• होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?
Voice For Men
Advertisement
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
Voice For Men
No Result
View All Result
Home हिंदी ताजा खबरें

राजस्थान: कलयुगी मां ने प्रेमी के साथ मिलकर 5 साल के बच्चे की कर दी हत्या, 3 दिन तक दोनों आरोपी पुलिस को करते रहे गुमराह

Team VFMI by Team VFMI
November 6, 2022
in ताजा खबरें, हिंदी
0
voiceformenindia.com

Child Murder Rajasthan (Image: Dainik Bhaskar)

39
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsappTelegramLinkedin

राजस्थान के श्रीगंगानगर (Sri Ganganagar in Rajasthan) से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामना आया है। यहां एक कलयुगी मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर 5 साल के मासूम बच्चे की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। इतना ही नहीं दोनों आरोपी तीन दिन तक पुलिस को गुमराह करते रहे। फिलहाल, दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बच्चे को मां के अवैध संबंध का पता चल गया था। इसके बाद दोनों ने उसे मौत के घाट उतार दिया।

क्या है पूरा मामला?

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला श्रीगंगानगर जिले में स्थित पदमपुर का है। रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक बच्चे ने अपनी मां और उसके प्रेमी दोनों को घर में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसके बाद उसने अपने पिता को यह बात बताने की धमकी दी थी। इसके बाद प्रेमी ने बच्चे को काफी बुरी तरह पीटा था, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि मामले में मृतक बच्चे की 27 वर्षीय मां सुमन और उसके 43 वर्षीय प्रेमी सर्वेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों ने हत्या की बात कबूल कर ली है। मृतक बच्चे के पिता साजन सिंधी ने पड़ोस की महिला सुखप्रीत कौर बाजीगर, उसके पति अशोक और एक अन्य व्यक्ति लक्ष्मण पर शक जताया था। तीनों से पूछताछ भी की जा रही थी। हालांकि, मामले में मां का एंगल सामने आने के बाद तीनों को छोड़ दिया गया।

क्यों की हत्या?

भास्कर के मुताबिक, 30 अक्टूबर को 5 साल के मृतक तुषार के पिता साजन सिंधी के घर से जाने के बाद सुमन ने सामने के घर में रहने वाले अपने प्रेमी सर्वेश को अपने यहां बुलाई थी। इस दौरान बच्चे बाहर खेल रहे थे। इस दौरान अचानक तुषार घर में आ गया और उसने अपनी मां सुमन और सर्वेश को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। सर्वेश को डर था कि कहीं बच्चा यह बात अपने पापा को न बता दें। उसने उसे पहले 10 रुपए का लालच दिया, लेकिन वह नहीं माना। बच्चा अपने पिता को पूरी बात बताने पर अड़ा रहा। इससे नाराज सर्वेश उसे पीटने लगा। इसके बाद भी जब वह नहीं माना तो मां और उसके प्रेमी दोनों ने मिलकर घर में पड़ी कपड़े की रस्सी से गला दबाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। मां ने एक बोरे में शव को डालकर मकान की छत पर फेंक दिया। पुलिस से बचने के लिए बच्चे के गुम होने की फर्जी कहानी रची।

ऐसे हुआ हत्याकांड का खुलासा

पुलिस को मां और उसके प्रेमी पर तब शक हुआ जब डॉग स्कवॉयड की जांच में हत्यारा घर में ही होने की बात सामने आई। घटना में पड़ोसी महिला पर आरोप लगाते हुए मृ़तक की मां धरने पर बैठ गई, लेकिन उसकी एक्टिविटीज को देखकर पुलिस को शक हुआ। शव मिला बोरा भी सुमन के घर का था। पूरे मामले में बच्चों से बात की तो सच्चाई सामने आई। तुषार के अलावा उसके दो और भाई बाहर खेल रहे थे। उनसे पूछताछ में सर्वेश के घर आने की बात बताई। इस पर सुमन पर शक गहराता गया। सख्ती से पूछताछ में सर्वेश और सुमन ने बच्चे की हत्या करने की बात मान ली।

पिता का बयान

मृतक तुषार के पिता साजन सिंधी ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि उसने सुमन से 10 साल पहले प्रेम विवाह किया था। ईश्वर ऐसी महिला को औलाद ही नहीं देते तो अच्छा होता। अपने अनैतिक काम छुपाने के लिए बच्चे की हत्या करने वाली औरत को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। सिंधी ने कहा कि उस औरत ने कई जिंदगियां बर्बाद कर दी।

वौइस् फॉर मेंस के लिए दान करें!

पुरुषों के लिए समान अधिकारों के बारे में ब्लॉगिंग करना या जेंडर पक्षपाती कानूनों के बारे में लिखना अक्सर विवादास्पद माना जाता है, क्योंकि कई लोग इसे महिला विरोधी मानते हैं। इस वजह है कि अधिकांश ब्रांड हमारे जैसे पोर्टल पर विज्ञापन देने से कतराते हैं।

इसलिए, हम दानदाताओं के रूप में आपके समर्थन की आशा करते हैं जो हमारे काम को समझते हैं और इस उद्देश्य को फैलाने के इस प्रयास में भागीदार बनने के इच्छुक हैं। मीडिया में एक तरफा जेंडर पक्षपाती नेगेटिव का मुकाबला करने के लिए हमारे काम का समर्थन करें।

योगदान करें! (80G योग्य)

हमें तत्काल दान करने के लिए, ऊपर "अभी दान करें" बटन पर क्लिक करें। बैंक ट्रांसफर के माध्यम से दान के संबंध में जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। click here.

