कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में अवदी पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच (Cyber Crime Wing of the Avadi police) ने 8 जुलाई, 2023 को एक 33 वर्षीय महिला को तेलुगु भाषी पुरुषों को शादी के लिए राजी करने के बाद धोखा देने के आरोप में गिरफ्तार किया था। महिला पर कई पुरुषों को शादी का झांसा देकर पैसे ऐंठने का आरोप है। फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
क्या है पूरा मामला?
द हिंदू अखबार के मुताबिक, आरोपी महिला की पहचान वी. श्रवण संध्या के रूप में हुई है, जो आंध्र प्रदेश के मदनपल्ले की रहने वाली है। वह फिलहाल बेंगलुरु के मदीवाला में रहती है। पुलिस ने कहा कि 33 वर्षीय पीड़ित एस. अशोक चैतन्य आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं। फिलहाल वह अयापक्कम में रहते हैं। यहां वह एक कॉल सेंटर में काम करते हैं। उसने तेलुगु मैरिज साइट पर शादी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। इस वेबसाइट के जरिए महिला से वह संपर्क में आया। संध्या ने उसे अपनी तस्वीरें भेजीं और उससे दोस्ती कर ली।
चैतन्य लगातार उससे बात करने लगा और उसके साथ अपनी निजी तस्वीरें भी शेयर कर दी। जब उसने पैसे मांगे तो उन्हें 9 लाख रुपये भी भेज दिए। उसने उसे एक महंगा मोबाइल फोन भी गिफ्ट में दिया। जब वह शादी की बात को टालने लगी तो उसे शक हुआ और उसने उससे अपने पैसे वापस करने की मांग की। इसके बाद, उसने उसकी कॉल ब्लॉक कर दी और उससे बात करना बंद कर दिया।
धोखा खाने के बाद फिर पीड़ित ने साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 और अवाडी पुलिस के साइबर क्राइम विंग पर शिकायत दर्ज कराई। अवदी पुलिस कमिश्नर के. शंकर ने संदिग्ध का पता लगाने के लिए पुलिस इंस्पेक्टर (साइबर क्राइम) महालक्ष्मी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया।
पुलिस ने संध्या को बेंगलुरु के मदीवाला में एक महिला हॉस्टल से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तीन मोबाइल फोन और छह सिम कार्ड जब्त किए गए हैं। पुलिस ने कहा कि वह 33 साल से अधिक उम्र के तेलुगु भाषी पुरुषों को निशाना बनाती थी। पुलिस ने कहा कि उसने कुछ अन्य लोगों को भी इसी तरह से धोखा दिया था। उसने आठ ईमेल पतों का इस्तेमाल किया था और टेलीग्राम ऐप पर एक्टिव थी।
Join our Facebook Group or follow us on social media by clicking on the icons below
If you find value in our work, you may choose to donate to Voice For Men Foundation via Milaap OR via UPI: voiceformenindia@hdfcbank (80G tax exemption applicable)