क्या आपको पता है कि त्रिपुरा देश का संभवत: अकेला ऐसा राज्य है, जहां महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33 फीसदी आरक्षण मिलता है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले साल 8 मार्च 2022 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर त्रिपुरा में सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने की घोषणा की थी। पूर्वोत्तर राज्य में भारतीय जनता पार्टी-आईपीएफटी सरकार की चौथी वर्षगांठ के मौके पर एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा था कि बिप्लब देब (तत्कालीन मुख्यमंत्री) के प्रशासन ने राजनीतिक हिंसा पर पूर्ण विराम लगा दिया है।
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा था, “महिलाओं को अब सरकारी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स या बाजारों में दुकानें संचालित करने के लिए 50 फीसदी आरक्षण मिलेगा।” त्रिपुरा सरकार ने किसी भी राज्य सरकार की नौकरी या उच्च शिक्षण संस्थानों में सभी महिलाओं को 33% आरक्षण देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों में एडमिशन लेने वाली सभी महिलाओं को लोन लेने पर 3% ब्याज माफी मिलेगी।
शाह ने कहा था, “सीएम बिप्लब कुमार देब (अब पूर्व) द्वारा महिला कल्याण की इस पहल से त्रिपुरा में सभी को लाभ होगा।” बता दें कि त्रिपुरा में बीजेपी ने 32 सीटें जीतकर एक बार फिर सत्ता में वापसी की है। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद बिप्लब कुमार देब की जगह माणिक साहा को मुख्यमंत्री बनाया गया है।
इस दौरान शाह ने दावा किया था कि मौजूदा सरकार में किसानों की आय दोगुनी हो गई है और प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 1.3 लाख रुपये हो गई है। उन्होंने कहा था कि अगरतला को रेल के जरिए देश के बाकी हिस्सों से जोड़ा गया है। कुल 542 किलोमीटर लंबा नेशनल हाईवे बनाया गया है।
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा था कि त्रिपुरा में जघन्य अपराधों में 30 प्रतिशत की कमी आयी है और दोषसिद्धि की दर पांच प्रतिशत से बढ़कर 53 प्रतिशत हो गई है। शाह ने कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन पिछले चुनाव के घोषणापत्र में किए सभी वादे पूरे करेगा और वह वोट मांगने फिर से त्रिपुरा आएंगे।
शाह ने दावे पर लगी मुहर
बता दें कि शाह की बात सही भी हो गई। त्रिपुरा में बीजेपी-आईपीएफटी गठबंधन ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 33 सीट जीतकर लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी की है। पूर्ववर्ती राजघराने के वंशज प्रद्योत किशोर देबबर्मा की ओर से गठित टिपरा मोथा पार्टी को 13 सीट मिलीं, जबकि वाम-कांग्रेस गठबंधन ने 14 सीट हासिल कीं।
पुरुषों के लिए समान अधिकारों के बारे में ब्लॉगिंग करना या जेंडर पक्षपाती कानूनों के बारे में लिखना अक्सर विवादास्पद माना जाता है, क्योंकि कई लोग इसे महिला विरोधी मानते हैं। इस वजह है कि अधिकांश ब्रांड हमारे जैसे पोर्टल पर विज्ञापन देने से कतराते हैं।
इसलिए, हम दानदाताओं के रूप में आपके समर्थन की आशा करते हैं जो हमारे काम को समझते हैं और इस उद्देश्य को फैलाने के इस प्रयास में भागीदार बनने के इच्छुक हैं। मीडिया में एक तरफा जेंडर पक्षपाती नेगेटिव का मुकाबला करने के लिए हमारे काम का समर्थन करें।
हमें तत्काल दान करने के लिए, ऊपर "अभी दान करें" बटन पर क्लिक करें। बैंक ट्रांसफर के माध्यम से दान के संबंध में जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। click here.