
  • ताजा खबरें
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • हिंदी

ताजा खबरें

voiceformenindia.com

कक्षा VII में महिला रिश्तेदार द्वारा मेरा यौन उत्पीड़न किया गया था, मैं लंबे समय तक परेशान रहा: एक्टर पीयूष मिश्रा

March 8, 2023
voiceformenindia.com

UP: बेटे और बहू के खराब बर्ताव से दुखी बुजुर्ग ने राज्यपाल के नाम की अपनी 1 करोड़ रुपये की संपत्ति

March 8, 2023
  • होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?

© 2019 Voice For Men India

No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English

© 2019 Voice For Men India

योगदान करें! (८०जी योग्य)