सोशल मीडियां

Team VFMI

Team VFMI

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

योगदान करें! (80G योग्य)
  • Trending
  • Comments
  • Latest
mensdayout.com

पत्नी को 3,000 रुपए भरण-पोषण न देने पर पति को 11 महीने की सजा, बीमार शख्स की जेल में मौत

February 24, 2022
hindi.mensdayout.com

छोटी बहन ने लगाया था रेप का झूठा आरोप, 2 साल जेल में रहकर 24 वर्षीय युवक POCSO से बरी

January 1, 2022
hindi.mensdayout.com

Marital Rape Law: मैरिटल रेप कानून का शुरू हो चुका है दुरुपयोग

January 24, 2022
hindi.mensdayout.com

राजस्थान की अदालत ने पुलिस को दुल्हन के पिता पर ‘दहेज देने’ के आरोप में केस दर्ज करने का दिया आदेश

January 25, 2022
hindi.mensdayout.com

Swiggy ने महिला डिलीवरी पार्टनर्स को महीने में दो दिन पेड पीरियड लीव देने का किया ऐलान, क्या इससे भेदभाव घटेगा या बढ़ेगा?

1
voiceformenindia.com

Section 125 CrPC: क्या है सीआरपीसी की धारा 125, जिसका भरण पोषण मामले में किया जाता है इस्तेमाल?

0
hindi.mensdayout.com

Maharashtra Shakti Bill: अब महाराष्ट्र में यौन उत्पीड़न की झूठी शिकायत दर्ज करने वालों को होगी 3 साल तक की जेल और 1 लाख रुपये का जुर्माना

0
https://hindi.voiceformenindia.com/

पंजाब और हरियाणा HC ने 12 साल से पत्नी से अलग रह रहे पति की याचिका को किया खारिज, कहा- ‘तुच्छ आरोप तलाक का आधार नहीं हो सकते’, जानें क्या है पूरा मामला

0
voiceformenindia.com

Section 125 CrPC: क्या है सीआरपीसी की धारा 125, जिसका भरण पोषण मामले में किया जाता है इस्तेमाल?

October 2, 2023
voiceformenindia.com

दिल्ली HC ने समझौते के बाद रद्द किय POCSO मामला, आरोपी के पिता को 10 सरकारी स्कूल के टीचरों के लिए फ्री हेल्थ चेकअप शिविर लगाने के दिए निर्देश

October 2, 2023
voiceformenindia.com

Bengaluru: ‘आंटी’ कहने पर भड़क गई महिला, ATM गार्ड को चप्पलों से पीटा

October 2, 2023
voiceformenindia.com

Promotion of Women Officers: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ‘अदालतें भारतीय सेना को संचालित नहीं कर सकतीं, वह मामलों को नहीं चला सकता’

October 2, 2023

सोशल मीडिया

नवीनतम समाचार

voiceformenindia.com

Section 125 CrPC: क्या है सीआरपीसी की धारा 125, जिसका भरण पोषण मामले में किया जाता है इस्तेमाल?

October 2, 2023
voiceformenindia.com

दिल्ली HC ने समझौते के बाद रद्द किय POCSO मामला, आरोपी के पिता को 10 सरकारी स्कूल के टीचरों के लिए फ्री हेल्थ चेकअप शिविर लगाने के दिए निर्देश

October 2, 2023
voiceformenindia.com

Bengaluru: ‘आंटी’ कहने पर भड़क गई महिला, ATM गार्ड को चप्पलों से पीटा

October 2, 2023
voiceformenindia.com

Promotion of Women Officers: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ‘अदालतें भारतीय सेना को संचालित नहीं कर सकतीं, वह मामलों को नहीं चला सकता’

October 2, 2023
वौइस् फॉर मेंन

VFMI ने पुरुषों के अधिकार और लिंग पक्षपाती कानूनों के बारे में लेख प्रकाशित किए.

सोशल मीडिया

केटेगरी

  • कानून क्या कहता है
  • ताजा खबरें
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • हिंदी

ताजा खबरें

voiceformenindia.com

Section 125 CrPC: क्या है सीआरपीसी की धारा 125, जिसका भरण पोषण मामले में किया जाता है इस्तेमाल?

October 2, 2023
voiceformenindia.com

दिल्ली HC ने समझौते के बाद रद्द किय POCSO मामला, आरोपी के पिता को 10 सरकारी स्कूल के टीचरों के लिए फ्री हेल्थ चेकअप शिविर लगाने के दिए निर्देश

October 2, 2023
  • होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?

© 2019 Voice For Men India

No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English

© 2019 Voice For Men India