• होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?
Voice For Men
Advertisement
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
Voice For Men
No Result
View All Result
Home हिंदी ताजा खबरें

बेंगलुरु में 27 वर्षीय डॉक्टर की मौत मामले में लिव-इन पार्टनर सहित 4 गिरफ्तार, मंगेतर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर की थी हत्या

Team VFMI by Team VFMI
September 26, 2022
in ताजा खबरें, हिंदी
0
voiceformenindia.com

Bengaluru Doctor Found Dead, Live-In Partner Among 4 Arrested (Image: NDTV)

23
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsappTelegramLinkedin

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक एमबीबीएस डॉक्टर की मौत (Bengaluru Doctor Murder Case) मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। बेंगलुरु पुलिस ने कहा है कि 27 वर्षीय डॉक्टर की मौत मामले में उसके मंगेतर द्वारा बदले की साजिश का खुलासा हुआ है। डॉक्टर पर कुछ दिन पहले जानलेवा हमला हुआ था और पिछले हफ्ते इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बेंगलुरु पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर की हत्या उसकी मंगेतर ने ही अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर की थी।

क्या है पूरा मामला?

मृतक डॉक्टर की पहचान विकास राजन (Dr Vikas Rajan) के रूप में की गई है। डॉ. विकास राजन पर 10 सितंबर को बेंगलुरु के बेगुर इलाके में जानलेवा हमला हुआ था। हमले के दौरान विकास को गंभीर चोटें आईं थीं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, इलाज के दौरान 14 सितंबर को उन्होंने दम तोड़ दिया।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, डॉ. विकास राजन ने यूक्रेन से MBBS की डिग्री हासिल की थी। चेन्नई के एक अस्पताल में प्रैक्टिस करने के बाद वह एक नई नौकरी के लिए बेंगलुरु चले गए। यहां एक प्राइवेट अस्पताल में काम करने के अलावा डॉ राजन विदेशों में मेडिसिन कोर्स में रुचि रखने वाले छात्रों को ट्रेनिंग भी देते थे।

जल्द होने वाली थी शादी

करीब दो साल पहले उनकी मुलाकात एक आर्किटेक्ट प्रतिभा (Architect Pratibha) से एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हुई थी। संपर्क में आने के बाद दोनों ने लिव-इन रिलेशनशिप शुरू किया और बाद में शादी करने का पलान बनाया। दोनों के परिवारवाले भी शादी के लिए राजी हो गए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों जल्द ही शादी करने वाले थे।

इस बीच, 10 सितंबर को डॉ राजन को गंभीर चोटों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गंभीर चोट की वजह से वे कोमा में चले गए थे। तीन दिन बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में हत्या का मामला दर्ज किया, क्योंकि युवा डॉक्टर के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे।

महिला ने क्यों की हत्या?

पुलिस ने जब गहराई से जांच शुरू की तो पता चला कि 27 वर्षीय मंगेतर प्रतिभा और उसके दोस्तों ने मिलकर डॉ राजन के साथ कथित तौर पर मारपीट की थी और फिर उसकी हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया था। डॉ राजन को अंदरूनी चोटें आई थीं और सीटी स्कैन से साफ पता चला कि वह रात को ही ब्रेन डेड हो गया था।

दक्षिण पूर्व बेंगलुरु के उप पुलिस आयुक्त सीके बाबा ने NDTV को बताया कि प्रतिभा को हाल ही में इंस्टाग्राम पर उनकी नग्न तस्वीरें मिलीं। जब उसने डॉ विकास से बात की तो उसने कहा कि उसने एक फर्जी आईडी बनाई थी और तस्वीरें सिर्फ मनोरंजन के लिए पोस्ट की थीं। पुलिस ने कहा कि प्रतिभा इसके बाद काफी गुस्से में थी और उसने उसे सबक सिखाने का फैसला किया।

दोस्तों के घर बनाई हत्याकांड की योजना

महिला ने उसी दिन 10 सितंबर को अपने दोस्तों के घर मिलने की योजना बनाई और डॉ राजन को साथ ले गई। वहां कुछ पीने के बाद उनके बीच बहस छिड़ गई। पुलिस ने कहा कि प्रतिभा और उसके दोस्तों ने डॉ राजन पर फ्लोर मेप से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत बिगड़ने पर प्रतिभा ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वह इलाज के दौरान कोमा में चला गया और बाद में उसकी मौत हो गई।

प्रतिभा ने डॉक्टर राजन के भाई विजय को बताया था कि वह लड़ाई में घायल हो गया और पुलिस में मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच से पता चला कि उसने अपनी भूमिका का खुलासा नहीं होने देने के लिए झूठ बोला था। पुलिस ने अब इस हत्याकांड मामले में आरोपी मंगेतर प्रतिभा और उसके तीन दोस्तों- गौतम, सुशील और सुनील को हत्या सहित अन्य विभिन्न आरोपों के तहत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत ( Judicial Custody) में भेज दिया गया है।

वौइस् फॉर मेंस के लिए दान करें!

पुरुषों के लिए समान अधिकारों के बारे में ब्लॉगिंग करना या जेंडर पक्षपाती कानूनों के बारे में लिखना अक्सर विवादास्पद माना जाता है, क्योंकि कई लोग इसे महिला विरोधी मानते हैं। इस वजह है कि अधिकांश ब्रांड हमारे जैसे पोर्टल पर विज्ञापन देने से कतराते हैं।

इसलिए, हम दानदाताओं के रूप में आपके समर्थन की आशा करते हैं जो हमारे काम को समझते हैं और इस उद्देश्य को फैलाने के इस प्रयास में भागीदार बनने के इच्छुक हैं। मीडिया में एक तरफा जेंडर पक्षपाती नेगेटिव का मुकाबला करने के लिए हमारे काम का समर्थन करें।

योगदान करें! (80G योग्य)

हमें तत्काल दान करने के लिए, ऊपर "अभी दान करें" बटन पर क्लिक करें। बैंक ट्रांसफर के माध्यम से दान के संबंध में जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। click here.

सोशल मीडियां

Team VFMI

Team VFMI

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

योगदान करें! (80G योग्य)
  • Trending
  • Comments
  • Latest
mensdayout.com

पत्नी को 3,000 रुपए भरण-पोषण न देने पर पति को 11 महीने की सजा, बीमार शख्स की जेल में मौत

February 24, 2022
hindi.mensdayout.com

छोटी बहन ने लगाया था रेप का झूठा आरोप, 2 साल जेल में रहकर 24 वर्षीय युवक POCSO से बरी

January 1, 2022
hindi.mensdayout.com

Marital Rape Law: मैरिटल रेप कानून का शुरू हो चुका है दुरुपयोग

January 24, 2022
hindi.mensdayout.com

राजस्थान की अदालत ने पुलिस को दुल्हन के पिता पर ‘दहेज देने’ के आरोप में केस दर्ज करने का दिया आदेश

January 25, 2022
hindi.mensdayout.com

Swiggy ने महिला डिलीवरी पार्टनर्स को महीने में दो दिन पेड पीरियड लीव देने का किया ऐलान, क्या इससे भेदभाव घटेगा या बढ़ेगा?

1
voiceformenindia.com

Pune: अपने जीवन साथियों को खो चुके बुजुर्गों को लिव-इन रिलेशनशिप का दिया गया सुझाव

0
hindi.mensdayout.com

Maharashtra Shakti Bill: अब महाराष्ट्र में यौन उत्पीड़न की झूठी शिकायत दर्ज करने वालों को होगी 3 साल तक की जेल और 1 लाख रुपये का जुर्माना

0
https://hindi.voiceformenindia.com/

पंजाब और हरियाणा HC ने 12 साल से पत्नी से अलग रह रहे पति की याचिका को किया खारिज, कहा- ‘तुच्छ आरोप तलाक का आधार नहीं हो सकते’, जानें क्या है पूरा मामला

0
voiceformenindia.com

Pune: अपने जीवन साथियों को खो चुके बुजुर्गों को लिव-इन रिलेशनशिप का दिया गया सुझाव

September 21, 2023
voiceformenindia.com

जब महिलाएं सियाचिन में तैनात हो सकती हैं, तो पुरुष भी सेना में नर्स का काम कर सकते हैं: दिल्ली हाई कोर्ट

September 21, 2023
voiceformenindia.com

दिल्ली HC ने कहा- फैमिली कोर्ट को ‘अपूरणीय विवाह विच्छेद’ पर तलाक देने का अधिकार नहीं है, उन्हें वैधानिक प्रावधानों तक ही सीमित रहना चाहिए

September 21, 2023
voiceformenindia.com

कर्नाटक: पत्नी ने पति पर फेंक दी मिर्च-पाउडर वाला गर्म पानी, ससुरालवालों ने बनाया बंधक

September 21, 2023

सोशल मीडिया

नवीनतम समाचार

voiceformenindia.com

Pune: अपने जीवन साथियों को खो चुके बुजुर्गों को लिव-इन रिलेशनशिप का दिया गया सुझाव

September 21, 2023
voiceformenindia.com

जब महिलाएं सियाचिन में तैनात हो सकती हैं, तो पुरुष भी सेना में नर्स का काम कर सकते हैं: दिल्ली हाई कोर्ट

September 21, 2023
voiceformenindia.com

दिल्ली HC ने कहा- फैमिली कोर्ट को ‘अपूरणीय विवाह विच्छेद’ पर तलाक देने का अधिकार नहीं है, उन्हें वैधानिक प्रावधानों तक ही सीमित रहना चाहिए

September 21, 2023
voiceformenindia.com

कर्नाटक: पत्नी ने पति पर फेंक दी मिर्च-पाउडर वाला गर्म पानी, ससुरालवालों ने बनाया बंधक

September 21, 2023
वौइस् फॉर मेंन

VFMI ने पुरुषों के अधिकार और लिंग पक्षपाती कानूनों के बारे में लेख प्रकाशित किए.

सोशल मीडिया

केटेगरी

  • कानून क्या कहता है
  • ताजा खबरें
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • हिंदी

ताजा खबरें

voiceformenindia.com

Pune: अपने जीवन साथियों को खो चुके बुजुर्गों को लिव-इन रिलेशनशिप का दिया गया सुझाव

September 21, 2023
voiceformenindia.com

जब महिलाएं सियाचिन में तैनात हो सकती हैं, तो पुरुष भी सेना में नर्स का काम कर सकते हैं: दिल्ली हाई कोर्ट

September 21, 2023
  • होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?

© 2019 Voice For Men India

No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English

© 2019 Voice For Men India